Author: BJNN Desk

जमशेदपुर। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित सीजीएल परीक्षा में हुए धांधली के विरोध में युवा सड़क पर उतर आए हैं। गुरुवार को भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकालकर सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। आक्रोशित युवाओं ने साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय से जुबिली पार्क गोलचक्कर तक आक्रोश मार्च निकाला और हेमंत सरकार के खिलाफ तीखी नारेबाजी की। इस दौरान परीक्षा में विद्यार्थियों के साथ हुई धोखेबाजी को लेकर युवा काफी आक्रोशित नजर आए। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे राज्य में सुनियोजित तरीके से इंटरनेट बंद कर…

Read More

जमशेदपुर। भारत के पांचवें सबसे बड़े सीमेंट समूह, न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड, ने पानागढ़, पश्चिम बंगाल में असंगठित चिनाई क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए अपनी कॉर्पाेरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) पहल के तहत ‘नुवो मेसन‘ कौशल विकास कार्यक्रम की शुरुआत की हैं। इस कार्यक्रम के तहत 50 स्थानीय प्रतिभागियों को टाइल चिनाई में 300 घंटे का सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसे राष्ट्रीय कौशल योग्यता रूपरेखा (एनएसक्यूएफ) के तहत संचालित किया जा रहा है। सफल समापन के बाद, प्रतिभागियों को राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) द्वारा प्रमाणित किया जाएगा। यह पहल एमएनजी अकादमी के सहयोग से चलाई जा रही…

Read More

जमशेदपुर। महिलाओं को सशक्त करने के उदेश्य से मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर शाखा द्वारा तीन दिवसीय कंज्यूमेक्स मेला (प्रदर्शनी सह बिक्री) का आयोजन बिष्टुपुर तुलसी भवन में 27 से 29 सितम्बर तक किया जा रहा हैं। तीन दिवसीय मेला का उदघाटन 27 सितम्बर शुक्रवार की शाम चार बजे मुख्य अतिथि के रूप में अधिवक्ता अनिल तिवारी (झारखंड स्टेट बार काउंसलिंग एंड गवर्नमेंट नॉमिनेटेड मेंबर झारखंड एडवोकेट वेलफेयर ट्रस्टी कमेटी) के कर कमलों द्धारा किया जायेगा। मेला रोजाना सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहेगा। यह जानकारी संस्था की अध्यक्ष बीना अग्रवाल एवं सचिव मीना ने संयुक्त रूप…

Read More

जमशेदपुर। ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल, जमशेदपुर ने दिल के दौरे से पीड़ित 67 वर्षीय कारू नंदन पाठक की आपातकालीन एंजियोप्लास्टी कर उनकी जान बचाई। चाईबासा के बंदपारा निवासी श्री पाठक को सीने में तेज दर्द और सांस लेने में कठिनाई के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नारायणा हॉस्पिटल के सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अजय कुमार अग्रवाल और उनकी टीम ने ईसीजी और कोरोनरी एंजियोग्राफी के बाद पाया कि उनकी दो प्रमुख धमनियों में गंभीर रुकावटें हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, तुरंत एंजियोप्लास्टी की गई। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि दिल के दौरे के दौरान समय पर उपचार बेहद…

Read More

जमशेदपुर: दुर्गा पूजा की जीवंत लय के साथ बंगाल का दिल धड़क रहा है, पश्चिम बंगाल का सबसे अधिक बिकने वाला चाय ब्रांड टाटा टी गोल्ड कुमारतुली की शिल्पकला को जीवंत करके इस त्यौहारी सीजन का जश्न मना रहा है। टाटा टी गोल्ड ने कुमारतुली थीम वाले सीमित संस्करण के त्यौहारी पैक लॉन्च किए हैं और उन्हें जीवंत बनाने के लिए तकनीक का लाभ उठाया है। ‘कुमारतुली कला बंगाल का दिल है’ थीम पर आधारित पांच-पैक श्रृंखला में पांच प्रतीकात्मक तत्वों के माध्यम से पूजा के सार को दर्शाया गया है, जिनमें से प्रत्येक पूजा के पांच दिनों का जश्न…

Read More

जमशदेपुर। पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. अजय कुमार ने गुरुवार को लाल बाबा फाउंड्री स्थित गोदाम मालिकों से मुलाकात कर पूरी स्थिति को समझा. मौके पर उन्होंने कहा कि उपायुक्त सहित वरीय पदाधिकारियों से बात हुई है. वहीं मुख्यमंत्री ने भी आश्वस्त किया है कि अभी गोदाम एवं घर नहीं टूटेंगे. लेकिन इसके लिए हमें कानूनी लड़ाई लड़नी होगी. जिसमें मेरा पूरा सहयोग रहेगा. उन्होंने हर संभव मदद करने का आश्वासन लोगों को दिया. बातचीत के क्रम में अजय कुमार ने कहा कि यह जानना सबसे ज्यादा जरुरी है कि आज यह स्थिति क्यों पैदा हुई.…

Read More

रांची : कैम्पस एक्टिववियर लिमिटेड, जो भारत के प्रमुख स्पोर्ट्स और एथलीजर फुटवियर ब्रांड्स में से एक है, ने बॉलीवुड एक्टर विकी कौशल को अपना नया ब्राण्ड अम्बेसडर घोषित किया है। यह सहयोग विक्की के अनोखे स्टाइल और व्यक्तित्व को कैम्पस एक्टिववियर लिमिटेड की ट्रेंड-सेटिंग, आरामदायक और फैशन-फॉरवर्ड फुटवियर के माध्यम से आत्म-अभिव्यक्ति को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता के साथ एक सहज मेल दर्शाता है। विक्की कौशल, जो सामान्य मानदंडों को फिर से परिभाषित करने और अपरंपरागत विकल्प चुनने के लिए जाने जाते हैं, वे आज के युवाओं की भावनाओं का प्रतीक हैं, जो अपनी पहचान, मूल्यों और महत्वाकांक्षाओं…

Read More

मजमशेदपुर. जमशेदपुर का विकास, अन्नी अमृता के साथ, हर गली, हर मोहल्ला, अब बनेगा खास!” उपरोक्त पंक्तियों को साकार करते हुए वरिष्ठ पत्रकार सह जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा चुनाव की भावी प्रत्याशी अन्नी अमृता चुनावी समर में कूद चुकी हैं.वे न सिर्फ लगातार जनसंपर्क कर रही हैं बल्कि अपनी पत्रकारिता के माध्यम से लोगों की समस्याओं को उठाना जारी रखते हुए उसके समाधान में अपना महत्वपूर्ण रोल भी अदा कर रही हैं.दरअसल मानगो के ओल्ड पुरूलिया रोड स्थित खुदा बख्श कॉलोनी के क्राॅस रोड-3 के रहनेवाले लोग दो दशकों से एक अदद सड़क के लिए गुहार लगा रहे थे.ऐसा करते करते…

Read More

जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय ने बुधवार को न्यू बाराद्वारी स्थित पीएमश्री पीपुल्स अकादमी +2 विद्यालय में 11 कमरों के वर्गकक्ष के विद्यालय भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर श्री राय ने कहा कि इसका निर्माण 1 करोड़ 7 लाख रुपए की लागत से शिक्षा विभाग के मद से किया जाना है। साथ ही उन्होंने विद्यालय के लिए अपनी विधायक निधि से एक डीप बोरिंग उपलब्ध कराया है। श्री राय ने कहा कि उनके लिए यह बेहद प्रसन्नता की बात है कि उनके विधायक के कार्यकाल में स्कूल उत्क्रमित होकर 12वीं स्तर का…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हटिया निवासी रंगमंच कर्मी श्री मुन्ना लोहरा ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से मिलकर श्री मुन्ना लोहरा ने कहा कि ईश्वर की कृपा है कि मैं आपके जैसा दिखता हूं। मुख्यमंत्री से उन्होंने कहा कि मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं और आपको अपना आदर्श मानता हूं। मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे आपसे मिलने का अवसर प्राप्त हुआ है। आपसे मिलना भी मेरे लिए सपने पूरा होने जैसा है। मौके पर मुख्यमंत्री को रंगमंच कर्मी श्री मुन्ना लोहरा ने झारखंड के रंगमंच से जुड़े कलाकारों की…

Read More