जमशेदपुर। कैलाश नगर व्यवसाय समिति, (लाल बाबा फाउंड्री) बर्मामाइंस के अध्यक्ष कृष्णा शर्मा काली ने शुक्रवार को एक र्प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रति आभार व्यक्त किया हैं, जिन्होंने लालबाबा फाउंड्री स्थित गोदाम को तोड़ने पहुंची जिला प्रशासन के पदाधिकारियों का डटकर सामना किया और तोड़-फोड़ होने से बचा लिया। काली शर्मा ने कहा कि आज तो अतिक्रमण हटने से रूक गया लेकिन इसका स्थायी समाधान कानूनी तौर पर ही निकालना होगा. इसके लिए हमें मिलकर कानूनी लड़ाई लड़नी होगी.। किसी का घर और व्यापार को नहीं उजाड़ेज, इसका प्रयास मिलकर करना होगा।
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। झारखंड के मुख्य सचिव एल खियांग्ते की अध्यक्षता में आज सभी प्रमंडल के आयुक्तों, सभी जिलों की उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य सचिव महोदय ने सभी जिलों के उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों को आगामी दुर्गा पूजा त्यौहार को आपसी भाईचारे एवं सद्भावना पूर्ण माहौल में मनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा की दुर्गा पूजा का यह त्यौहार आपसी समन्वय एवम एवं भाईचारे के साथ संपन्न हो, इस संदर्भ में सभी तैयारियां सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा…
जमशेदपुर। मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर शाखा का कंज्यूमेक्स मेला 2024 (प्रदर्शनी सह बिक्री) बिष्टुपुर तुलसी भवन में शुक्रवार से शुभारंभ हुआ जो रविवार 29 सितम्बर तक चलेगा। तीन दिवसीय कंज्यूमेक्स मेला का विधिवत उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि झारखंड के वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल तिवारी और उनकी धर्मपत्नी प्रभा तिवारी ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। मौके पर अधिवक्ता अनिल तिवारी ने मारवाड़ी महिला मंच की तारीफ करते हुए कहा की महिलाओं की इतनी बड़ी इकाई इतने सशक्त रूप से कार्य कर रही है। यह अपने आप में एक बहुत बड़ी बात है। उन्होंने संस्था को हमेशा सहयोग के लिए…
–टीएमएच से ज्यादा एमजीएम में बचाई जाती है लोगों की जान-नव नियुक्त अधीक्षक डाॅ शिखा रानी –सफाई व्यवस्था सबसे बड़ी चुनौती–नए उपाधीक्षक डाॅ जुझार मांझी ———— जमशेदपुर. एमजीएम में अब अधीक्षक और उपाधीक्षक की नई टीम आ गई है जिसने एमजीएम को बेहतर बनाने के लिए रणनीति पर काम शुरु कर दिया है. पिछले दिनों जहां डाॅ शिखा रानी ने बतौर अधीक्षक अपना योगदान दिया, वहीं अंब डाॅ जुझार मांझी उपाधीक्षक बनाए गए हैं. बिहार झारखंड न्यूज नेटवर्क से बातचीत करते हुए अधीक्षक डाॅ शिखा रानी ने कहा कि कम संसाधनों के बावजूद एमजीएम किसी मरीज को…
जमशेदपुर। रेलवे यात्रियों को होने वाली भीड़ को देखते हुए गोरखपुर से टाटानगर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।इसको लेकर रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है।अधिसूचना के मुताबिक यह ट्रेन छपरा,मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, आसनसोल, जय चंडी पहाड़ के रास्ते जाएगी। South Eastern Railways:ओङिशा जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस और टाटा – जयनगर एक्सप्रेस रद्द गोरखपुर से टाटा यह होगा समय गोरखपुर से ट्रेन संख्या 05012 गोरखपुर-टाटानगर एक्सप्रेस शाम के सात बजे प्रस्थान कर दुसरे दिन 12.50 मिनट पर टाटानगर पहुँचेगी। यह ट्रेन 17 .50 मिनट में यात्रा पुरी करेगी।यह ट्रेन गोरखपुर से 17 अक्टुबर और 19 अक्टुबर…
जमशेदपुर करीम सिटी कॉलेज, साकची, जमशेदपुर की साहित्यिक संस्था “स्पार्क” (सोसाइटीज फाॅर प्रमोशन ऑफ आर्ट एंड कल्चर) के तत्वाधान में “सतरंग-14” के दूसरे दिन “सुर-संगत और बैटल सिम्फनी” का आयोजन हुआ। जिसमें कॉलेज के 42 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। आज के इस प्रतियोगी कार्यक्रम सुर-संगत में शास्त्रीय संगीत, अर्ध शास्त्रीय संगीत, लोक एकल, सूफी एकल तथा गजल शामिल थे। सुर संगत के निर्णायक सीता सिंह (पूर्व म्यूजिक टीचर टाटा स्टील) और शंकर नाथ झा (प्रसिद्ध संगीतकार) थे। वहीं बैटल सिम्फनी में बॉलीवुड सोलो, बॉलीवुड डुएट, रैप सोलो और वेस्टर्न सोलो को शामिल किया गया था। बॉलीवुड सोलो और बॉलीवुड डुएट…
जमशेदपुर के लाल बाबा फाउंड्री मामले में भारतीय जनता पार्टी ने व्यापारियों के आंदोलन को खुलकर समर्थन दिया है। जिला प्रशासन द्वारा फाउंड्री को तोड़ने के आदेश के खिलाफ व्यापारी लंबे समय से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने राज्य सरकार और डॉ. अजय कुमार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा, डॉ. अजय ने दावा किया था कि मुख्यमंत्री से बात हो चुकी है और कोई कार्रवाई नहीं होगी। लेकिन प्रशासन फिर भी भूमि खाली कराने पहुंचा। भाजपा समर्थकों और व्यापारियों के विरोध के कारण कार्रवाई रोक दी गई। दिनेश कुमार ने…
जमशेदपुर। पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. अजय कुमार ने हमला करते हुए कहा कि आज जब व्यापारियों को समर्थन की जरुरत थी, तब स्थानीय विधायक सरयू राय व सांसद विद्युत वरण महतो मौके से गायब रहे. मुझ पर आरोप लगाने वाले विधायक सरयू राय शहर में रहते हुए मौके पर नहीं पहुंचे, वहीं सांसद विद्युत वरण महतो अपनी राजनीति रोटी सेकने में व्यस्त रहे. इनका यही चरित्र है. बड़ी बड़ी बातें करते है लेकिन जब लोगों को उनकी जरुरत होती है तो वे मौके से गायब रहते है. मैंने जो कहा वो किया. जिला प्रशासन का डटकर…
सुकिंदा: जलवायु परिवर्तन के प्रति अनुकूलन उपायों को बढ़ावा देने और किसानों को जलवायु-संवेदनशील कृषि पद्धतियों से सशक्त बनाने के उद्देश्य से, टाटा स्टील फाउंडेशन (टीएसएफ) ने गुरुवार को सुकिंदा, बामनीपाल, और कलिंगनगर क्षेत्रों के किसानों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यशाला टाटा स्टील फेरो अलॉयज एंड मिनरल्स डिवीजन (एफएएमडी) के सुकिंदा क्रोमाइट खदान परिसर में आयोजित की गई। सतत आजीविका को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में 200 से अधिक प्रगतिशील किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए नवीन कृषि विधियों को सीखने…
मुख्यमंत्री ने बिरसा किसान इंटीग्रेटेड पोर्टल का किया अनावरण, किसानों को एक ही पोर्टल पर कृषि विभाग से जुड़ी सभी योजनाओं की मिलेगी पूरी जानकारी ================= ◆ मुख्यमंत्री की उपस्थिति में कृषि विभाग और एनडीडीबी के बीच डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए हुआ एमओयू , दुग्ध उत्पादकों को अब दुग्ध के उचित मूल्य के अलावा मिलेगी 5 रुपए प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि ◆ मुख्यमंत्री ने कहा- किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार लिए जा रहे ठोस निर्णय रांची। गांव -देहात से होकर विकास का दरवाजा खुलता है। ऐसे में किसानों की खुशहाली से ही राज्य…
