डॉ अजय पर भी साधा निशाना, कहा- मुंगरी लाल के हसीन सपने देख रहे अजय कुमार, झूठे नेता और झूठी सरकार को करारा जवाब देगी जनता। जमशेदपुर। झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। चुनाव आयोग ने मंगलवार को दोनों राज्यों के लिए चुनावी कार्यक्रम जारी किया, जिसमें महाराष्ट्र में एक चरण में और झारखंड में दो चरणों में मतदान की घोषणा की गई है। झारखंड के दृष्टिकोण से चुनाव आयोग के इस निर्णय का भाजपा जमशेदपुर महानगर ने खुले दिल से स्वागत किया है। भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते…
Author: BJNN Desk
13 नवंबर को सभी छह वि.स क्षेत्र में होगा मतदान तथा 23 नवंबर को होगी मतगणना —————————- जमशेदपुर। झारखण्ड विधानसभा चुनाव 2024 की घोषणा के साथ ही पूर्वी सिंहभूम जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है । पूर्वी सिंहभूम जिला में पहले चरण 13 नवंबर को मतदान होना है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली है । समाहरणालय सभागार, जंमशेदपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल ने तैयारियों एवं निर्वाचन के संबंध में जिला प्रशासन की गतिविधियों के बारे में जानकारी…
जमशेदपुर: केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा झारखंड में विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराए जाने के निर्णय का भाजपा नेता और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश कुमार ने स्वागत किया है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए सकारात्मक कदम बताते हुए कहा कि यह झारखंड की जनता के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। दिनेश कुमार ने कहा कि, झारखंड की जनता ने मन बना लिया है कि इस बार भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी। जमशेदपुर पूर्वी और राज्य के अन्य हिस्सों में भाजपा की स्थिति मजबूत है। जनता झामुमो, कांग्रेस और राजद के भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण से तंग आ…
जमशेदपुर। पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरीय नेता डा. अजय कुमार ने मंगलवार को प्रेस बयान जारी कर कहा कि चुनाव आयोग ने झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। उसका हम स्वागत करते है। चुनाव को लेकर हम तैयार हमारी कोशिश बेहतर करने की है। उन्होंने कहा कि झारखंड में इंडिया गठबंधन की बहुमत की सरकार बनेगी। हेमंत सोरेन ने बेहतर कार्य किया है। जनता मन बना चुकी है, वह इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बनाएगी। मुख्यमंत्री हेमंत ने मईया सम्मान योजना की राशि की वृद्धि कर दी है अब प्रत्येक महिला को 2500 रुपया प्रति…
बड़ा सवाल -जब मानगो नगर निगम को कहीं से भी स्वागत द्वार को तोड़ने का आदेश नहीं था तो इसे तोड़ा किसने? -2016 में पश्चिम का विधायक रहते श्री सरयू राय ने बनवाया था यह स्वागत द्वार -उपायुक्त को पत्र लिख कर यथाशीघ्र गेट को पुराने स्थान पर फिर से लगाने की मांग -जिस दिन जिस समय मुख्य निर्वाचन आयुक्त चुनाव की घोषणा को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे तो दूसरी ओर गेट ध्वस्त करने का कार्य किया जा रहा था जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के निजी सचिव रिक्की केशरी ने 2016 में हिल व्यू कालोनी में…
जमशेदपुर : शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था ‘अर्पण’ द्वारा प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी आगामी त्यौहारों पर सेवा कार्यों को सफल बनाने हेतु बैठक बुलाई। इस बैठक में संस्था के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सभी ने मिलकर इन त्योहारों के दौरान सेवा कार्यों को सफल बनाने का संकल्प लिया। सदस्यों ने विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की, इस बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में दीपावली के अवसर पर पिछले वर्षों के भांति बोड़ाम प्रखंड के ब्रजपुर गांव के बागबेड़ा में जरुरतमंद परिवारो में दीवाली एवं काली पूजा हेतु पूजन सामग्री, बच्चों के बीच नए…
जमशेदपुर । शहर के बुद्धिजीवी और सिख धर्म के युवा प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने धर्म परिवर्तन को पंजाब का अति चिंतनीय मसला बताते हुए इसके कारण और निवारण पर झारखण्ड राज्य स्तरीय सेमिनार आयोजित करने की बात कही है। मंगलवार को सरदार हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने बताया कि उनकी सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह से इस विषय पर बात हुई है, उन्होंने भी इस गूढ़ मुद्दे पर चिंता जताते हुए राज्य के सिखों को जागरूक करने के लिए सेमिनार आयोजित करने हेतु हर संभव सहयोग की पेशकश की है। हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने बताया कि…
झारखंड चुनाव की तारीखें लाइव अपडेट: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखें जारी हो जाएं। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे। वहीं, झारखंड में दो चरणों में वोटिंग होगी.. निर्वाचन आयोग ने मंगलवार (15 अक्टूबर) को झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि सभी 81 विधानसभाओं में दो चरण में मतदान होगा। 23 नवंबर को होगी वोटों की गिनती। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार झारखंड में 2 चरणों में चुनाव होगा।…
नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान मंगलवार को हो जाएगा। दोपहर 3.30 बजे चुनाव आयोग इसकी घोषणा करेगा। नई दिल्ली में चुनाव आयोग की ओर से झारखंड और महाराष्ट्र चुनावों के साथ बिहार विधानसभा उपचुनाव के लिए भी तारीखों का ऐलान किए जाने की संभावना है। झारखंड विधानसभा का 5 जनवरी 2025 को पूरा हो रहा है कार्यकाल भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नई दिल्ली के विज्ञान भवन में अपराह्न 3.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस बुलाई गई है। झारखंड विधानसभा का कार्यकाल आगामी 5 जनवरी 2025 को पूरा हो रहा है। जबकि महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26…
जमशेदपुर। दुर्गा पूजा समाप्त होते ही एसएसपी किशोर कौशल ने जिले में कई थाना प्रभारी को बदल दिया गया हैं। इसके अलावा कई के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किया है। एसएसपी ने कानून व्यवस्था की स्थिति को मजबूत बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की है। साकची थाना प्रभारी बदले गए साकची थाना के थाना प्रभारी संजय कुमार को बदलकर उनकी जगह रांची जिला बल से आये आनंद कुमार मिश्रा को साकची थाना की कमान सौंपी है. मिश्रा 94 बैच के अधिकारी हैं. उनके लिए यह शहर नया नहीं है. इससे पूर्व वह परसुडीह, गोविंदपुर, टेल्को थाना में भी दारोगा के…
