रेल खबर। दीपावली एवं छठ महापर्व में यात्रियों की सुविधा हेतु़ पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से खुलने/पहुंचने अथवा गुजरने वाली लगभग 142 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है । इसी क्रम में इन स्पेशल ट्रेनों के अलावा अतिरिक्त 17 जोड़ी एवं एक वन-वे पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन निम्नानुसार किया जाएगा । 1. गाड़ी संख्या 04608 जम्मूतवी-हावड़ा पूजा स्पेशल ट्रेन जम्मूतवी से 30.10.2024 एवं 04.11.2024 को 20.20 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए दूसरे दिन 13.20 बजे हावड़ा पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 04607 हावड़ा-जम्मूतवी पूजा स्पेशल 01.11.2024 एवं 06.11.2024 को हावड़ा से…
Author: BJNN Desk
24 नवंबर, 2023 को गुरुवार दिन का राशि फल
-आदित्यपुर : सरायकेला के आदित्यपुर में स्थित 650 बेड के नेताजी सुभाष सुपर मल्टी स्पेशियलिटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों ने एक 32 वर्षीय महिला के हिप का सफल रिप्लेसमेंट कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस अस्पताल का उद्घाटन इसी वर्ष हुआ था, और तब से इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। अन्य अस्पतालों की तुलना में काफी कम खर्च दिलचस्प बात यह है कि इस अस्पताल में चिकित्सा का खर्च अन्य अस्पतालों की तुलना में आधे से भी कम आता है। इसके अलावा, ओपीडी (ओपेनिंग पॉलीक्लिनिक) सेवाएं निःशुल्क हैं। हाल ही में, एक जमशेदपुर की निवासी, जो…
जमशेदपुर। जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष बुलू रानी सिंह ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया। यह ऐतिहासिक क्षण साकची स्थित भाजपा जमशेदपुर महानगर कार्यालय में संपन्न हुआ। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की उपस्थिति में बुलू रानी सिंह ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में विधिवत रूप से शामिल हुई। सुधांशु ओझा ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंटकर उनका भाजपा परिवार में स्वागत किया और शुभकामनाएं व्यक्त की। इस दौरान सुरजा सिंह, मनीष कुमार गुप्ता, और राहुल ठाकुर व अन्य ने भी भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा में शामिल होने पर बुलू रानी सिंह ने कहा…
जमशेदपुर। कांग्रेस प्रत्याशी डा. अजय कुमार ने बुधवार को भुईंयाडीह,बर्मामाइन्स,जेम्को,बिरसानगर आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क अभियान चलाया. लोगों से मिले, उनकी समस्याओं के संबंध में बात की और उसके स्थायी समाधान पर भी लोगों से चर्चा की. लोगों ने डा. अजय पर भरोसा जताया और समर्थन करने का वादा किया. मौके पर डा. अजय कुमार ने कहा कि लोग 30 वर्षों की शासन से त्रस्त है. डरे सहमे हए है. पूर्वी की बस्तियों में नागरिक सुविधाओं की स्थिति बहुत ही खराब है. लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर है. दो दशक से क्षेत्र की जनता को गुमराह किया जाता रहा है.…
राँची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने कहा है कि किसी भी प्रकार की चुनाव संबंधी जानकारी को सार्वजनिक करने से पूर्व समाचार पत्र, टीवी चैनल, रेडियो, सोशल मीडिया अथवा मीडिया के अन्य माध्यम तथ्यों को पूरी तरह से जांच कर लें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की संशय की स्थिति में भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की ऑफिसियल वेबसाईट पर दिशा निर्देश उपलब्ध है । इसके साथ सोशल मीडिया के माध्यम से भी दिशा निर्देशों के अनुपालन से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराया जाता है। सोशल मीडिया के बढ़ते महत्व को देखते हुए चुनाव आयोग…
जमशेदपुर। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर नामांकन की प्रक्रिया चल रही है.बुधवार को वरिष्ठ पत्रकार अन्नी अमृता ने एडीसी कार्यालय में अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू और प्रस्तावकों की उपस्थिति में 49जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन दाखिल किया.इससे पहले उपायुक्त कार्यालय के बाहर अन्नी अमृता के प्रस्तावकों और समर्थकों ने अन्नी अमृता जिंदाबाद के नारे लगाए.इस दौरान भारी संख्या में पत्रकार मौजूद थे जिन्होंने अपनी पत्रकार साथी का हौसला बढ़ाया. इस दौरान अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू, मानवाधिकार कार्यकर्ता जवाहरलाल शर्मा, आनंदबाला शर्मा, दस प्रस्तावक और कई समर्थक काफी संख्या में पत्रकार मौजूद थे. बता…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम, पोटका और जुगसलाई विधानसभा के भाजपा, जदयू और आजसू प्रत्याशी गुरुवार को अपने नामांकन पत्र को दाखिल करेंगे। इस महत्वपूर्ण अवसर पर साकची स्थित बोधि मंदिर मैदान में तीनों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी—सरयू राय (जमशेदपुर पश्चिम), मीरा मुंडा (पोटका), और रामचंद्र सहिस (जुगसलाई)—एक साथ उपस्थित होंगे। नामांकन सभा में झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी एवं असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा मुख्यरूप से शामिल होंगे। वहीं, सभा में भाजपा के वरीय नेता और एनडीए के अन्य प्रमुख नेता भी शिरकत करेंगे। नामांकन से पहले सुबह 10 बजे बोधि मंदिर मैदान में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा 49 से निर्दलीय प्रत्याशी श्री मृत्युंजय कुमार ने दलबल के साथ जमशेदपुर डीसी ऑफिस में पश्चिम विधानसभा 49 से अपना नामांकन भरा, उनके साथ भारी संख्या में आम लोग, हिंदू जनमानस मौजूद थे, महिलाएं एवं पुरुष की भी भीड़ थी और भीड़ के बीच मृत्युंजय ने निर्दलीय नामांकन किया, सारे लोग जय श्री राम का नाम लेकर परंपरागत तरीके से उनके साथ नामांकन यात्रा में शामिल हुए और जीत की अग्रिम बधाई दी। नामांकन करने से पूर्व मृत्युंजय कुमार ने महाराणा प्रताप चौक पर सभी सहयोगी के साथ एकत्रित हुए और महाराणा प्रताप जी का मालयार्पण…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी डा.अजय कुमार गुरुवार 24 अक्टूबर को नामांकन करेंगे. सुबह 9 बजे गोलमुरी मुख्य सड़क पर स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करने के पश्चात कार्यकर्ताओं के साथ आमबगान मैदान पहुंचेंगे. जहां डा. अजय सहित अन्य नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. उसके पश्चात गाजे बाजे के साथ हजारों के संख्या में कार्यक्रताओ के साथ नामांकन करने के लिए प्रस्थान करेंगे. नामांकन करने के पश्चात डा. अजय मीडियो को संबोधित करेंगे.
