जमशेदपुर। सलमान खान को धमकी भरे संदेश भेजने के मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान जमशेदपुर के सब्जी विक्रेता शेख हुसैन शेख मौसिन (24) के रूप में हुई है। पिछले सप्ताह मुंबई यातायात पुलिस की व्हाट्सऐप हेल्पलाइन पर अभिनेता से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग वाला एक धमकी भरा संदेश मिला था, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। माफी वाला संदेश भी मिला था पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने झारखंड…
Author: BJNN Desk
लोहरदगा : झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 के लिए लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र से लोहरदगा निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष रामेश्वर उरांव ने नामांकन दाखिल किया। मौके पर रामेश्वर उरांव के साथ प्रस्तावक के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू मौजूद रहे। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो ने इस मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि लोहरदगा से कांग्रेस की जीत पक्की है। उऱांव भारी मतो से सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ जीत हासिल करेंगे।
मुंबई (अनिल बेदाग ) : मुम्बई की फिल्म सिटी में स्थित बॉलीवुड पार्क में हिंदी फिल्म “सपना – ए रन ऑफ लव” के एक खूबसूरत रोमांटिक गीत की शूटिंग पूरी हुई। यह गीत नायक संतोष मिजगर और मशहूर अभिनेत्री निहारिका रायजादा पर फिल्माया गया। इस अवसर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें संतोष मिजगर और निहारिका रायजादा के अलावा मुख्य अतिथि के रूप में गीतकार समीर अंजान भी मौजूद थे जिन्होंने इस फ़िल्म के गाने लिखे हैं। फ़िल्म में नेपाली अभिनेत्री प्रिंसी खतीवाड़ा, प्रसाद खंडेकर,श्री ,किरन कुमार ,शुभांगी लाटकर नज़र आएंगे। फ़िल्म का निर्माण स्टारक्राफ्ट मनोरंजन प्राइवेट…
जमशेदपुर। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के संस्थापक सदस्य कर्नल कृष्ण सिंह जुनेजा को गुरुवार को सिदगोड़ा मैदान में आयोजित सभा में श्रद्धांजलि दी.. संस्थापक सदस्य कर्नल कृष्ण सिंह जुनेजा को गुरुवार को सिदगोड़ा मैदान में आयोजित सभा में पंचम पुण्यतिथि श्रद्धांजलि दी गई। जम्मू- कश्मीर के रहने वाले कर्नल जुनेजा के निधन की खबर फैलने के बाद शोक की लहर दौड़ गई।इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि 2018 में हुई सीकर राजस्थान की राष्ट्रीय बैठक के दौरान कई विषयों पर उनका मार्गदर्शन मिला था। एक बेहतर संगठनकर्ता को खोने का दर्द साफ दिख रहा है। हम बात…
पंडित कुंतलेश पांडेय आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2024 , शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपके पास ख़ुद के लिए समय कम मिलेगा। अच्छी सेहत के लिए आराम , पैदल सैर , योगा , प्राणायाम अवश्य करें। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। ऐसा दिन है जब काम का दबाव रहेगा और आप परिवार के साथ समय बिताने का मज़ा कम ले पाएंगे। वरिष्ठ से आपको कोई तोहफ़ा मिल सकता है। जीवनसाथी की सलाह आवश्यक व लाभकारी रहेगी। उन लोगों से…
जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की उम्मीदवार पूर्णिमा साहू के नामांकन मे जिला अध्यक्ष मनजीत सिंह गिल के नेतृत्व में सैकड़ो अल्पसंख्यक समुदाय के लोग एग्रीको मैदान से लेकर डीसी ऑफिस तक जुलूस की शक्ल में उपस्थित होकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में भारी से भारी मतों से जीतने के लिए जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र टूंडला डोगरी नामदा बस्ती बिरसानगर तीन प्लेट नानक नगर खालसा बस्ती अल्पसंख्यक समुदाय की महिला पुरुष नामांकन में शामिल हुए जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित गुरदयाल सिंह कुलवंत सिंह सुखदेव सिंह मिट्ठू जसवंत सिंह मनोहर सिंह बंटी सिंह अमरीत सिंह साहब सिंह साबू सुरजीत सिंह खुशीपुरा…
जमशेदपुर;जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा चुनाव के सशक्त प्रत्याशी शिवशंकर सिंह ने जमशेदपुर पूर्वी के विकास को लेकर कई प्रश्नचिन्ह लगाए। उन्होंने अच्छी सड़क के होने को विकास का एक पैरामीटर बताया और कहा सड़कें देखकर विभिन्न औद्योगिक समूह के लोग अपने निवेश करने अथवा न करने का निर्णय बनाते है। यह जमशेदपुर के विकास की बात है और जमशेदपुर के रहने वाले के अलावा दिल्ली और रांची में बैठकर कोई यहाँ के विकास के सही तरीके नही ढूंढ सकता। शिवशंकर सिंह ने परिवारवाद पर निशाना साधते हुए कहा कि माननीय महोदय लोग अपनी अपनी आगे के जीवन के बारे में सोच ले।…
जमशेदपुर । पूर्वी से कांग्रेस के प्रत्याशी डा.अजय कुमार ने गुरुवार को एसडीओ कार्यालय में नामांकन किया. इस दौरान उनके साथ एडवोकेट प्रदीप कुमार सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामाश्रय प्रसाद, प्रस्तावक पी. एन. झा और रविंद्र झा उर्फ नट्टू झा उपस्थित रहे. अजय कुमार ने दो सेट में नामांकन किया. इससे पहले अपने कार्यकर्ताओं के साथ डा. अजय कुमार ने गोलमुरी चौक पर स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना किए, उसके बाद वहां से आमबगान मैदान पहुंचे. वहां डा. अजय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. तत्पश्चात जुलूस के तौर नामांकन करने एसडीओ कार्यालय पहुंचे. नामांकन के पश्चात मीडिया से बातचीत…
बोले सरयू -इस बार एनडीए की सरकार बनेगी, आपराधिक गिरोह का कमर तोड़ दिया जाएगा कानून के दायरे में हर अपराधी पर होगी कार्रवाई, एक भी अपराधी बचेगा नहीं पांच साल पहले जिस हाल में जमशेदपुर पश्चिमी को छोड़ कर गया था, आज हालत उससे बदतर कई मोहल्लों में आज तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं करा पाए जिम्मेदार -सत्ता से जुड़े लोगों के सामने रेंगने लगता है जमशेदपुर का प्रशासन जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी से एनडीए के उम्मीदवार श्री सरयू राय ने कहा कि आज से पांच साल पहले वह जमशेदपुर पश्चिमी को जिस हालत में छोड़ कर गए थे,…
जमशेदपुर: जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र से विकास की राह पर लौटने के लिए एनडीए ने एक बार फिर आजसू पार्टी के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस को मैदान में उतारा है। सहिस, जो पहले भी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, इस बार भी एनडीए प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे। भाजपा जमशेदपुर के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने रामचंद्र सहिस को दूरभाष पर बधाई देते हुए जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। अंकित आनंद ने कहा, “पिछले पांच वर्षों से जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में ‘मंगल दोष’ के कारण विकास का सूखा पड़ा हुआ है। जनता अब राजनीतिक वनवास को समाप्त कर…
