मुंबई (अनिल बेदाग) : अपकमिंग फ़िल्म “साड़ी” एक ऐसी फिल्म है जो आज के सोशल मीडिया द्वारा पैदा किए गए डरावने जुनून को उजागर करती है जो कभी-कभी एंटी सोशल मीडिया भी बन सकता है। इंस्टाग्राम जैसे ऐप्स आसानी से सच्चाई को गलत तरीके से पेश कर सकते हैं और लड़कियों को पीछा करने के प्रति संवेदनशील बना सकते हैं और इस तरह उन्हें डरावने और जुनूनी प्यार का शिकार बना सकते हैं। राम गोपाल वर्मा की साड़ी फिल्म की थीम है, “बहुत ज्यादा प्यार डरावना हो सकता है।” फ़िल्म रवि वर्मा द्वारा निर्मित और गिरी कृष्ण कमल द्वारा निर्देशित…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी से एनडीए के उम्मीदवार श्री सरयू राय ने शनिवार को व्यापक स्तर पर क्षेत्र भ्रमण किया. उन्होंने सिक्खों के चौथे गुरु श्री रामदास महाराज के प्रकाशोत्सव पर सोनारी गुरुद्वारा में मत्था टेका और आशीर्वाद लिया. सोनारी के ही कागलनगर में उन्होंने दर्जनों वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात की और चुनाव में उनसे सकारात्मक सहयोग की भी अपेक्षा की. श्री राय ने उनसे कहा कि पश्चिमी जमशेदपुर को वह जिन हालात में छोड़ कर गए थे, आज के हालात कभी बदतर हो चुके हैं. श्री राय ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की एक टीम से भी मुलाकात की और…
ईचागढ़। ईचागढ़ विधानसभा सीट से आजसू प्रत्याशी हरेलाल के खिलाफ उसकी पत्नी रीना महतो ने ही बगावत कर दी है. उन्होंने निर्दलीय पर्चा भरा है. इस बगावत से एनडीए गठबंधन घर में ही बिखर गई है. एनडीए गठबंधन की ओर से आजसू पार्टी के हरेलाल महतो को टिकट दिया गया है, लेकिन हरेलाल की पत्नी रीना महतो ने इसी सीट से अपना निर्दलीय प्रत्याशी को रूप में नामांकन कर दिया है. इससे यह साफ हो गया है कि रीना महतो ने अपने पति हरेलाल महतो के खिलाफ बगावत कर दी है. पूरे विधानसभा में सिर्फ इसी बात पर चर्चा हो…
पंडित कुंतलेश पाण्डेय आज का राशिफल 27 अक्टूबर 2024 , रविवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको आर्थिक लाभ होगा लेकिन हल्की शारीरिक कठिनाइयां देखने को मिल सकती है। खुद के लिए समय अवश्य निकाल पाएँगे जो आवश्यक भी है। आज आपके भावनाओं में बहने की उम्मीद थोड़ी ज्यादा है। रोमांस के लिए बढ़ाए गए कदम का फल मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा। वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो) आज मनचाहा जीवनसाथी मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। पुराने वादे पूरे करने का समय है। अपनी निजी जिन्दगी में…
जमशेदपुर। सिविल सर्जन डॉ0 साहिर पाल के अध्यक्षता में सिविल सर्जन सभागार में जिला स्तरीय स्वास्थ्य विभाग की प्रखंड स्तरीय समीक्षा की गई। आज के समीक्षात्मक बैठक में जिला के सभी राष्ट्रीय कार्यक्रम पदादिकारी, smo who, जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई, बीपीएम, bam, bdm, ब्लॉक के हेड क्लर्क एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे. बैठक में सबसे पहले चुनाव के लिए मेडिकल टीम, हेल्प डेस्क तथा नोडल पदाधिकारी नामित करने का आदेश दिया।उसके बाद उन्होंने ए0एन0सी0 की समीक्षा की।उन्होंने बहरागोड़ा तथा मुसाबनी को ए0एन0सी0 को सुधार करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने एम0डी0आर0,सी0डी0आर0,इम्यूनाइजेशन, इंस्टीच्यूसनल डेलिवरी, एनेमिया मुक्त भारत,टी0डी0 10,टी0डी0 16,मलेरिया, यक्ष्मा, कुष्ठ…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने कहा कि जो व्यक्ति ईमानदारी और शुचिता का पाठ पढ़ाता हो, उसे पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए. सरयू राय कभी बिहार से विधानपरिषद सदस्य बनते हैं. कभी पश्चिमी से चुनाव लड़ते हैं. कभी पूर्वी जमशेदपुर चले जाते हैं. कभी धनबाद से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट मांगते हैं. जब लोकसभा में दाल नहीं गलती है, तो फिर लौट कर पश्चिमी में आ जाते हैं. असल में वे टिक कर जनहित की राजनीति करने वाले नेता नहीं हैं. हारने के बाद वे बिहार चले जाएंगे. वे भगोड़ा नेता हैं.…
जमशेदपुर। भाजपा की जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करते हुए शनिवार सुबह एग्रिको, भुइयांडीह, और अमल संघ पार्क का दौरा किया। वहां टहल रहे सुबह के वॉकर्स से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और सभी का आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रातः काल अचानक अपने बीच पाकर लोग प्रसन्न दिखे और उन्हें जीत की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भुइयांडीह पार्क समिति के सदस्य भोला यादव, सुरेश प्रजापति, किशुन तिवारी और सत्येंद्र सिंह व अन्य लोगों ने पूर्णिमा साहू का गर्मजोशी से स्वागत कर शुभकामनाएं व्यक्त की। पूर्णिमा साहू ने जमशेदपुर महानगर के पूर्व…
जमशेदपुर. निर्दलीय प्रत्याशी सह वरिष्ठ पत्रकार अन्नी अमृता ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है.पिछले दो दिन जहां उन्होंने कदमा के क्षेत्रों का दौरा किया,वहीं शनिवार को उन्होंने स्लम एरिया धतकीडीह मेडिकल बस्ती और धतकीडीह मुखी बस्ती का दौरा किया.वहां वे लोगों की समस्याओं से रूबरू हुईं.अन्नी अमृता ने देखा कि किस तरह लोग यहां नारकीय जीवन जी रहे हैं.मेडिकल बस्ती में बने टाटा स्टील के फ्लैट जर्जर हो चुके हैं लेकिन लोगों के पास आसरा नहीं है.पहले स्थाई नौकरियां टाटा कंपनी में हो जाती थीं मगर अब आउटसोर्सिंग के दौर में वह भी नामुमकिन हो गई है. अन्नी अमृता…
जमशेदपुर, नीलडीह: आज सुबह टाटा मेहरबाई कैंसर अस्पताल, जमशेदपुर के अस्पताल प्रशासक अमिताभ चटर्जी की माताजी अंजु चटर्जी के निधन पर पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी ने उनके नीलडीह स्थित आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। अंजु चटर्जी के निधन की खबर से उनके परिवार, शुभचिंतकों और अस्पताल के समस्त स्टाफ में शोक की लहर है। कुणाल षड़ंगी ने इस अवसर पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ प्रकट कीं। उन्होंने अमिताभ चटर्जी द्वारा राज्य के जरूरतमंद कैंसर मरीज़ों की सेवा में निभाई जा रही भूमिका की सराहना की और उन्हें इस कठिन…
जमशेदपुर। लंबे समय तक तेजी के बाद, भारतीय इक्विटी बाजार में वैश्विक अनिश्चितताओं, मूल्यांकन संबंधी चिंताओं और दूसरी तिमाही के सुस्त कॉर्पाेरेट आय के कारण अस्थिरता और बिक्री दबाव का सामना करना पड़ा है। इन बाधाओं के बावजूद, बेंचमार्क सेंसेक्स ने पिछले छह महीनों में लगभग 10 प्रतिशत रिटर्न दिया है, जबकि बीएसई मिडकैप और स्मॉल-कैप सूचकांकों ने इसी अवधि में क्रमशः 17 प्रतिशत और 24 प्रतिशत का दोहरे अंकों का रिटर्न प्राप्त किया है। (स्रोत- बीएसई वेबसाइट)। इस संबंध में टाटा म्यूचुअल फंड के फंड मैनेजर, सतीश मिश्रा ने बताया कि व्यापार चक्र निधि उन निवेशकों के लिए होती…
