Author: BJNN Desk

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने कहा कि सरयू राय पिछले विधानसभा चुनाव में कमल छाप को डुबाने में लगे थे. उन्होंने पूरे राज्य में घूम घूम कर कमल छाप को हराने का काम किया. आज कहते हैं कि सिलेंडर ही कमल है और कमल ही सिलेंडर है. यानी फिर एक बार जनता को दिग्भ्रमित कर रहे हैं. जो सिलेंडर पिछले बार कमल को डुबाने में लगा था, वो सिलेंडर आज कमल कैसे हो गया. असल में सरयू राय को झूठ परोसने की आदत है. बन्ना गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2019 में सरयू…

Read More

बस्ती। पूर्व से के. अजय कुमार ने सोमवार को टेल्को के मिलिनियम पार्क सहित अन्य डेयरी में जनसम्पर्क अभियान चलाया। इस दौरान लोगों ने डी.ए. अजय का समर्थन करने का विश्वसनीय सहायक। इस दौरान दा. अजय ने बच्चों के साथ क्रिकेट खेल का भी आनंद लिया। अजय ने कहा कि बच्चों को शिक्षा और खेल पर ध्यान देना जरूरी है। मेरा प्रयास बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। इसके लिए मैं हर संभव प्रयास करूंगा।

Read More

मुंबई (अनिल बेदाग) :जगद्गुरु शंकराचार्य अनंत श्री विभूषित श्री श्री श्री भारती तीर्थ जी, जगद्गुरु शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी और जगद्गुरु शंकराचार्य श्री सदानंद सरस्वती जी ने “आदि शंकराचार्य” वेब सीरिज़ को दिया सफलता का आशीर्वाद टीवी के बड़े सितारों , भव्य सेट और एडवांस वीएफएक्स से सजी आर्ट ऑफ लिविंग प्रस्तुत “आदि शंकराचार्य” वेब सीरीज रिलीज के लिए तैयार हैं। रिलीज से सिर्फ़ एक सप्ताह में आर्ट ऑफ लिविंग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर इस ट्रेलर को २ मिलियन से अधिक बार देखा गया हैं जबकि अन्य सोशल मीडिया पर भी इंटरनेट यूजर्स “आदि शंकराचार्य” के  ट्रेलर को…

Read More

जमशेदपुर. जमशेदपुर के सोनारी के निर्मल नगर के इस्टर्न इनक्लेव और आस पास के लोग नाले के बहते पानी पर चलने को मजबूर हैं.यह पानी सड़क पर इसलिए बह रहा है क्योंकि जे एन सी द्वारा बनाए गए नाले को तोड़ दिया गया है.लोगों का आरोप है कि जमीन मालिक दिवंगत चित्तो दास के बेटे कार्तिक दास ने बने बनाए नाले को अचानक यह कहकर तोड डाला कि उसकी जमीन पर नाला बना है.लोगों का कहना है कि नाला काफी पुराना है जिसे अचानक अपनी जमीन पर बना बताकर यह बखेड़ा खड़ा किया गया जिससे यहां इस्टर्न इनक्लेव और आस…

Read More

समाधान और सुझाव की सकारात्मक राजनीति में विश्वास रखता हूँ – बन्ना गुप्ता जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा में गठबंधन प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने कहा कि सभी राजनैतिक दलों की अपनी अपनी विचारधारा होती है. सदन में पक्ष विपक्ष में तकरार भी होती है. नेता अपनी पार्टी लाइन पर चलते हैं. किंतु राजनीति में एक मर्यादा भी होती है. आप जिस मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चल रहे मंत्रिमंडल में लाभान्वित हो रहे हों, उसी का विरोध करें. आप जिस पार्टी में है, उसे सत्ता से बेदखल करने के लिए अपनी ताकत झोंक दें. ये काम सिर्फ भगोड़ा सरयू राय ही कर सकते…

Read More

~ आज का हिन्दू पंचांग ~ ⛅दिनांक – 28 अक्टूबर 2024 ⛅दिन – सोमवार ⛅विक्रम संवत् – 2081 ⛅अयन – दक्षिणायन ⛅ऋतु – हेमन्त ⛅मास – कार्तिक ⛅पक्ष – कृष्ण ⛅तिथि – एकादशी प्रातः 07:50 तक तत्पश्चात द्वादशी ⛅नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी दोपहर 03:24 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी ⛅योग – ब्रह्म प्रातः 06:48 तक तत्पश्चात इन्द्र ⛅राहु काल – प्रातः 08:08 से प्रातः 09:33 तक ⛅सूर्योदय – 06:42 ⛅सूर्यास्त – 06:06 ⛅दिशा शूल – पूर्व दिशा में ⛅ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 05:01 से 05:52 तक ⛅अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:01 से दोपहर 12:46 तक ⛅ व्रत पर्व विवरण – गोवत्स द्वादशी, रमा…

Read More

चाकुलिया: रविवार को चाकुलिया में झामुमो के प्रखंड बूथ कमेटी द्वारा पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक स्वागत के बीच कुणाल षड़ंगी ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया और आगामी चुनावों में जीत का आह्वान किया।उन्होने कहा कि हम सबका उद्दैश्य हेमंत सोरेन को दुबारा मुख्यमंत्री बनाना है। जिले की हर सीट जीतकर उनकी झोली मे डालनी है। एक मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री तथा दर्जनो मुख्यमंत्री घेर रहे हैं। परिवारवाद तथा भ्रष्टाचार पर दोहरी मापदंड अपनाने वाली भाजपा की साजिशो…

Read More

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा से एनडीए के प्रत्याशी  सरयू राय ने रविवार को कहा कि बहुसंख्यक वोटों का एकीकृत होना बेहद जरूरी है. उन्होंने यूपी के चीफ मिनिस्टर योगी आदित्यनाथ का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने ठीक ही कहा है कि बंटेंगे तो कटेंगे. इसलिए बंटना नहीं है. बहुसंख्यकों को एकजुट होकर मतदान करना है ताकि झारखंड में एनडीए की सरकार बन सके. उन्होंने खास कर मानगो का हवाला देते हुए कहा कि यहां 93 बूथ बहुसंख्यकों के हैं. इन 93 बूथों के वोट बंटने नहीं चाहिए. अगर बंट गये तो विधानसभा के बाद होने वाले मानगो नगर निगम…

Read More

शिरडी:शहर में साईंभक्तों और पत्रकारों के बीच चर्चा जोरों पर है कि पूर्वी जमशेदपुर से निर्दलीय नामांकन करने वाले आंदोलकारी पत्रकार प्रीतम सिंह भाटिया शिरडी रवाना हो गए हैं.शुक्रवार देर शाम नामांकन के बाद जमशेदपुर एसडीएम ऑफिस से घर पहुंचकर उन्होंने अपने समर्थकों के साथ बैठक की जहां AISMJWA ऐसोसिएशन के पूर्व प्रदेश महासचिव सुनील पांडेय व झारखंड वनांचल टाईम्स के संपादक मधुरेश बाजपेयी भी उपस्थित थे.सभी को विशेष रूप से चुनाव की तैयारी की बात कहते हुए वे अचानक शिरडी जाने के लिए रांची निकल पड़े.रांची से शिरडी पहुंचते ही आज खंडोबा मंदिर में महाल्सापति के वंशजों द्वारा प्रीतम…

Read More

जमशेदपुर। पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने रविवार को अपने कार्यकर्ताओं और स्थानीय समर्थकों के साथ पूरे उत्साह के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान पूर्णिमा साहू ने पांडेय मैदान बारीडीह, पोस्ट ऑफिस मैदान, बिरसानगर डूंगरीटोला, गोलमुरी खालसा बस्ती, साकची नेहरू कॉलोनी एवं मूसा सिंह बागान, 10 नंबर हरिजन बस्ती, केबल टाउन हरिजन बस्ती, लाल भट्टा के बिरसा मुंडा क्लब, भालूबासा हरिजन बस्ती, कालिंदी बस्ती सीतारामडेरा, बाउरी बस्ती भुइयांडीह, बिरसानगर गुरुद्वारा, विश्वकर्मा समाज बाराद्वारी और गणिनाथ सेवा संस्थान गोलमुरी समेत कई अन्य बस्ती क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से मुलाकात की और उनका…

Read More