Author: BJNN Desk

जमशेदपुर : हर-हर महादेव सेवा संघ की ओर से संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में मछुआ बस्ती, जेम्को एवं अन्य स्थानों पर जरूरतमंदों के बीच में कंबल वितरण करके आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर श्री काले ने कहा कि आप सभी के आशीर्वाद की बदौलत सेवा का यह कार्य हम पिछले 24 वर्ष से करते आ रहे हैं आपका आशीर्वाद हमें ऊर्जा प्रदान करता है और यही हमारी ताकत है इसी प्रकार आप आशीर्वाद बनाए रखें ताकि हम निरंतर यह सेवा कार्य जारी रख सकें साथ ही उन्होंने कहा की हर एक सामाजिक, धार्मिक और सेवाभावी संस्थानों…

Read More

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी बर्मामाइंस मंडल में सदस्यता अभियान का आयोजन भव्य रूप से किया गया। सदस्यता अभियान मंडल अध्यक्ष सूरज कुमार सिंह के नेतृत्व में महानंद बस्ती में आयोजित किया गया, जिसमें पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू मुख्यरूप से शामिल हुई। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने 8800002024 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता अभियान के दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने मंडल के कार्यकर्ताओं संग स्थानीय निवासियों से घर-घर संपर्क कर भाजपा की नीतियों और विचारधारा से उन्हें अवगत कराया और भाजपा की सदस्यता के लिए प्रेरित किया। अभियान में…

Read More

जमशेदपुर: दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर 25 दिसंबर को केबुल क्लब गोलमुरी में महारक्तदान शिविर का आयोजन होगा। शिविर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित होगा, जो बीते 20 वर्षों से अधिक समय से अटल जी की जयंती पर इस आयोजन की परंपरा निभा रहे हैं। उक्त शिविर गोलमुरी अंतर्गत केबल वेलफेयर क्लब में आयोजित होगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक पूर्णिमा दास साहू सहित वरिष्ठ भाजपाई शामिल होंगे। शिविर को लेकर गोलमुरी मंडल भाजपा के सहयोग से जनसंपर्क अभियान…

Read More

जमशेदपुर करीम सिटी कोलेज के हिन्दी विभाग में सी. सुब्रह्मण्यम भारती की जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय भाषा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुभाष चंद्र गुप्त ने की। स्वागत भाषण शाश्वत त्रिपाठी ने किया। लालती ने सुब्रह्मण्यम भारती की जीवनी पर प्रकाश डाला, मारिया ने उनकी साहित्यिक यात्रा से विद्यार्थियों को अवगत कराया। सुरमन, जान्हवी, मिष्टी, शाश्वत, सिद्धार्थ, प्रीति,कशिश आदि ने उनकी कविताओं का पाठ किया एवं सुशान्त ने उनकी प्रासंगिकता पर चर्चा की। वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने भारतीय भाषा दिवस की महत्ता पर बात की। अंत में धन्यवाद ज्ञापन…

Read More

विक्रम संवत- 2081 पूर्णिमांत- पौष अमांत- भाद्रपद कृष्ण पक्ष अष्टमी – 05:07 पी एम तक उत्तराफाल्गुनी – 09:09 ए एम तक सूर्योदय- 07:11 ए एम सूर्यास्त- 05:30 पी ए तक राहू- 08:28 ए एम से 09:46 ए एम आज का राशिफल मेष राशि: शारीरिक स्थिति मध्यम रहेगी। शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। विरोधी थोड़े एक्टिव रहेंगे, लेकिन ठीक रहेगा। कोई बड़ी बात नहीं है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें। वृषभ राशि : बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू,मैं-मैं से बचें। जो विद्यार्थीगण हैं, उनकी थोड़ी मानसिक स्थिति…

Read More

जमशेदपुर, : गुरुग्राम के 28 वर्षीय वीर अहलावत के लिए रविवार का दिन दोहरी खुशी लेकर आया। पहले ही टाटा स्टील पीजीटीआई रैंकिंग में नंबर 1 स्थान पक्का कर चुके वीर ने 2024 पीजीटीआई सीजन के अंतिम इवेंट में भी अपनी चमक बिखेरी। उन्होंने दिन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर सात-अंडर 64 बनाया और रोमांचक प्लेऑफ में अमरदीप मलिक को हराकर सीजन का समापन करने वाली टाटा स्टील टूर चैंपियनशिप 2024 का खिताब अपने नाम किया। यह 3 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाला इवेंट जमशेदपुर के बेल्डीह और गोलमुड़ी गोल्फ कोर्स पर खेला गया। वीर अहलावत (67-68-68-64) ने रोमांचक मुकाबले…

Read More

जमशेदपुर I रंगरेटा महासभा के बैनर तले एग्री को स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान में दो दिवसीय शिरोमणि शाहिद बाबा जीवन सिंह शहादत दिवस पर आयोजित कीर्तन दरबार का समापन हो गया इस अवसर पर विशेष रूप से बांग्ला साहिब गुरुद्वारा के हेड ग्रंथि कथा वाचक भाई साहब भाई रणजीत सिंह ने भव्य धार्मिक समागम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे गुरुओं ने सिर्फ हिंदू धर्म ही नहीं बल्कि समस्त मानव जाति की रक्षा के लिए कुर्बानियां दी थी उन्होंने सभी लोगों से गुरुओं के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि हमारे गुरु…

Read More

जमशेदपुर. रविवार को आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय आठवां श्रीनाथ अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी महोत्सव, 2024 का समापन हो गया. इसमें चिंतन मनन सत्र में वक्ता के रूप में झारखण्ड उच्च न्यायलय के माननीय न्यायमूर्ति आनंद सेन, निर्भया कांड की अधिवक्ता(उच्चत्तम न्यायलय) सीमा समृधि कुशवाहा एवं झारखण्ड बार काउन्सिल के उपाध्यक्ष श्री राजेश शुक्ल उपस्थित रहे. चिन्तन-मनन सत्र के समन्वयक श्रीनाथ विश्वविद्यालय के वरिष्ठ सलाहकार कौशिक मिश्रा एवं जियाडा के उपनिदेशक दिनेश रंजन थे. पहला प्रश्न कौशिक मिश्रा ने माननीय न्यायमूर्ति आनन्द सेन से पूछा कि न्यायिक प्रक्रियाएं प्रायः अंग्रेजी में होती है, इसमें हिंदी की क्या भूमिका हो सकती…

Read More

जमशेदपुर:सिखों के दसवें गुरु दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादों और बाबा जीवन सिंह जी की कुर्बानी पर आधारित शहीदी दिहाड़े पर आज दिल्ली से ज्ञानी रंजीत सिंह का भी आगमन हो रहा है.रंजीत सिंह दिल्ली के ऐतिहासिक गुरुद्वारा बंगला साहिब के हेड ग्रंथी के साथ ही एक चर्चित कथा वाचक भी हैं जिनका देश-विदेश में सैकड़ों गुरूद्वारा साहिब में गुरमत विचार प्रस्तुत होता रहा है.देश के विभिन्न पंजाबी धार्मिक चैनलों पर भी इनके प्रवचन को लोग देश-विदेश में सुबह-शाम सुनते हैं. उक्त जानकारी देते हुए रंगरेटा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिंह गिल ने कहा कि…

Read More

जमशेदपुर। जिला अंतर्गत 13 परीक्षा केन्द्रों में चौकीदार नियुक्ति की लिखित परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान विधि व्यवस्था के संधारण का जायजा लेने के उद्देश्य से जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होने जमशेदपुर हाई स्कूल एवं टाटा वर्कर्स यूनियन स्कूल, उलियान का निरीक्षण करते हुए कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के निर्देश दिए । मौके पर उन्होने सीसीटीवी कक्ष का भी निरीक्षण कर सीसीटीवी से निगरानी का जायजा लिया। साथ ही प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व उड़नदस्ता दल को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित, अनुशासन के साथ परीक्षा संपन्न कराने के…

Read More