महाकुंभ 2025 की भव्य तैयारियों के अंतर्गत भारतीय रेलवे ने प्रयागराज की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक छवि को निखारने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। “पेंट माई सिटी” अभियान के तहत प्रयागराज के सभी रेलवे स्टेशनों, जैसे प्रयागराज जंक्शन, नैनी जंक्शन, फाफामऊ, प्रयाग जंक्शन, झूंसी रेलवे स्टेशन, रामबाग रेलवे स्टेशन, छिवकी रेलवे स्टेशन, प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन और सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन, को कला और संस्कृति के अद्भुत केंद्रों में परिवर्तित कर दिया गया है। इन स्टेशनों की दीवारों पर हिंदू पौराणिक कथाओं और भारतीय परंपराओं को चित्रित करने वाले भव्य और आकर्षक कलाकृतियां बनाई गई हैं। रामायण, कृष्ण लीला, भगवान बुद्ध, शिव भक्ति, गंगा आरती और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर आधारित ये कलाकृतियां श्रद्धालुओं और पर्यटकों को प्रयागराज की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर से परिचित कराती हैं। रेलवे की यह पहल केवल सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रयागराज की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक परंपराओं को भी दर्शाती है। इन कलाकृतियां में ऋषि परंपरा, गुरु-शिष्य परंपरा, ज्ञान और त्याग के महत्व को दिखाया गया है, जो प्रयागराज के आध्यात्मिक स्वरूप को और भी उजागर करते हैं। ये कलाकृतियाँ महाकुम्भ 2025 के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं । भारतीय रेलवे का यह प्रयास कला और विकास का संगम प्रस्तुत करता है। यह पहल यह सुनिश्चित करती है कि महाकुम्भ 2025 में प्रयागराज आने वाले हर व्यक्ति को न…
Author: BJNN Desk
झारखंड के विरासत,विकास एवं संस्कृति की झलक को देखेगा देश राँची। गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में झारखंड समेत 15 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों का चयन हुआ है। गणतंत्र दिवस पर होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए झारखंड ने भी पूरी तैयारी कर ली है। इस वर्ष झारखंड की झांकी में स्वर्गीय श्री रतन टाटा को श्रद्धांजलि के साथ झारखंड की धनी संस्कृति यहां की पारंपरिक नृत्य, शिक्षा में नारीशक्ति के बढ़ते कदम आदि को झांकी में प्रदर्शित की जाएगी। मालूम हो कि 2024 मे दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड के अवसर…
● प्रकृति को संरक्षित करने में आदिवासी समाज की अहम भूमिका ● जनजातियों के आर्थिक एवं सर्वांगीण विकास हेतु सरकार प्रतिबद्ध रांची। सोहराय पर्व हमारी सभ्यता व संस्कृति का प्रतीक है। हम सभी प्रतिवर्ष इस पर्व को धूमधाम से मनाते हैं। आदिवासी समाज आज के दिन अनेक रीति-रिवाज के साथ प्रकृति की पूजा करते हैं। आज आदिवासी समाज को अपनी संस्कृति और सभ्यता को बचाने की जरूरत है। सोहराय पर्व के माध्यम से हमसभी एकता एवं सौहार्द का संदेश देते हैं। यह पर्व परिवार एवं प्रकृति से जुड़ा पर्व है। यह एक ऐसा त्योहार है, जिसमें भाईचारा, समानता तथा भाई-बहन…
जमशेदपुर। रविवार को डिमना डैम की खूबसूरत वादियों में आर डी टाटा हाई स्कूल सी यूनिट (1996 बैच) के पूर्ववर्ती छात्रों ने एक बार फिर दोस्ती और अपने पुराने दिनों की यादों का जश्न मनाया। करीब 29 साल बाद सपरिवार जुटे इन दोस्तों ने वनभोज का जमकर आनंद लिया और पुरानी यादों को ताजा किया। देश के विभिन्न हिस्सों से आए लगभग 80 पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं ने इस मिलन समारोह को खास बनाया। हर साल आयोजित होने वाला यह वनभोज बीते 6 वर्षों से मित्रता और स्नेह का अद्भुत प्रतीक बन चुका है। वनभोज के दौरान हंसी-मजाक, पुराने दिनों की बातें…
Jamshedpur : In a bid to spread road safety awareness the Jamshedpur chapter of CII- Young Indians organised a bike rally in steel city on Sunday. The bike rally which got a big response was flagged- off by Neeraj sinha, chief safety, Tata Steel. The participants included members of Jodi Riders Club, Road Melters, Royal kings motorcycle club, members of Civil Defence, SE Railway and students of XITE Gahmaria. Yi Jamshedpur Chair Koushik Modi, Co chair Shruti Jhunjhunwala, Road Safety Chair Sakshi Agarwal, Co Chair Bavneet and Siddharth Agrawal were present along with other members. After its flagging -…
जमशेदपुर। अमरप्रीत सिंह काले ने आज तख्त श्री हरिमंदर साहिब (पटना साहिब) के पवित्र दर्शन कर गुरु महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। भव्य नगर कीर्तन में देश-विदेश से आए हजारों-लाखों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सभी श्रद्धालुओं ने धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के जीवित स्वरूप के समक्ष शीश निवाते हुए श्रद्धा से नतमस्तक होकर गुरु सिख जीवन के आदर्शों को अपनाने की प्रार्थना की। खालसा पंथ के संस्थापक, दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पावन आशीर्वाद से सभी ने अपने जीवन को धन्य किया। समाजसेवी और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहा, “आज…
जमशेदपुर। प्रभुदयाल भालोटिया सभागार, धालभूम क्लब ग्राउंड साकची में चल रही भागवत कथा के चौथे दिन कथा वाचक बाँके बिहारी गोस्वामी ने राम जन्म एवं कृष्ण जन्म की कथा सुनायी. उन्होंने कहा कि कलयुग में भागवत की कथा सुनने मात्र से हर प्राणी को मोक्ष की प्राप्ति होती है. साथ ही सभी जन्मों के पापों का नाश होता है. राम जन्म एवं कृष्ण जन्म व बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष की महत्ता पर प्रकाश डाला. उन्होंने यह भी बताया कि 84 लाख योनियों में भटकने के पश्चात मानव शरीर की प्राप्ति होती है. जब-जब…
जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर में बढ़ती ठंड के प्रकोप को देखते हुए जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा साहू ने रविवार को गोलमुरी मंडल स्थित केबुल हरिजन बस्ती में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कर मानवता का संदेश दिया। विधायक पूर्णिमा साहू ने भाजपा कार्यकर्ताओं के संग क्षेत्र के सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को कंबल भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि ठंड के मौसम में गरम कपड़े और कंबल हर व्यक्ति के लिए बेहद आवश्यक हैं। समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की सेवा करना मेरा कर्तव्य है। यह कंबल सेवा अभियान क्षेत्र…
जमशेदपुर। सिखों के गुरु दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी के 358वें प्रकाशोत्सव के पावन अवसर पर सभी सिख युवकों को दस्तार सजा कर नगर कीर्तन में शामिल होने की अपील करते हुए युवा सिख धर्म प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने कहा है कि युवा पीढ़ी गर्व से दस्तार सजा के दसम पिता की संतान होने का गर्व महसूस करें। रविवार को प्रकाशपर्व की पूर्वसंध्या में शहर के युवकों को आह्वान करते हुए हरविंदर जमशेदपुरी ने कहा दस्तार केवल पाँच-छह मीटर का कपड़ा मात्र नहीं है बल्कि यह गुरुओं की बख्शीश किया हुआ सर का ताज है। जमशेदपुरी…
रेल खबर रेलवे नये साल में देश में यात्रियों के लिए तेज़ और सुरक्षित रेल यात्रा लाने के लिए तैयार है। छोटी और मध्यम दूरी की चेयर कार ट्रेनों में यात्रा करने वाले लोगों को तेज़, सुरक्षित और विश्व-स्तरीय यात्रा का अनुभव देने के बाद, भारतीय रेलवे लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए भी इसे साकार कर रहा है। आरामदायक यात्रा के साथ अधिकतम गति 180 किमी प्रति घंटा वंदे भारत स्लीपर ट्रेन ने पिछले तीन दिनों में अपने कई परीक्षणों में 180 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति प्राप्त की है। जनवरी के अंत तक यह परीक्षण जारी रहेंगे। उसके बाद देश भर के…
