जमशेदपुर- बरसोल पुलिस ने ओडिशा से बस में पश्चिम बंगाल के मेदनीपुर की सप्लाई करने जा रहे कंडक्टर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. शनिवार को केस का उदभेदन करते हुये ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने संवाददाताओं को बताया कि ओडिशा के बॉम्बे चौक से बस ( डब्लूबी33डी 4112) से कंडक्टर जयंता दास द्वारा बैग में गांजा भरकर पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर ले जाया जा रहा था. इसकी भनक मिलने पर बरसोल थाना के पास पुलिस द्वारा चेकिंग लगाया गया था. पुलिस की चेकिंग को देख कंडक्टर ने चालक से बोलकर एनएच छोड़ बस्ती के रास्ते बस को निकालने को…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर*। चाईबासा स्थित विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने 2022 के जमशेदपुर पश्चिमी (तब पूर्वी) के विधायक सरयू राय के मानहानि मामले में भाजपा के भूपेंद्र सिंह और राकेश सिंह को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया है। भूपेंद्र सिंह एवं राकेश सिंह के अधिवक्ता ने अदालत में दलील दी थी कि फेसबुक अकाउंट हैक हो गया था। इस संबंध में बिष्टुपुर थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। हैक अकाउंट से ही श्री राय के विरुद्ध किसी दूसरे ने प्रतिकूल बातें लिख दी थीं। भूपेंद्र सिंह और राकेश सिंह ने स्वीकार किया था कि उन्होंने उक्त बयान नहीं दिया…
जमशेदपुर. हरियाणा में आयोजित 34 वीं आल इंडिया नेशनल स्ट्रेंथलिफ्टिंग गेम्स में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए नील अमृत त्रिपाठी ने 4 नेशनल रिकॉर्ड बनाया है. साथ ही स्ट्रांगेस्ट स्ट्रेंथलिफ्टिंग एथलीट ऑफ इंडिया (चैंपियन ऑफ चैंपियन) (जूनियर) के खिताब से उन्हें नवाजा गया.इसके साथ ही उनका चयन श्रीलंका में आयोजित होने वाले आगामी WSLF वर्ल्ड स्ट्रेंथलिफ्टिंग गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए हो गया है.एक प्रेस रिलीज में उन्होंने जानकारी दी है. नील अमृत त्रिपाठी के बारे में ———————————- नील आशियाना एंक्लेव डिमना रोड मानगो में रहते हैं.वह अमित कुमार त्रिपाठी और और शीला त्रिपाठी के पुत्र हैं.…
जमशेदपुर शनिवार से एक्सएलआरआइ में 45वें मैक्सी फेयर की शुरुआत हुई. मार्केटिंग एसोसिएशन ऑफ एक्सएलआरआइ ( मैक्सी ) की ओर से आयोजित इस मेले में सबसे पहले खाना पकाने की प्रतियोगिता मास्टर शेफ का आयोजन किया गया. जिसमें प्रतिभागियों ने 45 मिनट के भीतर पनीर, टमाटर और मैदा से स्वादिष्ट भोजन तैयार किए. इस दौरान शहर के बच्चों की रचनात्मक दक्षता के लिए आर्ट अटैक, शहर की ब्यूटी और ब्रेन की परख करते हुए मिस्टर एंड मिस जमशेदपुर, डांस मेनिया के जरिए नृत्यकला के साथ ही बच्चों के लिए फैशन और डांस शो का भी आयोजन किया गया. इस दौरान…
जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) जमशेदपुर महानगर के अंतर्गत साकची मंडल द्वारा संगठन महापर्व के अवसर पर सदस्यता अभियान निरंतर जारी रखते हुए नये सदस्य जोड़े गए। इस अभियान में प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह तथा पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और नए सदस्य बनाए। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संगठन महापर्व को सफल बनाने हेतु विशेष प्रयास किए और नए सदस्यों को पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस अभियान के माध्यम से सैकड़ों नए सदस्य पार्टी से जुड़े। प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का…
जमशेदपुर, 18 जनवरी, 2025: बजाज ऑटो और भारतीय सशस्त्र बलों के साथ साझेदारी में विशाखापत्तनम से अयोध्या तक 13 दिवसीय संयुक्त रैली ‘डेयर2’ आज जमशेदपुर पहुंची। इस दौरान रैली टीम डीएवी स्कूल कैंपस बिष्टुपुर में मैरीटाइम अवेयरनेस ड्राइव सह इंटरेक्शन विथ स्टूडेंट प्रोग्राम में शामिल हुए। इस अवसर पर कमांडर मुकुल राय, इंजीनियर ऑफिसर, आईएनएस रणविजय, लेफ्टिनेंट कमांडर आदित्य वशिष्ठ जी ऑफिसर, आईएनएस रणविजय, लेफ्टिनेंट विशाल प्रताप एएलओ, आईएनएस रणविजय, डीएवी स्कूल की प्रिंसिपल प्रज्ञा सिंह समेत कई टीचर और स्कूल के बच्चे शामिल हुए। मैरीटाइम अवेयरनेस ड्राइव में बच्चों के बीच भारतीय नौसेना में करियर को लेकर उन्हें जागरूक…
जमशेदपुर सरदार भगवान सिंह के नेतृत्व में महज दो सालों में सीजीपीसी ने कटिबद्धता को क्रियान्वित करते हुए शिक्षा और स्वास्थ का महत्वाकांक्षी सपना साकार कर संगत को समर्पित किया है। शनिवार को विश्व प्रसिद्ध संस्था “मनुख्ता दी सेवा सोसाइटी” के संचालक सरदार गुरप्रीत सिंह ने दोनों फोरम “गुरु रामदास भलाई केंद्र” और सिख विजडम अकादमी का विधिवत उद्घाटन कर संगत के नाम सेवा को समर्पित किया। डॉ केएस सिद्धू समेत अन्य चिकित्सकों एवं सिख विजडम एकेडमी की संचालिका मिताली रॉय चौधरी को जयकारे के साथ सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब से जमशेदपुर पहुंचे “मनुख्ता दी…
जमशेदपुर। सरयू राय विधायक जमशेदपुर (ईस्ट) के द्वारा दिनांक 22.11.2022 को एक परिवाद पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया था जिसमें अभियुक्त सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला महामंत्री राकेश सिंह को बनाया गया। सरयू राय के द्वारा दोनों के विरुद्ध यह आरोप लगाया गया था कि इन लोगों ने फेसबुक में “इनके विरुद्ध यह लिखा गया था कि खाद्य आपूर्ति विभाग में किए गए घोटाले के पैसे से बना भ्रष्टाचार का Rai’s Villa विधायक दूसरों के घरों की तस्वीर ले के उस पर जांच के लिए चिठ्ठी लिखते है अपने और…
जमशेदपुर, : झारखंड वासी एकता मंच के मुख्य संयोजक आस्तिक महतो व संयोजक सह सांसद विद्युत वरण महतो ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि आगामी 21 जनवरी (मंगलवार) को बिष्टुपुर गोपाल मैदान में विराट टुसू मेला का आयोजन किया जाएगा. इस वर्ष भी मेला में टुसू प्रतिमा व चौड़ल लेकर आनेवाले प्रतिभागियों को अलग अलग श्रेणी में पुरस्कृत किया जाएगा. साथ ही बुढ़ी गाड़ी नाच प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करनेवालों को भी नकद इनाम दिए जाएंगे. सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर उनका मनोबल बढ़ाया जाएगा. पुरस्कार के मद में सांत्वना पुरस्कार छोड़कर तीन श्रेणियों (टुसु, चौड़ल व बुढ़ी…
जमशेदपुर। कड़ाके की ठंड के बीच जरूरतमंदों की मदद के उद्देश्य से शुक्रवार को भुइयांडीह क्षेत्र अंतर्गत प्रीतम पार्क, पटेल नगर स्थित मैदान में वृहद कंबल और साड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा नेता सह समाजसेवी टुनटुन सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम ने समाजसेवा की एक नई मिसाल पेश की। नारी शक्ति समिति और दुर्गापूजा कमिटी के सहयोग से क्षेत्र के 800 जरूरतमंदों को कंबल और 500 महिलाओं को साड़ी प्रदान की गई। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि जरूरतमंदों की पहचान पहले ही कर ली गई थी। इसके तहत चिन्हित लाभार्थियों को पूर्व में…
