जमशेदपुर। खालसा सृजन दिवस (बैसाखी) पर्व की पूर्वसंध्या पर गुरुद्वारा साहिब साकची में शनिवार को निशान साहिब का चोला बदला गया। इसके साथ ही गुरु समान संगत के स्वागत के लिए गुरुद्वारा साहिब सज कर पूरी तरह तैयार है। कल यानि रविवार को खालसा सृजन दिवस, बैसाखी वाले दिन सुबह 10:30 बजे रखे गए अखंड पाठ साहिब की समाप्ति होगी, उपरांत कीर्तन दरबार प्रारंभ होगा। कीर्तन दरबार में सबसे पहले सिख स्त्री सत्संग सभा द्वारा गुरबाणी कीर्तन गायन किया जाएगा तदुपरांत सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्था की बीबीयों द्वारा गुरबाणी कीर्तन गायन प्रस्तुत किया जाएगा। इनके बाद भाई साहब भाई संदीप…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान पद चुनाव की गहमा गहमी को लेकर मामला एसडीओ कोर्ट तक पहुंच गया है। साकची पुलिस द्वारा दर्ज अप्राथमिकी संख्या14/2025 के के अनुसार अनुमंडल दंडाधिकारी के न्यायालय में बीएनएनएस की धारा 126 (सीआरपीसी की धारा 107) मिस केस 119/2025 दर्ज हुआ है। इसमें वर्तमान प्रधान निशान सिंह एवं उनके पक्ष के 19 तथा पूर्व प्रधान एवं दावेदार हरविंदर सिंह मंटू के पक्ष के 19 लोगों के खिलाफ समान जारी हुआ है। पुलिस के अनुसार प्रतिवेदन तथा सूचना के आधार पर यह जानकारी मिली है कि 13 अप्रैल बैसाखी को लेकर तथा चुनाव संबंधित…
ऐखचजमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के बिष्टुपुर स्थित आवासीय कार्यालय पर शुक्रवार को कदमा मंडल के सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। अध्यक्षता विधायक सरयू राय ने की। विधायक श्री राय को कदमा क्षेत्र में ट्रैफिक जाँच के नाम पर नागरिकों को हो रही परेशानियों के बारे में जानकारी दी गई। लोगों ने उन्हें बताया कि जाँच के नाम पर लोगों को परेशान किया जाता है और अवैध रूप से पैसे लिए जाते हैं। बैठक में निर्णय हुआ कि प्रत्येक चेकिंग प्वाइंट पर 4-5 कार्यकर्ता तैनात रहेंगे और वाहन जाँच की जाँच करेंगे। यह भी फैसला हुआ कि रांची…
जमशेदपुर: नर बाघ का नाम “रुद्र” और मादा बाघिन का नाम “मेघना” होगा। टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क ने लौहनगरी के नागरिकों से मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद बाघ और बाघिन के नामों को अंतिम रूप दे दिया है। टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (टीएसजेडपी) ने 21 मार्च 2025 को नागपुर ज़ू से आए नए बाघ और बाघिन के जोड़े के लिए नाम सुझाने के लिए जमशेदपुरवासियों से आग्रह किया था। शहर के नागरिकों ने इस पहल में जबरदस्त रुचि दिखाई और अपने पसंदीदा नाम एसएमएस (SMS) और व्हाट्स एप (WhatsApp) के माध्यम से भेजे। 24 मार्च, जो प्रतिभागिता की अंतिम तिथि…
राजनगर में धर्मांतरण और बांग्लादेशी घुसपैठियों के ख़िलाफ चम्पाई सोरेन की विशाल सभा धर्मांतरण के खिलाफ पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन को मिला आदिवासी समाज के पारंपरिक धर्मगुरुओं का साथ राजनगर। धर्मांतरण एवं बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ संघर्ष में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन को आदिवासी समाज के पारंपरिक ग्राम प्रधानों, धर्मगुरुओं एवं आम लोगों का पुरजोर समर्थन मिल रहा है। आज अमर शहीद सिदो-कान्हू की जयंती पर राजनगर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने उपस्थित हजारों लोगों से सहयोग मांगा, तो भीड़ ने दोनों हाथ उठा कर, उनका समर्थन किया। कार्यक्रम की शुरुआत देश परगना एवं विभिन्न माँझी…
Jamshedpur: It would be “Rudra” for male and “Meghna” for female. Names of tiger and tigress have been finalised by the Tata Steel Zoological Park following an overwhelming participation from the citizens of Steel City. TSZP had asked Jamshedpur residents to name the newly arrived couple from Nagpur Zoo on March 21, 2025. Citizens of city, shown great interest in it and submitted their preferred names through SMS & WhatsApp. Total 318 people suggested 318 different names for both the tiger and tigress by March 24, last day to participate. Thereafter, the zoo had formed a committee to select best…
जमशेदपुर। कोल्हान के युवा सिख प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने सिख युवा पीढ़ी से आह्वान किया है कि 13 अप्रैल को बैसाखी पर्व के पावन मौके पर नशापान जैसी बुरी आदत को त्याग कर दस्तार सजाने के प्रण लें। बैसाखी को केवल लंगर छकने का मात्र पर्व न समझकर इसकी गूढ़ता का सम्मान करते हुए सिखी के सही मूल्यों को पहचाने। शुक्रवार को युवाओं के नाम सन्देश देते हुए हरविंदर सिंह जमशेदपुरी के कहा बैसाखी केवल एक फसल कटाई का त्योहार नहीं बल्कि सिख इतिहास में खालसा पंथ की स्थापना का एक महान दिवस है। ऐसे में सिख युवाओं के…
जमशेदपुर। मोहरदा बिरसानगर जोन नंबर 2 बी में नवनिर्मित मॉ पीताम्बरा मंदिर में श्री गणेश मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, वास्तु पूजन और मॉ पीताम्बरा प्राण प्रतिष्ठा का धार्मिक अनुष्ठान के तीसरे दिन शुक्रवार की सुबह सार्वजनिक आरती के बाद माता का दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ दिन भर लगी रही। कामाख्या से आये गुरूदेव स्वामी हृदयानंद जी महाराज की देखरेख में राजीव शर्मा और अमल शर्मा ने विधिवत पूजा अर्चना करायी। यजमान स्वामी विजयानंद ने सपत्नी पूजा की। आज की पूजा में भी काफी संख्या में भक्तगण शामिल हुए। इसका आयोजन मॉ पीताम्बरा शक्ति पीठ (तोयात्मा सेवा सदन के…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 11 अप्रैल को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जाएंगे। श्री मोदी वाराणसी में सवेरे 11 बजे 3,880 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। श्री मोदी इसके बाद मध्य प्रदेश जाएंगे और लगभग 3:15 बजे, ईसागढ़ में गुरु जी महाराज मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना करेंगे। प्रधानमंत्री इसके अलावा, लगभग 4:15 बजे, आनंदपुर धाम में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। श्री मोदी इस अवसर पर एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के उत्तर प्रदेश में कार्यक्रम प्रधानमंत्री वाराणसी में 3,880 करोड़…
जमशेदपुर। नारायण प्राइवेट आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में भगवान महावीर की जयंती मनाई । एवं उनके तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया । इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक डॉक्टर जटाशंकर पांडे जी ने कहा कि महावीर जन्म कल्याणक जैन धर्म में सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक त्योहारों में से एक है । यह वर्तमान अवसर्पिणी के चौबीसवें और अंतिम तीर्थंकर (सर्वोच्च उपदेशक) महावीर के जन्म का जश्न मनाता है । ग्रेगोरियन कैलेंडर पर , यह उत्सव मार्च या अप्रैल में होता है।जैन ग्रंथों के अनुसार महावीर का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की तेरहवीं तिथि को 599 ईसा पूर्व (चैत्र…
