मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में वित्त विभाग और भारतीय स्टेट बैंक के बीच राज्य कर्मियों के सैलरी पैकेज को लेकर हुआ एमओयू ================= ◆ एमओयू के तहत एसबीआई में सैलरी अकाउंट रखने वाले राज्य कर्मियों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के एक करोड़ रुपए तक का दुर्घटना बीमा, स्वास्थ्य बीमा एवं जीवन बीमा समेत कई अन्य बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिलेगा ================= ◆ मुख्यमंत्री ने कहा- सरकारी कर्मियों को आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक नए अध्याय की हो रही शुरुआत ================= ◆ मुख्यमंत्री ने सरकारी कर्मियों से कहा – राज्य हित में अपने कार्यों को…
Author: BJNN Desk
हाजीपुर- रेलवे प्रशासन द्वारा कुसम्ही-गोरखपुर कैंट-गोरखपुर जं.-डोमिनगढ़ तीसरी लाइन निर्माण परियोजना के अन्तर्गत गोरखपुर जं.-गोरखपुर कैंट के मध्य तीसरी लाइन के प्रावधान एवं गोरखपुर जं. स्टेशन की यार्ड रिमॉडलिंग के परिप्रेक्ष्य में और 08 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन कर चलाने का निर्णय किया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है – 1. दिनांक 24 एवं 25 अप्रैल तथा 01 एवं 02 मई, 2025 को पोरबंदर से खुलने वाली गाड़ी सं. 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस का परिचालन गोरखपुर कैंट-भटनी-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलायी जाएगी । 2. दिनांक 27 एवं 28 अप्रैल, 2025 को मुजफ्फरपुर से खुलने वाली गाड़ी सं. 19270 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस का…
बोकारो। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने धर्मांतरण कर चुके आदिवासियों तथा आदिवासी समाज से बाहर शादी कर चुकी बेटियों को आरक्षण से बाहर करने की माँग की है। बोकारो के बालीडीह जाहेरगढ़ में सरहुल/ बाहा मिलन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही डीलिस्टिंग शुरू नहीं की गई, तो आदिवासी समाज का अस्तित्व मिट जायेगा। यहाँ पहुँच कर उन्होंने जाहेरगढ़ में माथा टेक कर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आदिवासी समाज नहीं जागा तो भविष्य में हमारे इन जाहेरस्थानों, सरना स्थलों एवं देशाउली में पूजा करने वाला कोई नहीं बचेगा।…
जमशेदपुर: अमरनाथ यात्रा के लिए अनिवार्य मेडिकल जांच प्रक्रिया में झारखंड स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आई है। एमजीएम अस्पताल में मेडिकल जांच कराने वाले कई श्रद्धालुओं को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। श्रद्धालुओं का कहना है कि MGM अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा की गई जांच और हस्ताक्षर के बावजूद, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के दौरान अमरनाथ श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर संबंधित डॉक्टरों का नाम नहीं मिल रहा है। दरअसल, झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों की सूची समय पर वेबसाइट पर नहीं भेजी, जिससे नामों का मेल नहीं हो रहा है और रजिस्ट्रेशन फेल हो रहा…
बिलासपुर – ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान बिलासपुर एवं काचेगुडा के मध्य यात्रा करने वाले रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन के द्वारा एक सुपर फास्ट साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा 08 फेरों के लिए चलाई जा रही है । यह ट्रेन बिलासपुर से काचेगुडा के लिए गाड़ी संख्या 08263 के साथ दिनांक 12, 19, 26 मई एवं 02 जून 2025 को प्रत्येक सोमवार को चलेगी । इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी काचेगुडा से बिलासपुर के लिए गाड़ी संख्या 08264 के साथ दिनांक 13, 20, 27 मई एवं 03 जून 2025 को प्रत्येक मंगलवार को चलेगी ।…
जमशेदपुर- ललित नारायण सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति द्वारा आगामी 19 और 20 अप्रैल 2025 को मिथिला महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। महोत्सव को लोक संस्कृति से जोड़कर आयोजित किया जा रहा है जिसमें मिथिला की परंपरागत हस्तशिल्प कला को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा। सिक्की-मौनी आदि की कला किस प्रकार नई पीढ़ी तक पहुंचे इसके लिए इस कला के विक्रय सह प्रदर्शन के साथ-साथ बनाने की कला भी प्रदर्शित की जाएगी। साथ ही मैथिली साहित्य की पुस्तकों की भी प्रदर्शनी रहेगी ताकि जमशेदपुर के मैथिली भाषा-भाषियों को अपनी पसंद की पुस्तक क्रय करने का अवसर मिल सके…
जमशेदपुर: बिष्टुपुर में हज़रत बादशाह अब्दुर्रहीम उर्फ चुना शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह का 56वां सालाना उर्स-ए-पाक आज कुरआन पाक की तिलावत से अकीदत और मोहब्बत के माहौल में शुरू हुआ। गद्दीनशीन जनाब ताज अहमद की सरपरस्ती में कार्यक्रम का आग़ाज़ हुआ। दरगाह कमेटी के सेक्रेटरी हाजी एस.एम. कुतुबुद्दीन, सदर हाजी अब्दुल लतीफ़, नायब सदर बिश्वनाथ प्रसाद व एमडी नेयाज खान, नायब सेक्रेटरी डॉ. ज़ेया अहमद और अब्दुल वहाब अंसारी, खज़ांची हाजी एमडी वासी, सहायक खज़ांची राजू चंद्र कुमार की सरगर्म मौजूदगी रही। इस मौके पर इमाम इजहार अहमद, मौलाना हाफिज उद्दीन, क़ारी कलीम क़ैसर, हाजी एस.एम. फारूक अहसन, एमडी अब्बास,…
दिनांक – 17 अप्रैल 2025 वार – गुरुवार विक्रम संवत् – 2082 अयन – उत्तर गोल – उत्तर ऋतु – बसंत मास – वैशाख पक्ष – कृष्ण तिथि – चतुर्थी. अपरा. 3.24 तक / पंचमी सूर्योदय – 05:24 सूर्यास्त – 6:10 राहुकाल – अपरा. 2.07 से 3.43 तक(अशुभ) दिशा शूल – दक्षिण दिशा दोष परिहार – दही का सेवन कर यात्रा करें सम्पर्क:- पं कुंतलेश पाण्डेय कॉल/व्हाट्सएप – 8877674432 आज का राशिफल मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ) आज अवसाद के ख़िलाफ़ आपकी मुस्कान परेशानी से उबारने वाली रहेगी। जेवर और एंटीक में निवेश फ़ायदेमंद…
सरायकेला- खरसावा। 8 अप्रैल 2025 से 22 अप्रैल 2025 तक मनाए जा रहे पोषण पखवाड़ा 2025 के तहत मंगलवार को उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला ने समाहरणालय परिसर से पोषण पखवाड़ा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मुख्य रुप से पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश लूणायत,उप विकास आयुक्त श्री आशीष अग्रवाल,जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सत्या ठाकुर उपस्थित रही। इस दौरान उपायुक्त नें कहा कि जागरूकता रथ द्वारा सभी प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में ग्रामीणों को पोषण पखवाड़ा 2025 के उद्देश्यों जैसे बच्चों के जीवन के प्रथम सुनहरे 1000 दिवस पर ध्यान, पोषण ट्रैकर में लाभार्थी मॉड्यूल…
सरायकेला। जिला के समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के द्वारा साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं के निराकरण हेतू आए लोगो से क्रमवार मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हो उपायुक्त नें संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदन पर नियमानुसार यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिए, साथ ही सभी योग्य लाभुकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभ प्रदान करने का निर्देश दिया गया। जनता दरबार में मुख्य रुप से भूमि सम्बन्धित मामले,अनुकम्पा आधारित मामले,पूनर्वास कार्यालय, चांडिल से सम्बन्धित मामले,भारत रबड, प्राइवेट लिमटेड गम्हरिया द्वारा कर्मियों…
