22 जुलाई 2025 मंगलवार का पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पाण्डेय की जुबानी सम्पर्क:- पं कुंतलेश पाण्डेय कॉल/व्हाट्सएप – 8877674432 आज का पंचांग दिनांक – 22 जुलाई 2025 वार – मंगलवार विक्रम संवत् – 2082 अयन – दक्षिण गोल – उत्तर ऋतु – वर्षा मास – श्रावण पक्ष – कृष्ण तिथि – द्वादशी. प्रातः7.06 तक/त्रयोदशी(क्षय) नक्षत्र – मृगशिरा. रात्रि. 7.25 तक / आर्द्रा सूर्योदय – 05:09 सूर्यास्त – 06:39 राहुकाल – अपरा. 3.59 से 5.40 तक(अशुभ) पंचक – आज नहीं है हवन मुहूर्त – आज है दिशाशूल – उत्तर दिशा दोष परिहार – गुड़ का सेवन कर यात्रा करें…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर, 21 जुलाई: सावन का महीना हो और उसमें रंग, संगीत और मुस्कान की मिठास न हो, ऐसा कैसे हो सकता है! मिस्टी इन में महिलाओं द्वारा आयोजित सावन मिलन कार्यक्रम में उल्लास और उमंग का सैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में जुबली पार्क योग ग्रुप, गौतम विहार और बाराद्वारी की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सावन के गीतों, नृत्य व पारंपरिक खेलों के साथ दिन को यादगार बना दिया। READ MORE : JAMSHEDPUR NEWS :बिष्टुपुर में श्रीमद भागवत कथा आज से, भव्य कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसे शोभा तिवारी ने संपन्न…
जमशेदपुर। शहर की सामाजिक एवं धार्मिक दो संस्था क्रमशः श्री श्याम भटली परिवार जमशेदपुर एवं भयली महिला मंडल सोनारी द्धारा संयुक्त रूप से सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन 22 से 28 जुलाई तक बिष्टुपुर स्थित श्री श्री सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर (श्री राम मंदिर के बगल में) में होने जा रहा हैं। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS : सारथी की नई पहल- महिलाओं के आत्मनिर्भर भविष्य की ओर एक मजबूत कदम जिसकी सभी तैयारियां पुरी कर ली गयी हैं। वृन्दावन से कथावाचक भागवत भ्रमर आचार्य श्री मयंक जी महाराज कथा का प्रसंग करने के लिए सोमवार को शहर पहुॅच गये…
जमशेदपुर। शहर की गैर-लाभकारी सामाजिक संगठन सारथी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक नई पहल की शुरुआत की है। पूजा अग्रवाल द्वारा संचालित इस अभियान का उद्देश्य वंचित और जरूरतमंद महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण और आय सृजन के अवसर प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं को सिलाई-टेलरिंग, ब्यूटीशियन व ग्रूमिंग सेवाएं, बुनियादी शिक्षा, और स्वास्थ्य एवं कल्याण जागरूकता जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। खास बात यह है कि प्रशिक्षित महिलाओं को प्रशिक्षण के बाद रोज़गार के अवसरों से भी जोड़ा जाएगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। READ MORE…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में जनता दल (यूनाइटेड) को जन-जन तक पहुंचाने के लिए, लोगों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के बिष्टुपुर आवास पर सोमवार को जरूरी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधायक सरयू राय ने की। उन्होंने जमशेदपुर पूर्वी के कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के सभी थाना क्षेत्रों में संपर्क, समस्या और समाधान के फार्मूले पर हर रविवार को अलग-अलग क्षेत्रों में प्रातः भ्रमण करें। पहले समस्याओं का संकलन करें, फिर जेएनएसी, विद्युत महाप्रबंधक, जुस्को और संबंधित थानों में समस्याओं को लेकर…
जमशेदपुर : वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासना स्पोर्ट्स इंडिया (भारत) के अध्यक्ष सह सरकार योगा अकादमी के निदेशक अंतरराष्ट्रीय योगगुरु अंशु सरकार की ओर से अपने वार्षिक इवेंट के तहत चल रहे कार्यक्रम में द्वितीय दिन सरकार क्लासिक चतुर्थ आल इंडिया ओपन योगा ब्यूटी कॉन्टेस्ट का आयोजन हुआ. प्रतियोगिता दो वर्गों में विभाजित था, जिसके लिए योगा प्रिंसेस (10 से 21 वर्ष) तथा योगा क्वीन (22 से 40 वर्ष) का टाइटल अवार्ड प्रदान किया गया. इसके अलावा योगा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 22 गण्यमान्य को राज्य स्तर व 3 गण्यमान्य को राष्ट्रीय स्तर का अवार्ड (कुल 25)…
आदित्यपुर: आदित्यपुर एमआरडब्ल्यू टाइप क्षेत्र का बहुचर्चित और वर्षों पुराना दुर्गा पूजा पंडाल अब “प्रवीण सेवा संस्थान” के नाम से जाना जाएगा। ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह को इस नवगठित संस्थान का संरक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अंकुर सिंह को दी गई है। पूजा समिति के सभी पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में इस निर्णय पर सर्वसम्मति बनी। इस बदलाव के तहत सरायकेला निबंधन कार्यालय में संस्था का विधिवत रजिस्ट्रेशन भी करवा लिया गया है। लंबे समय से पूजा आयोजन में जुड़े लोगों ने इसे संगठनात्मक रूप देने के लिए…
हाजीपुर/धनबाद, 21 जुलाई। यात्रियों की सुविधा और अत्यधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा तीन अहम घोषणाएं की गई हैं। इसमें एक नई स्पेशल ट्रेन का संचालन, दो क्लोन स्पेशल ट्रेनों की अवधि विस्तार और एक ट्रेन में अतिरिक्त एसी कोच का प्रावधान शामिल है। READ MORE :SOUTH EASTERN RAILWAY :चैम्बर ने लगभग सभी टेनों (trains) के लगातार घंटों लेट लतीफी को लेकर रेलमंत्री को भेजा त्राहिमाम संदेश पटना–एरणाकुलम के बीच सप्ताहिक स्पेशल ट्रेन रेलवे ने झाझा, आसनसोल, भुवनेश्वर, विजयवाड़ा, पेरम्बूर, काटपाडी और कोयम्बत्तूर होते हुए पटना और एरणाकुलम के बीच एक विशेष ट्रेन (संख्या 06085/06086) चलाने का…
नई दिल्ली। भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित एक पत्र के माध्यम से अपने त्यागपत्र की घोषणा की, जिसमें उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी कारणों और चिकित्सकीय सलाह का हवाला दिया। धनखड़ ने अपने पत्र में लिखा, “स्वास्थ्य की प्राथमिकता और चिकित्सकीय सलाह का पालन करते हुए, मैं भारत के उपराष्ट्रपति पद से तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र दे रहा हूं।” उन्होंने राष्ट्रपति को उनके सहयोग और सौहार्दपूर्ण संबंधों के लिए धन्यवाद दिया, साथ ही प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद को भी उनके मार्गदर्शन के लिए आभार प्रकट…
जमशेदपुर। आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (ASIA) के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को जीएसटी ग्रिवांस रिड्रेसल कमिटी की बैठक में भाग लेते हुए चीफ कमिश्नर, सेन्ट्रल जीएसटी श्री प्रदीप सक्सेना को करदाताओं की समस्याओं से जुड़े मुद्दों को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। बैठक में एसोसिएशन की ओर से उपाध्यक्ष श्री संतोख सिंह, सचिव श्री दिव्यांशु सिंहा और ट्रस्टी श्री राजीव रंजन श्रीवास्तव उपस्थित थे। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS : श्रावण की दूसरी सोमवारी पर जमशेदपुर में भक्ति की बरसात ज्ञापन में कुल 9 प्रमुख मांगें और सुझाव रखे गए, जो इस प्रकार हैं: जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण चालू किया जाए: अपील…
