जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल (टी एम् एच ) में कांट्रेक्टर कर्मचारियों को कैंटीन की सुविधा नहीं मिलती है..टाटा स्टील द्वारा संचालित टाटा मेन हॉस्पिटल में टाटा के नियमित कर्मचारियों के साथ विभिन्न कामो के लिए ठेका कर्मचारी भी अच्छी संख्या में कार्यरत हैं लेकिन उन कर्मचारियों को अस्पताल के भीतर स्थित कैंटीन की सुविधा का लाभ नही मिलता है.ऐसी स्थिति में कर्मचारी या तो घर से टिफ़िन लेकर आये या बाहर जा कर खाना खाये.सामान्य स्थिति में तो ठीक है लेकिन ओवरटाइम ड्यूटी में कई बार कर्मचारियों को भूखा रहकर ड्यूटी करना पड़ता है.एमर्जेंसी(आपातकाल) ड्यूटी में कार्यरत कर्मचारी तो…
Author: BJNN Desk
विजय सिंह झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के श्रम एवं ग्रामीण विकास मंत्री चंद्रशेखर दूबे उर्फ़ ददई दूबे को आज राज्य मंत्रिमंडल से चलता कर दिया.पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री और मंत्री के बीच सम्बन्ध काफी कटुता पूर्ण हो गए थे .हद तो तब हो गयी जब मंत्री ददई दूबे ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भ्रष्ट कह दिया और उनके नेतृत्व में ही सवाल खड़ा कर दिया. ददई दूबे के इस बर्ताव पर मुख्य मंत्री समेत राज्य के कांग्रेसी और झामुमो के नेता नाराज थे और ददई दूबे को मंत्रिमंडल से हटाने का दबाव भी बना रहे थे.…
बी जे एन एन जमशेदपुर झारखण्ड में 21 फरवरी से शुरू हो रही जैक की परीक्षा की जमशेदपुर जिला प्रशासन की तैयारी पूरी हो गई है। जमशेदपुर के उपायुक्त डा. अमिताभ कौशल ने मंगलवार को धालभूम और घाटशिला अनुमंडल के केंद्राधीक्षकों की बैठक कर तैयारी का जायजा लिया। घाटशिला अनुमंडल में मैट्रिक के 22 और इंटरमीडिएट के सात परीक्षा केंद्र हैं। यहां परीक्षा संपन्न कराने के लिए सात उड़नदस्ते बनाए गए हैं। डीसी ने निर्देश दिए कि जिन परीक्षा केंद्रों पर छात्राएं हैं, वहां स्थानीय शौचालय बना लिए जाएं। 20 फरवरी तक सिटिंग एरेंजमेंट कर लिया जाए। परीक्षा केंद्रों पर टेबल-कुर्सी का इंतजाम…
बी जे एन एन जमशेदपुर , झारखंड पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा है कि सांसद और विधायक निधि (फंड) में जबरदस्त घोटाला हो रहा है। वह आज इसकी लिखित शिकायत बुधवार को झारखंड सरकार के निगरानी विभाग से करेंगे। मंगलवार को परिसदन में संवादता सम्मलेन के दौरान बेसरा ने कहा कि उन्होंने सूचना अधिकार कानून के तहत पोटका व घाटशिला विधानसभा में वर्ष 2000 से अब तक का ब्योरा प्राप्त किया है जो विधायक निधि से खर्च किए गए हैं। एकबारगी नजर डालने पर ही इन आंकड़ों में घोटाले की बू आती है। उन्होंने उदाहरण देते…
जमशेदपुर यामाहा मोटर सेल्स प्राईवेट लिमिटेड ने मंगलवार को जमशेदपुर में अपनी नई डीलरशिप बाइकर्स प्वाइंट को लांच किया। इसका उद्घाटन यामाहा मोटर इंडिया सेल्स प्राईवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर मसाकी असानो व वाइस प्रेसीडेंट राय कुरियन ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर यामाहा के नए फैमिली स्कूटर अल्फा को भी लांच किया गया। इस मौके पर असानो ने कहा कि यामाहा मोटर इंडिया की देश भर में 400 से ज्यादा डीलरशिप है। इसे 2016 तक बढ़ाकर 2500 पहुंचाने की योजना है।
रांची : विधानसभाध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता ने दिसंबर में हुए शीत सत्र में विधायकों द्वारा उठाए गए कुछ सवालों का जवाब अभी तक अप्राप्त रहने को गंभीरता से लिया है। इस संदर्भ में मंगलवार को उन्होंने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर और फोन पर बात कर भी अपना कड़ा एतराज जताया है। सदन में विधायकों द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब न दिए जाने को स्पीकर ने सदन की अवमानना करार दिया है। मुख्य सचिव से उन्होंने कहा कि जब आसन से कहा गया था कि ऐसे सवालों का जवाब 15 दिनों में सभा सचिवालय को उपलब्ध करा दिया जाएगा…
रांची : ग्रामीण विकास मंत्री चंद्रशेखर दुबे हालांकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सबसे भ्रष्ट बताने के बाद अपनी बात से पलट गए हैं किंतु उनकी कुर्सी खतरे में पड़ी ही हुई है। हालांकि उनके खिलाफ कार्रवाई पर अब भी सस्पेंस बरकरार है। कांग्रेस आलाकमान की फटकार और पद छोड़ने का अल्टीमेटम मिलने के बाद उनके सुर नरम पड़े हैं। लगे हाथ दिल्ली पर ब्राrाण और दलित लॉबी का दबाव भी पड़ा। ऐसी स्थिति में दुबे स्वयं को अपेक्षाकृत सुविधाजनक स्थिति में महसूस कर रहे हैं किंतु मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उन्हें बख्शने के मूड में नहीं हैं। नई दिल्ली में शनिवार…
संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के इलैक्ट्रोनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने आज एक पोर्टल http://localization.gov. और एक बहुभाषी पोर्टल www.vikaspedia.gov.in / www.vikaspedia.in का शुभारंभ किया। बहुभाषी पोर्टल www.vikaspedia.gov.in / www.vikaspedia.in का उदेश्य समाजिक और आर्थिक विकास के संबंद्ध डोमेन्स पर विशेष ध्यान देते हुए एक बहुभाषी सामूहिक ज्ञान कोष तैयार करना है। यह देशभर में फैले गैर-सरकारी संगठनों, सरकार, समुदाय आधारित संगठनों, ज्ञान नेटवर्को और सीएसआर के हितधारकों के बीच एक सामूहिक विषय निर्माण, सहभागिता और उपयोगी मंच प्रदान करेगा। विकासपीडिया वर्तमान में पांच भाषाओं – हिन्दी, असमी, मराठी, तेलगु और अंग्रेजी में उपलब्ध है और निकट भविष्य में…
भारत के पूर्वोत्तर राज्यों की सड़कों की दशा सुधारने के लिए कल यहां भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के बीच 125.2 मीलियन डॉलर ऋण के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। असम, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय और सिक्किम आदि पूर्वोत्तर राज्यों में सड़कों को दोबारा बनाने के लिए पूर्वोत्तर राज्य सड़क निवेश कार्यक्रम तैयार किया गया है। इन राज्यों में सड़कें बने से अलग-थलग पड़े इन राज्यों में विकास के अवसर बढ़ जाएंगे। सड़क सुधार कार्यक्रम के तहत मौजूदा सड़कों को चौड़ा करना, फुटपाथों को मजबूत करना, किनारों को उंचा करना और नदियों पर पक्के पुल बनाना आदि…
