जमशेदपुर।तोमर सत्येन्द्र द्वारा रचित अम्बे माता का भजन “जागी ए मैया” भवेश कुमार की मधुर आवाज़ में जमशेदपुर के आर्य स्टूडियो में रिकॉर्ड किया गया है। इस भक्तिमय भजन को सुरों से सजाया है सोनू सिंह ने। भजन में एक भक्त माता रानी को जगाने का आवाहन करता है और उनके आशीर्वाद और कल्याण की याचना करता है। तोमर सत्येन्द्र ने बताया कि यह भजन पूरी तरह से भक्तिभावना से ओतप्रोत है और इसे सुनने के बाद मैया रानी के भक्त भाव विभोर हो जाएंगे। READ MORE : JAMSHEDPUR NEWS : जमशेदपुर के संताल युवा राजेश टुडू ने इंटरनेशनल डॉक्यूमेंट्री फेस्टिवल…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर : अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर लगातार काम करते हुए कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। जमशेदपुर के कदमा निवासी युवा फिल्म एडिटर राजेश टुडू की कहानी कुछ ऐसी ही है। नोएडा फिल्म सिटी में 1 सितंबर को आयोजित 13वे इंटरनेशनल डॉक्यूमेंट्री फिल्म फेस्टिवल (IDFFN 2025) में संताल आदिवासी युवा राजेश टुडू ने डॉक्यूमेंट्री फिल्म ” ट्रेल्स ऑफ बेट्रायल्स” के लिए ” बेस्ट एडिटिंग एंड ग्राफिक्स” अवॉर्ड अपने नाम किया। डॉक्यूमेंट्री फिल्म ” ट्रेल्स ऑफ बेट्रायल्स” मेट्रो शहरों में रह रहे युवाओं के बीच रिश्तों में आ रही जटिलताओं और वैवाहिक रिश्तों में आ रहे भरोसे…
जमशेदपुर: विश्व आत्महत्या निवारण दिवस (10 सितंबर) के अवसर पर जीवन सुसाइड प्रिवेंशन सेंटर, जमशेदपुर द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस क्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्रों द्वारा शहर में जागरूकता रैलियां निकाली जा रही हैं। READ MORE : JAMSHEDPUR NEWS :सरयू राय ने किया मानगो में पावर सब स्टेशन का उद्घाटन मंगलवार को चर्च स्कूल बेलडीह और दयानंद पब्लिक स्कूल के छात्रों ने रैली निकालकर लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। वहीं सोमवार को केपीएस मानगो , डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन और डीबीएमएस करियर अकादमी के छात्रों ने रैली में भाग लिया। READ MORE…
अब मानगो को दो पावरग्रिडों से बिजली की आपूर्ति पहले मानगोवासी बिजली के लिए तरसते थे, अब बिजली व्यवस्था का दोहरा लाभ जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने आज मानगो की बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए जवाहर नगर (मानगो) के रोड नंबर 15 में एक पावर सब स्टेशन का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद सरयू राय ने कहा कि यह पावर सब स्टेशन बालीगुमा ग्रिड को कुंअर बस्ती के पावर सब स्टेशन के माध्यम से गम्हरिया पावर ग्रिड से जोड़ देगा और मानगो को दोनों ग्रिड से बिजली मिलेगी। श्री राय ने कहा कि अगर गम्हरिया…
पटना। बिहार की राजधानी पटना में वैश्य पोद्दार महासभा बिहार के बैनर तले वैश्य पोद्दार जन अधिकार रैली (समागम) का ऐतिहासिक आयोजन दरोगा राय स्मारक न्यास सभागार में किया गया। लंबे अंतराल के बाद आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में समाज के हजारों लोग शामिल हुए और अपनी तीन प्रमुख मांगों को सरकार तक पहुंचाया। रैली में समाज की ओर से पहली मांग रखी गई कि वैश्य पोद्दार समाज को पिछड़ा वर्ग का दर्जा प्राप्त होने के बावजूद केंद्र सरकार की सूची में उसका नाम दर्ज नहीं है, जिसे जल्द से जल्द शामिल किया जाए। दूसरी मांग में समाज के लोगों…
जमशेदपुर। जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने मंगलवार को शहर के प्रधान डाकघर का दौरा किया और वहां स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान सांसद महोदय ने आम नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं, सत्यापन प्रक्रिया और पासपोर्ट सेवाओं की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। प्रधान डाकघर में सांसद महोदय का स्वागत वरिष्ठ डाकपाल श्री शंकर कुजुर ने किया। उन्होंने सांसद महोदय को अपने कक्ष में बैठाकर पासपोर्ट सेवा केंद्र की सेवाओं और उसके महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं, श्री प्रकाश कुमार मिंज, सहायक अधीक्षक क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (वर्तमान में सत्यापन अधिकारी, डाकघर…
मधुबनी। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति मधुबनी शाखा ने सोमवार को सदर अस्पताल परिसर में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर समिति की ओर से 13 नवजात कन्याओं को राधा जी का स्वरूप मानकर विशेष सम्मान दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नवजात कन्याओं को चुंदरी ओढ़ाकर की गई। इसके बाद उनकी माताओं को साड़ी भेंट की गई, वहीं बच्चियों के लिए कपड़े, खिलौने, हॉर्लिक्स, बिस्किट, तौलिया और नगद राशि प्रदान की गई। आयोजन का उद्देश्य समाज में कन्या जन्म को लेकर सकारात्मक संदेश देना और महिला सशक्तिकरण की दिशा में लोगों को…
सम्पर्क – 8877674432 आज का पंचांग दिनांक – 03.09.2025 वार – बुधवार विक्रम संवत् – 2082 अयन – दक्षिण गोल – उत्तर ऋतु – शरद् मास – भाद्रपद पक्ष – शुक्ल तिथि – एकादशी. रात्रि. 4.22 तक नक्षत्र..पूर्वाषाढ़ा. रात्रि. 11.08 तक सूर्योदय – 05:21 सूर्यास्त – 06:32 राहुकाल – अपरा.12.31 से 2.05 तक(अशुभ) पंचक – नहीं है दिशाशूल – उत्तर दिशा दोष परिहार – तिल का सेवन कर यात्रा करें आज का राशिफल मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ) आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा…
युवाओं की पढ़ाई और कमाई पर हेमन्त सरकार का फोकस ◆ मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने 975 नवनियुक्त स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों, सहायक आचार्यों और प्रयोगशाला सहायकों को सौंपा नियुक्ति पत्र_ =================== ◆ मुख्यमंत्री ने जैक, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड एवं मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के 10 वीं तथा 12 वीं के टॉपर्स तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित आकांक्षा कोचिंग के सफल विद्यार्थियों को किया सम्मानित ================== ◆ मुख्यमंत्री ने स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना और झारखंड ई- शिक्षा महोत्सव- 2025 का किया शुभारंभ ================= ◆ मुख्यमंत्री ने कहा – नेतरहाट आवासीय विद्यालय की तर्ज पर खुलेंगे तीन और विद्यालय, नेतरहाट आवासीय विद्यालय में…
मधूबनी। पिछले दिनों नेपाल के रास्ते तीन पाकिस्तानी आतंकी के भारत में प्रवेश करने की सूचना पर बिहार पुलिस व सुरक्षा एजेंसी की नींद उड़ गई। ऐसी स्थिति में सीमावर्ती जयनगर नेपाली रेलवे स्टेशन से रविवार को जीआरपी और एसएसबी के सहयोग से एक संदिग्ध कश्मीरी युवक को पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया। जीआरपी थानाध्यक्ष गुंजन कुमार ने बताया कि कश्मीरी युवक की पहचान जम्मू-कश्मीर के गुल तहसील का रहने वाला नजीर अहमद (26) के रूप में हुई है जो नेपाली ट्रेन से नेपाल जाना चाह रहा था। टिकट काउंटर पर पहचान हेतु कश्मीरी युवक द्वारा जम्मू-कश्मीर का आधार…
