दुरी बनी मजबूरी मतदान बहिष्कार का संतोष अग्रवाल,जमशेदपुर,17 अप्रैल अक्सर लोग विभिन्न समस्याओं एवं परेशानियों को लेकर मतदान का बहिष्कार करते है लेकिन संभवतः यह झारखंड का पहला क्षेत्र होगा जहाँ प्रशाशनिक सहयोग के अभाव में करीब २२३७ लोगो को मजबूरी में मतदान का बहिष्कार करना पड़ा , मुसाबनी प्रखंड के फोरेस्ट ब्लाक पंचायत के बूथ संख्या १९३ और १९४ के मतदान केंद्र का स्थानांतरण कर दिए जाने के कारण करीब २२३७ मतदाता वोट देने से वंचित हो गए , ग्रामीणों ने प्रशाशन पर लापरवाही का आरोप लगाया है , आदिवासी हो समाज युवा महासभा के सचिव भोजो सिंह बानरा…
Author: BJNN Desk
रवि कुमार झा,जमशेदपुर,17 अप्रैल जमशेदपुर पुलिस को बीती रात एक बङी कामयाबी मिली ,शहर मे कई घटनाओ को अंजाम देने का मुख्य आरोपी माया भगत उर्फ लुल्हा को पुलिस ने मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड न -2 में मार गिराया ।पुलिस ने उसके पास से दो नाईम एम एम पिस्तौल और एक देशी कट्टा बरामद किया है ।घटना के संबध में एसएसपी अमोल होमकर ने बताया कि पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी कि माया भगत उर्फ लुल्हा एक बार फिर शहर में आ चुका हैं और शंकोसाई मे राजु नामक व्यक्ति के भाङे के मकान मे…
पटना डेस्क,16 अप्रैल बिहार में छह चरणीय लोकसभा चुनावों के दूसरे चरण के तहत कल सात सीटों के लिए मदान होगा. राज्य में जिन सात सीटों के लिए मतदान होगा जिनमें से कई सीटें माओवाद प्रभावित इलाकों में आती हैं जिसके मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. राज्य में पटना साहिब, पाटलिपुत्र, नालंदा, जहानाबाद, मुंगेर, आरा और बक्सर लोकसभा सीटों के लिए 117 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं. मतदान के लिए 11,846 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. इस दौरान अभिनेता-राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा, पूर्व गृह सचिव आर के सिंह, लालू प्रसाद की सबसे बड़ी बेटी मीसा भारती, रामकृपाल…
विजय सिंह ,बी.जे.एन.एन. ब्यूरो झारखंड के १४ लोकसभा सीटों में से एक जमशेदपुर लोकसभा सीट काफी महत्वपूर्ण माना जाता है.देश की दो बड़ी प्रतिष्ठित टाटा घराने की टाटा स्टील और टाटा मोटर्स कंपनियों के अलावा यहाँ कई और बड़ी ,माध्यम और छोटी कंपनियां हैं.साधन संपन्न जमशेदपुर सीट की अपनी पहचान है क्योंकि राजधानी रांची के बाद (या कहें उससे भी पहले) सबसे महत्वपूर्ण शहर जमशेदपुर ही है. बहरागोड़ा ,घाटशिला,पोटका ,जुगसलाई ,जमशेदपुर पूर्व और जमशेदपुर पश्चिम इन ६ विधान सभा क्षेत्रों को मिला कर बने जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र से वर्त्तमान में झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री (पूर्व) बाबूलाल मरांडी की अगुआई वाली…
विजय सिंह ,बी.जे.एन.एन.ब्यूरो,बेंगलुरु चलिए अंततः भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी मुश्लिम तुष्टीकरण की नीति पर चल ही पड़े. कुर्सी का सवाल है.काफी दम है कुर्सी में,कुछ भी करवा सकती है. नीति सिद्धांतों की बात करने वाली भाजपा और इसके मुखिया राजनाथ सिंह अब किस नीति और सिद्धांत का हवाला देंगे.कल राजनाथ लखनऊ में मुश्लिम धर्मगुरुओं से मिले और भाजपा के पक्ष में मतदान का आग्रह किया.आश्वस्त किया कि भाजपा यदि शासन में आई तो मुश्लिम हितों की पूरी रक्षा होगी. राजनाथ सिंह अगर सीधे मुश्लिम समुदाय के आम मतदाताओं से मिलते तो कोई बात नहीं थी .धर्मनिरपेक्ष भारत…
रवि कुमार झा,16 अप्रैल झारखंड में तीन चरण के लोकसभा चुनावों के दूसरे चरण में छह निर्वाचन क्षेत्रों में कल मतदान होगा. ये छह निर्वाचन क्षेत्र गिरिडीह, रांची, जमशेदपुर, सिंहभूम (एसटी), खूंटी (एसटी) और हजारीबाग हैं. झारखंड में 14 लोकसभा सीटें हैं. गौरतलब है कि आरंभ में हजारीबाग में चुनाव की तारीख 10 अप्रैल निर्धारित की गयी थी लेकिन रामनवमी त्यौहार को देखते हुए तारीख बदलकर 17 अप्रैल कर दी गयी. 106 उम्मीदवारों में से नामी-गिरामी चेहरों में लोकसभा उपाध्यक्ष भाजपा के कडि़या मुंडा, यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा, टीम इंडिया के पूर्व मैनेजर जेवीएम (पी) के अमिताभ चौधरी,…
नई दिल्ली,डेस्क ,16 अप्रैल, लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के अंतर्गत 17 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए प्रचार का शोर मंगलवार शाम पांच बजे शांत हो गया। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड ,मध्य प्रदेश, राजस्थान व कर्नाटक समेत 12 राज्यों की 121 संसदीय सीटों पर 1769 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। ओडिशा की 77 विधानसभा सीटों पर भी चुनाव इसी दिन होंगे। प्रमुख प्रत्याशियों में केंद्रीय मंत्रियों सुशील कुमार शिंदे, गुलाम नबी आजाद, वीरप्पा मोइली, मल्लिकाजरुन खड़गे और सचिन पायलट, पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा, अभिनेता व वरिष्ठ भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा, मेनका गांधी, अनंत कुमार, पूर्व गृह…
अजीत कुमार,जामताड़ा,15 अप्रैल बासुकीनाथ में आयोजित मोदी की सभा में शामिल होने से पहले मधुपुर के पूर्व विधायक राज पलिवार ने दुमका संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी सुनील सोरेन की जीत का दावा किया है. जामताड़ा में उन्होंने कहा की सुनील जनता की आवाज़ बनकर लोकसभा में गुजेंगे, क्षेत्र की दुर्दशा सांसद की चुप्पी के कारण है. वर्तमान सांसद सह झामुमो प्रत्याशी शिबू सोरेन कर प्रहार करते हुए कहा की उनकी चुप्पी के कारण क्षेत्र समस्याग्रस्त है. भाजपा कार्यकर्ता २७२+ के लक्ष्य को पूरा करेगी. साथ ही दुमका संसदिते सीट से भाजपा प्रत्याशी सुनील सोरेन को भारी बहुमत से जीतने…
संवाददाता,जमशेदपुर,15 अ्प्रैल जादूगोड़ा जादूगोड़ा यूसिल फूटबाल मैदान में मंगलवार सुबह फूटबाल का अभ्यास कर रहे युवाओं ने बताया की वे बढ़ चढ़ कर वोट में हिस्सा लेंगे और अपने परिवार समेत आस-पड़ोस के लोगो से भी वोट देने की अपील करेंगे , युवाओं ने कहा की वर्तमान समय युवाओं का है और हम अपने एक वोट से दुनिया बदल सकते है इसलिए हम सब वोट का उपयोग जरुर करेंगे और लोगो को भी वोट देने के लिए जागरूक करंगे ,
संतोष अग्रवाल.जमशेदपुर, १५ अप्रैल मुसाबनी प्रखंड के जादूगोड़ा थाना के ठीक पीछे उत्तरी इच्डा के मुखिया रेखा उराँव के बस्ती में लगभग १४ घंटा तक पूरा गाँव के चापाकल , कुंवा ,को सील कर दिया गया एवं पुरे बस्ती में किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला , जिसका कारण गाँव वालो की धार्मिक आस्था एवं गाँव में होने वाली माँ शीतला की पूजा , गाँव के राजकुमार कालिंदी ने बताया की हमारे घर में हमारा पूरा परिवार पिछले कई वर्षों से शीतला माता का अपुजा किया करता अथा परंतु विगत २ -३ वर्षों से हमारे यहाँ माता की पूजा…
