
संवाददाता


जमशेदपुरः विगत 3 अप्रैल 2015 को छोटा गोविंदपुर थाना अंतर्गत हुए गोली चालन कांड में पुलिस ने उदभेदन करते हुए तीन आरोपियों को धर दबोचा. गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम रमण झा, सीटू कुमार साहू व पिंटू कुमार हैं. इस घटना में प्रयुक्त किये गये लाल रंग की स्कूटी हीरो प्लेजर (जेएच05 ए जेड 8610) के साथ दयाल सिटी परसुडीह से रमण झा की निशानदेही पर गिरफ्तार किया है, जबकि एक अभियुक्त चंदन सिंह अब तक फरार है. यह जानकारी शहर के सिटी एसपी चंदन कुमार ने शुक्रवार को पत्रकारों को दी. उन्होंने बताया कि रमण झा, जो इस कांड में नामजद अभियुक्त था, अनुसंधान के दौरान रमण झा उर्फ रमण मिश्रा को छोटा गोविंदपुर से गिरफ्तार किया गया. श्री झा का कहना था कि गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों का कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है. नशे की हालत में ऐसी घटना को अंजाम दिया था. रमण झा की निशानदेही पर अन्य दो अभियुक्तों की गिरफ्तार हुई. श्री झा ने बताया कि फरार चंदन सिंह बड़ा गम्हरिया, थाना आदित्यपुर का रहनेवाला है, जिसका आपराधिक रिकार्ड है. यह घटना में प्रयुक्त हथियार सहित फऱार है.
घटना क्या थी
विगत 3 अप्रैल को रात्रि दस बजे छोटा गोविंदपुर मे रमण झा उर्फ रमण मिश्रा व उसके साथियों द्वारा ठंढा पेय का वोतल दुकान से उधार लेने व पैसे नहीं देने को लेकर विवाद होने के कारण दुकानदार अखिलेश सिंह को सिर मे गोली मार दी गयी थी, जिसमें घायल अखिलेश सिंह के बयान के आधार पर रमण झा उर्फ रमण मिश्रा को अभियुक्त बनाया गया था. सिटी एसपी ने बताया कि घटना में दो वाहनों का प्रयोग किया गया था, लेकिन एक बाइक पंक्चर हो जाने के कारण चारों एक ही स्कूटी पर सवार हो कर घटना को अंजाम दिया था. एसपी ने बताया घायल अखिलेश सिंह फिलवक्त खतरे से बाहर है. उसे आइसीयू से बाहर निकाल दिया गया है. उसका इलाज टाटा मुख्य अस्पताल में जेनलर वार्ड में चल रहा है.
टीम में कौन-कौन शामिल थे
पुलिस उपाधीक्षक, नगर, जमशेदपुर अनिमेष नैथानी, पुलिस निरीक्षक टेल्को अंचल अंजनी कुमार तिवारी, पुलिस अवर निरीक्षक दिलीप कुमार यादव, थाना प्रभारी गोविंदपुर, सहायक अवर निरीक्षक, डीके सिंह, गोविदपुर थाना, सहायक अवर निरीक्षक व केके चौधरी, गोविदपुर थाना.

