आदित्यपुर,। दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक (Railway GM) अनिल कुमार मिश्रा ने मंगलवार को अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान आदित्यपुर रेलवे स्टेशन निरीक्षण किया। यह दौरा चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले प्रमुख स्टेशनों के व्यापक निरीक्षण का हिस्सा था। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि टाटानगर रेलवे स्टेशन पर बढ़ते यात्री दबाव को कम करने के लिए आदित्यपुर स्टेशन को सैटेलाइट स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि भविष्य में कई लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव आदित्यपुर स्टेशन पर सुनिश्चित किया जाएगा। इससे टाटानगर स्टेशन पर भीड़…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। मानगो नगर निगम चुनाव के तहत मरीना सिटी में हुई बैठक में ये तय किया गया कि इस चुनाव में आजादनगर के हर बूथ पर एनडीए के कार्यकर्ता बैठेंगे और फर्जी मतदान हरगिज नहीं होने देंगे। अगर किसी ने फर्जी मतदान करने की कोशिश की तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। जदयू के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि लोग ये क्रेडिट लेते हैं कि उन्होंने एमजीएम बनवा दिया। कैसा एमजीएम बनवाया, जहां पानी नहीं है। जिनका ऑपरेशन होना है, जरूरी है, उनका ऑपरेशन नहीं हो रहा है। ऑपरेशन होगा कैसे। अस्पताल में पानी है ही नहीं। पानी नगर…
जमशेदपुर। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) द्वारा अपने क्षेत्र में एक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न बाजार क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों पर निरीक्षण किया गया, जहां नियमों का उल्लंघन करते पाए गए दुकानदारों और विक्रेताओं से लगभग 5 किलोग्राम प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त किया गया। इसके साथ ही दोषी पाए गए लोगों पर ₹2500 का जुर्माना भी लगाया गया। यह अभियान विशेष पदाधिकारी श्री विश्वजीत महतो के नेतृत्व में संचालित हुआ। इसमें श्री ज्योतिपुंज, सिटी मैनेजर…
नई दिल्ली : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संगठन सृजन अभियान के तहत झारखण्ड के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अध्यक्षता में आयोजित हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी ने जिला अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि भी जिला अध्यक्षों को सभी निर्णायक शक्तियाँ प्रदान कर दी गई है। संगठनात्मक क्षमता, नेतृत्व कौशल और जमीनी जुड़ाव को मजबूत करना ही कांग्रेस संगठन की मजबूती की कुंजी है। राहुल गाँधी ने कहा कि सभी जिलाध्यक्ष प्रखण्ड कमिटी, मण्डल कमिटी, पंचायत कमिटी, वार्ड कमिटी, बुथ…
रांची: वैश्विक संकेतों में बदलाव और बाज़ार की अस्थिरता के बीच फ्लेक्सी कैप फंड्स रिटेल निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद विकल्प बन गए हैं। निवेशक अब ऐसे फंड्स को तरजीह दे रहे हैं जो विकास के साथ जोखिम को संतुलित करने में मदद करते हैं। एएमएफआई के आंकड़ों के मुताबिक, 2025 में फ्लेक्सी कैप फंड्स में रिकॉर्ड 80,978 करोड़ रुपये की नेट इनफ्लो रही। यह स्मॉल-कैप (52,321 करोड़ रुपये) और मिड-कैप (49,939 करोड़ रुपये) फंड्स की तुलना में दोगुना है। दिसंबर 2025 में अकेले महीने में 10,019.27 करोड़ रुपये का निवेश हुआ, जो पिछले महीने से 23 प्रतिशत अधिक है।…
सम्पर्क – 8877674432 आज का पंचांग दिनांक – 11 फरवरी 2026 दिन – बुधवार विक्रम संवत् – 2082 अयन – उत्तरायण ऋतु – शिशिर मास – फाल्गुन पक्ष – कृष्ण तिथि – नवमी सुबह 09:58 तत्पश्चात् दशमी नक्षत्र – अनुराधा सुबह 10:53 तत्पश्चात् ज्येष्ठा राहुकाल – दोपहर 12:41 से दोपहर 02:06 पंचक – नहीं है सूर्योदय – 07:02 सूर्यास्त – 06:21 दिशा शूल – उत्तर दिशा में दोष परिहार – आज का विशेष 🔸 मनचाही इच्छा पूर्ति का दिव्य उपाय 🔸 सच्चा संकल्प और शुद्ध भावना से की गई प्रार्थना से इच्छाएं पूर्ण होती हैं। लौंग-कपूर के साथ भगवान के…
आदित्यपुर | आदित्यपुर रेलवे स्टेशन की बदहाल स्थिति और कोरोना काल के बाद भी प्रमुख ट्रेनों के ठहराव बहाल नहीं होने को लेकर झारखण्ड चेतना मंच ने रेल प्रशासन को कड़ा अल्टीमेटम दिया है। मंच के अध्यक्ष सुरेश धारी ने मंगलवार को स्टेशन निरीक्षण पर पहुंचे दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं और ट्रेनों के ठहराव की बहाली की मांग की। उन्होंने कहा कि आदित्यपुर झारखंड का प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र है, लेकिन इसके बावजूद स्टेशन का विकास अपेक्षित गति से नहीं हुआ। कोरोना से पहले जिन ट्रेनों का ठहराव यहां था,…
बदलाव के लिए इरादे मजबूत व दृढ़ इच्छाशक्ति का होना जरूरी *जमशेदपुर :* जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 12 से चुनावी अखाड़े में खड़े युवा उद्यमी गौरव गोयल ने नामांकन के बाद अपना जन संपर्क अभियान तेज कर दिया है। गौरव गोयल ने बताया उनके चुनाव मैदान में उतरने से क्षेत्र में उत्साह और सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। आमजन के बीच एक नई उम्मीद और विश्वास का संचार हुआ है। गौरव गोयल का पेशेवर जीवन सशक्त और प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने 12 वर्षों से अधिक समय तक कारपोरेट क्षेत्र में कार्य किया है, जिसमें बहुराष्ट्रीय…
जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार रिंकू सिंह की चुनावी राह अब और आसान होती नजर आ रही है। मंगलवार को जुगसलाई के साहू समाज ने एक स्वर में रिंकू सिंह को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा कर दी है। नया बस्ती स्थित साहू धर्मशाला में साहू समाज एवं न्यू एकता क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के प्रबुद्ध जनों ने तन-मन-धन से रिंकू सिंह का सहयोग करने का सामूहिक निर्णय लिया। बैठक में विशेष रूप से पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार और भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी…
जमशेदपुर, – भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित जमशेदपुर (कदमा) दौरे को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के नेतृत्व में वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे एवं पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक रूट प्लान, वैकल्पिक मार्ग, अग्निशमन व्यवस्था, आपातकालीन चिकित्सा, विधि-व्यवस्था, साफ-सफाई, भवन सुरक्षा एवं लेआउट प्लान समेत सभी जरूरी तैयारियों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि राष्ट्रपति आगमन के दौरान सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की…
