जमशेदपुर। शहर में स्वास्थ्य जागरूकता और होलिस्टिक हीलिंग की दिशा में एक बड़ा और सकारात्मक कदम उठाते हुए, सोनारी स्थित यूनिवर्सल पीस पैलेस रिट्रीट सेंटर में रविवार को “थायरॉयड रोग मुक्त परिवार” थीम के तहत एक वृहद मल्टी-सेंट्रिक ट्रायल ड्राइव का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। वर्तमान समय की भागदौड़ भरी जिंदगी, अनुचित खानपान और खराब जीवनशैली के कारण थायरॉयड जैसी बीमारियां घर-घर में तेजी से फैल रही हैं। इसी गंभीर समस्या को जड़ से खत्म करने और लोगों को प्राकृतिक उपचार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इस विशेष चिकित्सा एवं योग शिविर का आयोजन किया गया। READ MORE…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर । बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में हाल ही में घटी एक अमानवीय घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है. दबंगों द्वारा एक युवती पर खौलता हुआ ज्वलनशील पदार्थ (गर्म चाय) फेंकने के मामले में अब एक नया और गंभीर विवाद खड़ा हो गया है. पीड़िता मेंहदी, जो इस जानलेवा हमले में बुरी तरह झुलस गई है और वर्तमान में शहर के प्रतिष्ठित टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है, उसके परिजनों से अस्पताल प्रबंधन द्वारा इलाज के नाम पर पैसों की मांग की जा रही है. इस अमानवीय और गैरकानूनी कृत्य…
नागपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) नागपुर मंडल में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और शासकीय रेल पुलिस (GRP) ने ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत एक संयुक्त अभियान में शानदार सफलता हासिल की है। ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों का कीमती सामान चुराने वाले एक बड़े अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को धर दबोचा है। इस गिरोह को ‘खगड़िया पेपर गैंग’ के नाम से जाना जाता है। इस गिरफ्तारी के साथ ही लाखों रुपये की चोरी के दो प्रमुख मामलों को सुलझा लिया गया है। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर में ट्रेनों की लेटलतीफी होगी…
मुंबई, 12 अप्रैल 2026, ऋत्विक घटक (1925–1976) बांग्ला सिनेमा के उन महान फिल्मकारों में हैं जिन्होंने बंगाल विभाजन की पीड़ा, विस्थापन, शरणार्थी जीवन और सामाजिक विघटन को अपनी फिल्मों में गहरी संवेदना और वैचारिक तीक्ष्णता के साथ चित्रित किया। उनका सिनेमा यथार्थवाद, मेलोड्रामा, ब्रेख्तियन शैली, मिथकीय प्रतीक और अभिव्यक्तिवादी ध्वनि के अनोखे संयोजन के लिए जाना जाता है। उन्होंने केवल आठ फीचर फिल्में बनाईं, पर उनकी विभाजन त्रयी विशेष रूप से चर्चित रही। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: साकची में ‘के पॉल वेंचर्स’ शोरूम का शानदार आगाज, इंटीरियर और इलेक्ट्रॉनिक्स का नया ठिकाना जनवादी लेखक संघ एवं स्वर संगम फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कल इंदिरा गाँधी हास्पिटल में स्थित…
जन्मकुंडली, कुंडली मिलान, वास्तुदोष, ज्योतिष समाधान सशुल्क सम्पर्क⬇️ 8877674432 [email protected] आज का पंचांग दिनांक – 13 अप्रैल 2026 दिन – सोमवार विक्रम संवत् – 2083 अयन – उत्तरायण ऋतु – वसंत मास – वैशाख पक्ष – कृष्ण तिथि – एकादशी मध्यरात्रि 01:08 तत्पश्चात् द्वादशी पंचक – नहीं है नक्षत्र – धनिष्ठा शाम 04:03 तत्पश्चात् शतभिषा राहुकाल – सुबह 07:44 से सुबह 09:19 सूर्योदय – 05:28 सूर्यास्त – 06:07 दिशा शूल – पूर्व दिशा में दोष परिहार – दूध / दलिया / शीशा देखकर यात्रा करें आज का विशेष देवी-देवता और उनकी परिक्रमा की संख्या माँ दुर्गा – 1 बार…
जमशेदपुर। शहर के व्यापारिक विस्तार और ग्राहकों की आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, साकची स्थित पुराना काशीडीह में दुर्गा मंदिर के सामने रविवार की शाम ‘के पॉल वेंचर्स’ (K Paul Ventures) नामक एक अत्याधुनिक और भव्य शोरूम का उद्घाटन किया गया। यह नया प्रतिष्ठान शहरवासियों के लिए घर की सजावट, इंटीरियर और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुनिया में एक वन-स्टॉप डेस्टिनेशन बनकर उभरा है। READ MORE :Jamshedpur News:झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती में छाया पेपर लीक का साया, भाजपा जमशेदपुर महानगर ने हेमंत सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर जताया आक्रोश भव्य उद्घाटन और अतिथियों…
जमशेदपुर। झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक की आशंका को लेकर सियासत उबाल पर है। रविवार को जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह के नेतृत्व में साकची बड़ा गोलचक्कर पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला लेकर साकची गोलचक्कर तक के रास्ते मे सरकार विरोधी नारेबाजी कर पुतला दहन किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह ने झामुमो-कांग्रेस सरकार पर तीखा…
जमशेदपुर। गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी साकची (जीपीसीएस) का स्पोर्ट्स विंग आगामी 17 से 19 अप्रैल को बिस्टुपुर स्थित कोऑपरेटिव कॉलेज मैदान में सिख युवाओं के लिए तीन-दिवसीय टेनिस बॉल ‘फटाफट’ बिग बैश क्रिकेट खालसा प्रीमियर लीग (केपीएल) का आयोजन करेगा। साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह ने रविवार को स्पोर्ट्स विंग के अन्य सदस्य बलजीत संसोआ, सतबीर सिंह गोल्ड़ु, अजायब सिंह, सतनाम सिंह घुम्मन, त्रिलोचन सिंह तोची, जितेंद्र सिंह राजा और मनोहर सिंह मीत्ये ने संवाददाता सम्मलेन में लीग के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सिख खिलाड़ियों को उचित प्लेटफार्म देने के लिए साकची गुरुद्वारा प्रबंधन यह पहल…
-रेलवे की बदनामी न हो, इस भय से 7 अप्रैल का धरना रद्द करना चाहते थे अफसर -शिकायत है कि जो रेक जितनी बार चलता है, उतनी बार अफसरों की होती है जेब गर्म -रेलवे को तो सिर्फ पांच मिनट का समय मैनेज करना है, फिर समस्या खत्म हो जाएगी जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय द्वारा विगत 7 अप्रैल को यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ आयोजित धरना कार्यक्रम की रविवार को समीक्षा की गई। समीक्षा के उपरांत यह फैसला हुआ कि अब यह धरना या आंदोलन ‘रेल यात्री संघर्ष समिति’ के बैनर तले आगे बढ़ेगा। शिवशंकर सिंह…
आदित्यपुर। सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सालडीह बस्ती में विगत 7 अप्रैल को हुई फायरिंग की दुस्साहसिक घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देश और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) के नेतृत्व में गठित विशेष छापामारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन अपराधियों के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल, चार जिंदा गोलियां और एक स्कूटी भी बरामद की है। अपराधियों की इस गिरफ्तारी से बस्ती के लोगों और स्थानीय प्रशासन ने बड़ी राहत की सांस…
