जमशेदपुर। फिल्म निर्माता निर्देशक कथाकार इम्तियाज अली अपने निर्देशक भाई साजिद अली एवं उनकी धर्मपत्नी के साथ गुरुवार को साकची गुरुद्वारा पूरी तरह सिख स्वरूप में पहुंचे। वह पहचान में भी नहीं आ रहे थे और पूरी तरह से पंजाब की साझी संस्कृति में ढले हुए नजर आए तथा यहां उन्होंने गुरुओं, पीरों और संतो की बात की। यहां उन्होंने गुरु घर में माथा टेका और गुरु गोविंद सिंह जी के पिता गुरु तेग बहादुर जी, मां बीबी गुजर कौर, चारों बेटे बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह, बाबा जीवन सिंह रंगरेटा और अन्य…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर के पूर्व सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ अजय कुमार ने आरोप लगाया कि अयोध्या में बीजेपी नेताओं के हाथों भगवान राम के नाम पर चंदा इकट्ठा कर ‘लूट’ की जा रही है. उन्होंने प्रधानमंत्री की ‘चुप्पी’ पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि अगर किसी की जिम्मेदारी बनती है तो वह हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ,जिन्होंने यह ट्रस्ट बनाया है. उन्होंने कहा, यह न केवल नैतिकता बल्कि संवैधानिकता का भी सवाल है. डॉ अजय कुमार ने कहा भाजपा के कई नेताओं तथा उत्तर प्रदेश शासन के कुछ अधिकारियों ने अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर के आसपास की जमीनों को औने-पौने…
जामताड़ा। जामताड़ा में ठंड अपने परवान पर है बीते एक सप्ताह से तापमान में काफी गिरावट आ गई है। जिससे गरीब और मजलूमों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था तो की गई है, लेकिन सरकारी स्तर से कंबल का वितरण अब तक जरूरतमंदों के बीच नहीं किया गया है। ऐसी परिस्थिति में राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को ठंड से राहत देने का बीड़ा उठाया है। संस्था के राष्ट्रीय सचिव हाफिज एहतेशामूल मिर्जा ने बुधवार को जामताड़ा के रहमूडंगाल मोहल्ले में कंबल वितरण किया। संस्था की ओर…
जमशेदपुर। पारडीह से लेकर डिमना चौक तक एन एच 33 के और नाले के बीच में खाली पड़े गड्ढे जमीन से लोगों का जीना हुआ मुहाल हो गया है । स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को बताया अपनी परेशानी । विकास सिंह ने एनएचआई के डायरेक्टर को किया फोन एनआईएचआई के डायरेक्टर ने नहीं उठाया फोन । स्थानीय लोगों के साथ एन एच ए आई के कार्यालय में विकास सिंह करेंगे प्रदर्शन । विकास सिंह ने बताया कि पारडीह से लेकर डिमना चौक तक एनएच 33 का निर्माण लगभग करा दिया गया है। एन एच 33 की सड़क…
जामताड़ा। नगर पंचायत जामताड़ा द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। नगर पंचायत जामताड़ा वार्ड नंबर 16 के वार्ड पार्षद शिखा रानी मंडल की उपस्थिति में कंबल वितरण किया गया। मौके पर नगर पंचायत जामताड़ा के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल उपस्थित थे। मंडल ने कहा कि नगर पंचायत द्वारा शीत लहरी एवं बढ़ती ठंड को देखते हुए के जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कर सराहनीय काम किया है। इससे सैकड़ों परिवारों को ठंड से राहत मिलेगी। मंडल ने कहा कि नगर पंचायत के प्रत्येक वार्डों में कंबल वितरण करने का काम जोरों पर चल रहा है। नगर पंचायत के…
जामताड़ा। जामताड़ा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की बैठक दुमका रोड स्थित पाटोदिया धर्मशाला प्रांगण में आयोजित की गई । जामताड़ा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एक बैठक में वर्ष 2022 एवं 2023 के लिए तीसरी बार संजय अग्रवाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। विदित हो कि संजय विगत 10 वर्षों से चेंबर में सचिव एवं अध्यक्ष के पद पर रहकर जामताड़ा जिले के सभी वर्ग व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों के हित के लिए निःस्वार्थ भाव से काम करते रहे हैं। संजय को पुनःचेंबर के सभी सदस्यों ने एक साथ…
जामताड़ा। आने वाले वर्ष 2024 में आसनसोल रेल मंडल अंतर्गत चित्तरंजन स्टेशन से 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हाई स्पीड ट्रेन चलेगी। रेलवे इस योजना पर द्रुत गति से काम कर रही है। उक्त बातें हैं पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अरुण अरोरा ने बुधवार को चित्तरंजन स्टेशन के निरीक्षण के दौरान कही। उन्होंने कहा कि आसनसोल रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी स्टेशनों में यात्रियों के लिए सुविधा है। स्टेशनों पर साफ-सफाई के मामले पर उन्होंने संतोष जताया। जीएम अरोड़ा ने कहा कि आसनसोल स्टेशन को पूर्वोत्तर रेलवे के सबसे टॉप स्टेशन में शुमार करने के लिए…
जामताड़ा : भले ही सरकार ने पंचायत चुनाव की तिथि निर्धारित नहीं की हो पर आगामी चुनाव की संभावना को लेकर संभावित प्रत्याशियों का क्षेत्र भ्रमण और लोगों के बीच अपनी जगह बनाने की प्रक्रिया जारी है I इसी क्रम में मंगलवार को जिला परिषद भाग संख्या दो के प्रत्याशी लाडली बीवी के पक्ष में लोगों को एकजुट करने के उद्देश्य से नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के सबनपुर गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया I मौके पर राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय सचिव हाफिज एहतेशाम उल मिर्जा ने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक रहने को कहा I उन्होंने…
काली दास पाण्डेय Entertainment News। ग्लैमर लाइव फिल्म्स, आई. टी. एच. एम. संस्थान और डॉ.बी.आर. अम्बेडकर विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में 26 से 28 दिसंबर तक ताज नगरी आगरा में ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल-2021का आयोजन होगा। इस तीन दिवसीय आयोजन में देश-विदेश के निर्माता, निर्देशक, प्रोडक्शन हाउस, लेखक, अभिनेता भी हिस्सा लेंगे। इन लोगों को आगरा और उसके आस-पास में उपलब्ध शूटिंग की लोकेशन भी दिखाई जाएगी। जिससे भविष्य में वे यहां फिल्मों को शूट करने का विचार बना सकें। इससे शहर और उत्तर प्रदेश को पहचान मिलेगी। इससे फ़िल्म,पर्यटन से संबंधित उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक…
Entertainment News काली दास पाण्डेय सनशाइन म्यूजिक के बैनर तले निर्मित म्यूजिक वीडियो ‘घुंघरू टूट गए’ क्रिसमस के अवसर पर संगीतप्रेमियों को एक नई सौगात के रूप में बॉलीवुड के चर्चित युवा निर्देशक राजीव एस रुइया दे रहे हैं। करण मेहरा और रुतवी पटेल अभिनीत इस म्यूजिक सिंगल के गीतकार व संगीतकार राजेन्द्र शर्मा हैं और स्वर दिया है सिंगर जावेद अली ने। म्यूजिक वीडियो ‘घुंघरू टूट गए’ 25 दिसंबर को रिलीज होगी।
