Author: BJNN Desk

जामताड़ा। झारखंड की दुर्दशा के लिए वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार जिम्मेवार है। उक्त बातें भाजपा के चंदनकियारी विधायक अमर बउरी ने शनिवार को जामताड़ा प्रवास के दौरान कही। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा जामताड़ा स्थित दुलाडीह टाउन हॉल में जिला भाजपा का तीन दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। दूसरा दिन का पहला सत्र का शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर उन्हें याद कर पुष्पांजलि दी गई। तत्पश्चात पूर्व मंत्री चंदनक्यारी विधायक अमर बाउरी ने झारखंड प्रदेश में राजनीतिक परिदृश्य पर भाजपा की भूमिका विषय पर कार्यकर्ताओं को व्याख्यान दिया।…

Read More

जामताड़ा। जामताड़ा जामताड़ा में ठंड अपने परवान पर है। बीते एक सप्ताह से तापमान में काफी गिरावट आ गई है। सरकारी व्यवस्था जहां प्रक्रिया के चक्कर में फंसी हुई है। वहीं समाज सेवी संस्थान ठंड से राहत पहुंचाने के काम में जुटे हैं। ऐसा ही बीड़ा उठाया है राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट ने जो गरीबों और जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने का काम कर रही है। ठंड के कारण गरीब और मजलूमों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था तो की गई है, लेकिन सरकारी स्तर से कंबल का वितरण अब तक…

Read More

निष्काषन के मुद्दे पर भावुक हुए भाजपा नेता गजेन्द्र झा, जीतन माँझी के यहाँ भोजन करने से अच्छा है कि गो मांस खा लें. उनके नाम से राम का नाम हटा दिया. अजय धारी सिंह मधुबनी: विवाद के बाद सुर्खियों में आए निष्कासित भाजपा नेता गजेन्द्र झा ने शनिवार को पंडौल से एक जुलूस निकाला. उन्होंने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पर जमकर निशाना साधा. गजेन्द्र झा के मधुबनी पहुचते ही उनका भव्य स्वागत किया गया. सैकड़ो की संख्या मे उपस्थित कार्यकर्ताओं ने तीन किलोमीटर तक रोडशो का अंत मे एक निजी होटल मे किया जहाँ कार्यकर्ताओं…

Read More

jamshedpur शनिवार को झारखंड के जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित  माइकल जॉन ऑडोटोरियम हॉल  में संध्या 3 बजे सनातन उत्सव समिति द्वारा आयोजित गुरु गोबिंद सिंह जी के पूरे परिवार की शहादत दिवस को शहादत पखवाड़ा के रूप में आत्मोत्सर्ग दिवस के रूप में मनाई गई । कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता  दिलीप दुबे ने कहा कि आज का दिन इस अखण्ड भारत मे शहादत दिवस को आत्मोत्सर्ग दिवस ही नही बल्कि सर्वदान दिवस मनाया जाना चाहिये क्योंकि दुनिया मे ऐसा उदाहरण कोई दूसरा नही है,आज अखण्ड भारत के कल्पना को सम्पूर्ण करने…

Read More

डोर टू डोर टीकाकरण कार्य के कारण शहरी क्षेत्र के 9 स्थाई टीका केंद्रों में कल टीकाकरण बंद रहेगा, लाभुकों से अपील है कि अनावश्यक उन सेंटर्स पर नहीं जाएं संभावित तीसरे लहर के कोरोना संक्रमण प्रसार को देखते हुए सचेत किया जाता है कि सभी छूटे हुए योग्य लाभुक जल्द टीकाकरण करायें- संदीप कुमार मीणा, वरीय प्रभारी वैक्सीनेशन कोषांग सह एसडीएम धालभूम जमशेदपुर। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में रविवार को शहर में 13 व ग्रामीण क्षेत्र के 147 सेंटर पर कोविड टीकाकरण किया जाना है। जिले में 28 दिसंबर तक शत प्रतिशत लाभुकों के पहले डोज का…

Read More

jamshedpur झारखंड के भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 97वें जयंती को ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाते हुए गोलमुरी स्थित केबुल वेलफेयर क्लब में महारक्तदान शिविर का आयोजन संपन्न हुआ। शनिवार सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अटलजी की जयंती पर प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाली इस शिविर को लेकर रक्तदाताओं में उत्साह देखा गया। शिविर में कुल 373 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। इससे पहले, बतौर मुख्यातिथि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने…

Read More

जमशेदपुर। पूर्व प्रधानमंत्री ,भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की 97वीं जयंती के अवसर पर भाजपा सीतारामडेरा मंडल द्वारा नमन करते हुए भवन सह बूथ कार्यसमिति का आयोजन शीतला भवन मैदान (40 नंबर बूथ) एवं तुरी विकास भवन (13 नंबर बूथ) में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अटल जी को निष्काम, कर्मयोगी, नैतिकता और आदर्शों का प्रकाश स्तंभ बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनसंघ और भाजपा की बुनियाद को मजबूत बनाने मे उनका अमुल्य योगदान था। वे देश के लिए जीवन पर्यंत समर्पित रहे। देश…

Read More

Jamshedur.आज झारखण्ड के जमशेदपुर मे अटल विचार वाहिनी के तत्वावधान में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 97 वीं जयंती मनाई गई। वाहिनी के संरक्षक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में  साकची स्थित कार्यालय में यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण को समर्पित रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय उपस्थित हुए। इस अवसर पर जनसंघ काल से जुड़े एवं वाजपेयी के विचारों के साथ प्रतिबद्ध अभिभावकों एवं मातृ शक्ति काफी संख्या में उपस्थित हुईं। इनमें उर्मिला देसाई,जय नारायण सिंह, मन मोहन चौधरी,,समाजसेवी डॉ. पुष्कर बाला, इस्पात मेल के सम्पादक ब्रजभूषण सिंह, समाजसेवी शिव…

Read More

जमशेदपुर। कदमा प्रतिमा नगर में भाजपा कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में हम सभी के प्रेरणास्रोत, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा श्री चितरंजन वर्मा जी एवं मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह के द्वारा अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि श्री चितरंजन वर्मा जी ने अटल जी के जीवन…

Read More

जमशेदपुर। शुक्रवार की शाम को  झारखंड के   जमशेदपुर अक्षेस के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर एवं सिनेतारिका माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार ने क्रिसमस के शुभ अवसर पर सांता क्लॉज बनकर शहर का भ्रमण किया और भाईचारा के साथ स्वच्छता का संदेश दिया। पप्पू सरदार ने बेल्डीह चर्च, गोलमुरी चर्च, जमशेदपुर अक्षेस कार्यालय के पास, बसंत सिनेमा चौक, साकची गोलचक्कर, पलंग मार्केट मोड़, गोलमुरी एवं बिष्टुपुर मेन रोड़ में सांता क्लॉज बनकर लोगों के बीच कई प्रकार के उपहार बांटे। सांता क्लॉज के हाथों से उपहार पाकर बच्चों से लेकर बुजूर्ग तक बहुत खुश हुए। सांता क्लॉज बने पप्पू सरदार के…

Read More