जामताड़ा: कांग्रेस की ओर से प्रदेश एवं जिला स्तर पर युथ कमेटी का नए सिरे से चुनावी प्रक्रिया के तहत गठन किया गया है। जिसमें निर्वाचित होकर चुने गए नए कमेटी के सदस्यों का शनिवार को एआईसीसी सदस्य हरिमोहन मिश्रा ने अपने आवासीय कार्यालय पर अभिनंदन किया और बधाई दी। कांग्रेस कमेटी के द्वारा बीते दिनों युवा संगठन को बल प्रदान करने के लिए प्रदेश से लेकर विधानसभा स्तर तक चुनाव की प्रक्रिया कराई गई थी। जिसका परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य हरिमोहन मिश्रा ने प्रदेश, जिला और विधानसभा कमेटी के सभी नवनिर्वाचित…
Author: BJNN Desk
*अकाली दल के साथ-साथ पंज प्यारों का हुआ अपमान: गोल्डू* Jamshedpur। सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान सतबीर सिंह गोल्डू ने हरविंदर सिंह मंटू को सजा का आदेश देने वाले पांच-सदस्यीय कमिटी पर सवाल उठाते हुए बयान जारी किया की अकाली दल के होते हुए कोई और सजा कैसे सुना सकता है। शनिवार को बयान जारी करते हुए सतबीर सिंह गोल्डू ने कहा यह अच्छी बात है कि साकची गुरुद्वारा के प्रधान हरविंदर सिंह मंटू को अपनी भूल का अहसास हुआ और उन्होंने गुरुद्वारा परिसर में जोड़ों की सेवा कर प्राश्चित किया। लेकिन उन्हें सजा का आदेश देने वाली पांच-सदस्यीय…
BJNN ब्यूरो, रांची। राजनीति भले ही एकबारगी लोगों को आकर्षित करती है लेकिन यह एक जटिल काम है। सत्ता के करीब रहने और चुनाव जीतने की चाह में राजनीति में शामिल व्यक्ति उलझकर रह जाता है, लेकिन झारखंड में तीन दफा मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल चुके अर्जुन मुंडा मन और मिजाज से थोड़े अलग है। वे पेशेवर खिलाड़ियों के साथ गोल्फ खेलते हैं। भारतीय तीरंदाजी संघ का प्रमुख होने के नाते उन्होंने इस परंपरागत खेल को अलग मुकाम दिया है। राजनीतिक उलझनों के बीच उनके करीब रहने वाले यह खूब जानते हैं कि मुंडा जी किस कदर खुशमिजाज व्यक्ति हैं।…
जमशेदपुर। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कोरोना संक्रमण की जानकारी प्राप्त होते ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया जी ने फोन पर मंत्री बन्ना गुप्ता से बात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। मंत्री बन्ना गुप्ता से उन्होंने पूछा कि अभी तबियत कैसा है, मनसुख मांडविया जी ने उन्हें स्वास्थ्य लाभ लेने का सलाह दिया साथ ही किसी भी प्रकार की जरूरत होने पर सूचित करने की बात भी कही। *मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर स्वास्थ्य लाभ की कामना की* https://twitter.com/HemantSorenJMM/status/1479747361781940226?t=rBi91XcvlMAw8_bbm8DeCw&s=08 मंत्री बन्ना गुप्ता के पॉजिटिव होने की जानकारी प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर…
जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर केबागबेड़ा गांधीनगर निवासी सुभाष चंद्र दास पिछले 3 दिनों से एमजीएम हॉस्पिटल में भर्ती थे। ईलाज के दौरान आज उनकी मृत्यु हो गई है।मृतक के परिजनो ने संस्था समर्पण के पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही सामाजिक संस्था समर्पण के पदाधिकारियों ने एमजीएम हॉस्पिटल पहुंचकर मृतक को देखें और उसके परिजनों से मिलने के पश्चात जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी को वस्तु स्थिति से अवगत करवाएं। विधायक जी ने अविलंब आर्थिक सहयोग कर मृतक के अंतिम दाह संस्कार करवाने की बात कही। तत्पश्चात मृतक के परिजनों ने विधायक मंगल कालिंदी के आर्थिक…
Jamshedpur बी जी आई कंसलटेंट आदित्यपुर के सहयोग से राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल केबुल बस्ती में(सी पी समिति परिसर) में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, शिविर का उद्द्घाटन दिनेश कुमार अध्यक्ष, सी पी समिति मध्य विद्यालय ने किया, केबुल बस्ती, गढ़हाबासा, टुइलाडूंगरी, बजरंगनगर एवं आस पास के 150 लोगो ने इसका लाभ लिया और अपने अपने नेत्र जांच करवाएं, तथा आवश्यकता अनुरूप उपस्थित टेक्नीशियन के द्वारा उचित सलाह भी उपबल्ध करवाई गई, उद्द्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए दिनेश कुमार ने कहां की जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची ईश्वरीय सेवा है, विद्यालय प्रबंधन समिति हमेशा आस पास…
शिक्षक कभी रिटायर नही होते सिर्फ उनकी सेवा समाप्त होती है- दिनेश कुमार जमशेदपुर। सी पी समिति मध्य विद्यालय केबुल बस्ती की प्रभारी प्रधानाध्यपिका श्रीमती के सावित्री जी 31 दिसंबर 2021 को सेवानिर्वित हो गई , जिनके आलोक में आज सी पी समिति सभागार में विद्यालय समिति एवं शिक्षकों के द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, कार्यक्रम की शुरुवात में समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार, संरक्षक खेमलाल चौधरी, महामंत्री परमानंद कौशल, निवर्तमान प्रधानाध्यपिका के सावित्री और प्रभारी प्रधानाध्यापक अमित कुमार सिंह ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुवात की। विद्यालय में 27 वर्ष…
नई दिल्ली। पांच राज्यों में आज चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है।इसके साथ ही देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व का श्रीगणेश हो गया है।मतदान 10 फरवरी से होगा और 10 मार्च को नतीजे आएंगे। पंजाब, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में भी सियासी तापमान बढ़ चुका है। इलेक्शन डेट्स की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। मतदान कब-कब? 10 फरवरी को पहला चरण, 14 फरवरी को दूसरा चरण, 20 फरवरी को तीसरा चरण, 23 फरवरी को चौथा चरण, 27 फरवरी को पांचवा चरण, 3 मार्च को छटवां…
रेल समाचार। रेल यात्रियों के लिए बुरी खबर, अब उनकी रेल यात्रा महंगी होगी। यात्रियों को टिकट लेने पर किराए के अलावा गए अतिरिक्त शुल्क देना होगा। यह चार्ज यात्रियों से स्टेशन की सुविधा व विकास शुल्क के नाम पर रेलवे वसूलेगा। यह उस स्टेशन के लिए भी लिया जाएगा जिसका पुनर्विकास होना है ।यह शुल्क हर यात्री से वसूला जाएगा जो ट्रेन से यात्रा करेंगे। शुल्क का भुगतान यात्रियों को अलग से नहीं देना होगा। टिकट के काटते वक्त ही इस चार्ज को ले लिया जाएगा।रेल मंत्रालय ने इसका चार्ज तय कर दिया है।इसको लेकर रेल मंत्रालय ने अपने…
जमशेदपुर। सुबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता कोरोना संक्रमित हो गए हैं।इसकी जानकारी उन्होने खुद अपने सोशल साइट्स मे दी है।उन्होने इस सबंध मे जानकारी देते हुए कहा है कि कुछ दिनों से उनकी तबियत खराब थी, वे सर्दी खांसी से परेशान थे, इसके बाद उन्होंने कोविड जांच करवाया जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। वे अभी ठीक है, जमशेदपुर स्थित आवास पर आइसोलेटेड हैं, जो भी लोग पिछले कुछ दिनों से उनके संपर्क में आये हैं वे कृप्या कर अपना कोरोना जांच करवा लें। यही नही उन्होंने आम जनता से भी उन्होंने कोविड नियमों के पालन करने का आग्रह किया है।…
