तिरुपति। आंध्र प्रदेश के तिरुपति में स्थित वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय के श्रीनिवास ऑडिटोरियम में 7 से 9 जनवरी तक चलने वाले अखिल भारतीय विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ( एआईफुक्टो) का त्रि -दिवसीय राष्ट्रीय वैधानिक सम्मेलन संपन्न हुआ। इसके तहत 9 जनवरी को संघ का राष्ट्रीय चुनाव आयोजित हुआ जिसमें कोल्हान विश्वविद्यालय के कोऑपरेटिव कॉलेज के शिक्षक डॉ विजय कुमार पीयूष निर्विरोध राष्ट्रीय सचिव के रूप में निर्वाचित हुए। ज्ञात हो कि डॉक्टर पीयूष लगातार चौथी बार एआईफुक्टो के राष्ट्रीय सचिव निर्वाचित हुए हैं। इससे पूर्व वह तीन बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्वाचित हो चुके हैं। इस तरह एआइफुक्टो के इतिहास में वह…
Author: BJNN Desk
Jamshedpur। हर-हर महादेव सेवा संघ द्वारा शहर के कई स्थानों पर जरुरतमंदों के बीच पहुंचकर मिठाई वितरण किया एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। संस्था के अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि किसी भी पुनीत कार्य को करने के लिये विशेष उपलक्ष्य , विशेष दिन या विशेष सोचने की ज़रूरत नहीं है , जब भी अपना मन हल्का करना हो , ईश्वर की आराधना करने का मन करे, विशेष कार्य हेतु प्रभु की विशेष कृपा की ज़रूरत हो तो किसी गरीब के चेहरे में ख़ुशी लाने का काम करना चाहिये । काले ने कहा की परमात्मा उनकी तिजोरियों और ख़ुशी…
Ranchi। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं, कोरोना के दूसरे लहर में भी वे संक्रमित हो गए थे, इस बार वे जमशेदपुर आवास में होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। दूसरी तरफ उनके समर्थक और कार्यकर्ताओं ने राज्य के विभिन्न स्थानों पर पूजा अर्चना कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की हैं, एक तरफ समर्थक पूजा अर्चना और हवन कर रहे हैं तो दूसरी तरफ दरगाहों में चादर चढ़ाया जा रहा है। *कदमा* देश में एक बार फिर से कोरोना के नए मामलों में चिंताजनक बढ़ोतरी हो रही है. अपने दायित्वों और…
जमशेदपुर । भारतीय जनतंत्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने मथुरा बागान पार्क के बारे में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री के भगिना दिनेश कुमार के दिए गये बयान को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि मथुरा बागान पार्क के बारे में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री के भगिना दिनेश कुमार ने अनर्गल प्रलाप किया है और विकास योजनाओं के बारे में अपनी अज्ञानता का परिचय दिया है । उन्होंने कहा है कि यह पार्क उनके मामा श्री रघुवर दास ने टाटा स्टील और जुस्को को कहकर 20 से 25…
अस्पताल में कोविड पॉजिटिव गर्भवती महिला की ईलाज में देरी से हुई मौत पर भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री पर साधा निशाना, कहा इससे बेहतर सरकार ताला लगा दे एमजीएम में। जमशेदपुर। कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के गायनिक वार्ड में डॉक्टरों ने कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिला का समय से प्रसव नही किया जिससे जच्चा और बच्चा दोनों की मौत हो गई। एमजीएम अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा जमशेदपुर के बागबेड़ा निवासी महिला के ईलाज में की गई इस बड़ी लापरवाही पर भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर तेज हमला बोला है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल…
जामताड़ा। जिला भाजपा किसान मोर्चा का जिलास्तरीय कार्यसमिति की पहली बैठक फतेहपुर सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में संपन्न हुआ। जिला कार्य समिति की बैठक प्रदेश भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के अध्यक्ष पवन साहू के उपस्थिति में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष शुबल चंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह नपं जामताड़ा के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल मुख्य रूप से उपस्थित हुए। बैठक में कई प्रस्ताव लिए गए। राजनीतिक प्रस्ताव के साथ-साथ संकल्प पत्र भी पढ़ा गया। प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं…
जामताड़ा। प्रसिद्ध मांचंचला महोत्सव के निमित्त रविवार को जामताड़ा चंचला मंदिर प्रांगण में तैयारी को लेकर बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता चंचला महोत्सव समिति के मुख्य संरक्षक अजीत कुमार सिंह ने किया। बैठक में मुख्य रूप से महोत्सव समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल एवं समिति के सभी महत्वपूर्ण सदस्य बैठक उपस्थित थे। मौके पर वीरेंद्र मंडल ने कहा कि कोरोणा महामारी के कारण उत्पन्न परिस्थिति एवं राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन के अनुसार महोत्सव मनाया जाएगा। कहा कि आगामी 16 जनवरी को कलश यात्रा निकाली जाएगी जो कोरोना गाईडलाइन के अनुसार होगा। बैठक में निर्णय लिया गया…
जमशेदपुर। रविबार को सनातन उत्सव समिति द्वारा साक्ची मनोकामना मन्दिर में आरती और लड्डू वितरण किया गया,सिख्खो के दशमेश गुरु गुरु गोबिन्द सिंह जी के जन्मजयंती प्रकाश पर्व के अवसर और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंन्द्र मोदी जी के द्वारा उनके चार साहबजादों जो देश की एकता अखंडता बचाये रखने के लिये दी गई शहादत को बाल दिवस के रूप में मनाने निर्णय का स्वागत करते हुए सनातन उत्सव समिति के अंकेश भुइयां के नेतृत्व में साक्ची मनोकामना मन्दिर में आरती हुई और लड्डू वितरण कर देश के प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामाना करते हुए विशेष पूजा अर्चना की…
जमशेदपुर। सिखों के दसवें और अंतिम गुरु गोविन्द सिंह का 355वां प्रकाश पर्व मानगो गुरुद्वारा में कोविड19 दिशानिर्देशों का पालन कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाजसेविका जेबा खान को किसान आंदोलन में सराहनीय भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया। आज सुबह अखण्ड पाठ की समाप्ति के उपरांत हजूरी रागी जत्था हरजिंदर सिंह मोगेवाले ने गुरबाणी कीर्तन गायन कर संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया। उसके बाद सिख प्रचारक ज्ञानी गुरप्रताप सिंह ने शब्द-विचार साझा करते हुए गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डाला। समाजसेविका जेबा खान को सम्मानित करने के बाद गुरुद्वारा सिंह सभा मानगो…
जमशेदपुर। सामाजिक संस्था झारखंड सिख विकास मंच की ओर से विभिन्न विद्यालयों में बच्चों के बीच, “चमकौर की गढ़ी”, पुस्तिका का वितरण किया गया। इस कविता में गुरु गोविंद सिंह जी के बेटों बाबा अजीत सिंह एवं बाबा जुझार सिंह की वीरता से संबंधित कविताएं हैं जिसमें उन्होंने मुगल एवं हिंदू राजाओं की संयुक्त फौज का जमकर मुकाबला करते हुए शहादत प्राप्त की थी। इस पुस्तिका में गुरु गोविंद सिंह जी के जीवनी एवं राष्ट्र धर्म एवं मानवाधिकार को लेकर उनकी राय का भी जिक्र है। संस्था के अध्यक्ष गुरदीप सिंह पप्पू के अनुसार नई पीढ़ी को विरासत एवं परंपरा…
