*भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल सारंगी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वी जयंती पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि। जमशेदपुर। जमशेदपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल सारंगी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर कुणाल सारंगी ने कहा कि यह देश त्याग और बलिदान देने वालों का है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस व्यक्ति नहीं एक विचारधारा हैं। आजादी की लड़ाई के दौरान ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ का नारा देने वाले और…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया। रविवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आमबगान स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान भाजपाइयों ने ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहे’ , ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाकर नेताजी को स्मरण किया। इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि कृतज्ञ राष्ट्र नेताजी सुभाष चंद्र बोस के त्याग और बलिदान को सदैव याद रखेगा। नेताजी क्रांति से ही आजादी दिलाने के पक्षधर…
Jamshedpur ।अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर ने अपने सुप्रीम कमांडर सुभाष चन्द्र बोस जी के 126 वीं जयंती का आयोजन नेताजी सुभाष मैदान साकची में किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ क्रीडा भारती के प्रांत मंत्री राजीव कुमार अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जमशेदपुर जिला महामंत्री अनिल सिन्हा, प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धनाथ सिंह एवम प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पाण्डेय ने नेता जी को माल्यार्पण और पुष्पांजलि कर किया। इस कार्यक्रम में पूर्व सैनिक और उनके परिवार के लोग, समाज में कार्य करने वाले सामाजिक लोग उपस्थित थे। नेताजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए राजीव कुमार ने…
जमशेदपुर। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा द्धारा रविवार को बाबुडीह सामुदायिक विकास भवन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनायी गयी। जिलाध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में नेताजी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की गयी। कार्यक्रम का संचालन समाज के युवा नेता मिथिलेश कुमार साहू एवं आयोजन क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज साहू ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार ने स्वागत भाषण देकर किया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा ओबीसी जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, विशिष्ट अतिथि सत्यनारायण साहू मौजूद थे। इस अवसर पर सबने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि…
जमशेदपुर। पिछले महीने भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के जिला महामंत्री रहे सूरज कुमार की हुई नृशंस हत्या पर कार्यकर्ताओं के बीच शोक का वातावरण है। इस विषम परिस्थिति में भाजपा जमशेदपुर महानगर नें “कार्यकर्ता सर्वोपरि” की भावना को अंगीकार कर संगठन की मूल भावना को आत्मसात करते हुए कार्यकर्ताओं के सहयोग से स्व. सूरज कुमार के परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान किया। रविवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव के नेतृत्व में स्व. सूरज कुमार के परिजनों को साकची स्थित जिला कार्यालय में नौ लाख इकसठ हजार रुपये के जमा राशि के कागजात सुपुर्द किये गए। इस अवसर पर भाजपा…
जमशेदपुर: जुगसलाई स्तिथ गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा साहिब में आज साहिबज़ादों को समर्पित वीर बाल दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। संयोजक गुरजिंदर सिंह पिंटू एवं सह संयोजक अमरदीप सिंह भाटिया के नेतृत्व में आयोजित आज के कार्यक्रम में आज गुरु चरणों में अरदास की गई एवं कीर्तन गायन सम्पन्न हुआ। स्त्री सत्संग सभा एवं नौजवान सभा ने सम्मिलित होकर मोदी जी के इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत किया एवं कार्यक्रम समिति द्वारा जारी पोस्टकार्ड पर गुरु घर में उपस्तिथ संगत ने हस्ताक्षर कर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्तिथ प्रदेश सह संयोजक कुलवंत…
*नेताजी में सैन्य और आध्यात्मिकता दोनों का संतुलन बराबर था – प्राउटिष्ट यूनिवर्सल* *”एक सच्चे सैनिक को सैन्य और आध्यात्मिक दोनों ही प्रशिक्षण की जरूरत होती है”* *नेताजी में सैन्य और आध्यात्मिकता कूट – कूट कर भरा था* जमशेदपुर । प्राउटिष्ट यूनिवर्सल, जमशेदपुर की ओर से आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर आम बागान के एक छोर से एक पदयात्रा निकाली गई जो आम बागान नेताजी प्रतिमा पहुंचकर बारी बारी से नेताजी सुभाष चंद्रबोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया सभा को संबोधित करते हुए प्राउटिष्ट लाल बिहारी आनंद एवं गंगाधर दत्ता ने कहा कि नेताजी…
Entertainment News । एबी बंसल प्रोडक्शन के बैनर तले बनने जा रही निर्माता डॉ अभय बंसल की भोजपुरी फिल्म ‘गंगा किनारे परदेसी’ के लिए बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहबाज खान को अनुबन्धित किया गया है। इस सामाजिक और पारिवारिक भोजपुरी सिनेमा में चर्चित स्टार सत्येंद्र सिंह राजपूत और अभिनेत्री अलीशा अली खान की जोड़ी स्क्रीन पर नए अंदाज में नज़र आएगी। एन आर घिमरे के निर्देशन में बनाई जा रही इस फिल्म के लेखक अविनाश कुमार रजक, डीओपी दिव्यराज सुबेदी, फाइट मास्टर शुक्रज शाह, डांस मास्टर पप्पू खन्ना, आर्ट डायरेक्टर रणधीर और कार्यकारी निर्माता आशीष कुमार हैं। इस फिल्म में तनुश्री चटर्जी, केके गोस्वामी, अरुण सिंह…
*टीचर्स ऑफ बिहार के “स्कूल ऑन मोबाइल” कार्यक्रम में शामिल पूरे बिहार के 50 शिक्षकों में से सर्वाधिक 09 शिक्षक मुजफ्फरपुर जिले के, जो बच्चों को दे रहें हैं ऑनलाइन शिक्षा। पटना। बिहार की सबसे बड़ी प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी टीचर्स ऑफ बिहार के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक ग्रुप “स्कूल ऑन मोबाइल” पर वर्ग 5 से 10 के बच्चों के लिए 18 जनवरी से ही बिहार के विभिन्न जिले के 50 शिक्षक/शिक्षिकाओं के द्वारा दो ग्रुप में वर्गवार एवं विषयवार ऑनलाइन कक्षा संचालित की जा रही है। इस ऑनलाइन कक्षा में जिले से कुल सात शिक्षक एवं दो शिक्षिकाएं प्रतिदिन…
Jamshedpur। देश की आजादी की लड़ाई की दिशा बदलने वाले, स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 125 वीं जयंती के अवसर पर नेताजी विचार मंच के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कदमा उलियान मेन रोड स्थित नेताजी सुभाष पार्क के समीप नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताए आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया. मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा देश की आजादी में नेताजी की भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता. उनके विचार…
