Author: BJNN Desk

गोवा, 26 जनवरी: साउथ इंडियन डर्बी में बेंगलुरू एफसी ने फिर से चेन्नइयन एफसी के खिलाफ श्रेष्ठता की जंग जीत ली है। उदांता सिंह के दो गोल के दम पर बेंगलुरू एफसी ने हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 में अपनी दूसरी भिड़ंत में चेन्नइयन एफसी को 3-0 से हरा दिया। बुधवार को बैम्बोलिन स्थित जीएमसी एथलेटिक स्टेडियम में खेले गए सदर्न डर्बी मुकाबले में दो गोल करने और बेंगलुर के हमलों को धार देने के लिए उदांता को हीरो ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया। बेंगलुरू के युवा गोलकीपर लारा शर्मा कुछ शानदार बचाव करके क्लीन शीट अपने नाम रखने में सफल रहे।…

Read More

जमशेदपुर, 26 जनवरी। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति रेड क्रॉस भवन में राष्ट्रीय ध्वज जिला के उपायुक्त द्वारा फहराया गया। जिला के उपायुक्त सह अध्यक्ष रेड क्रॉस पूर्वी सिंहभूम सूरज कुमार ने सलामी गारद से सलामी लेने के पश्चात रेड क्रॉस भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होने सभी को शुभकामना दिया तथा बताया कि जिस तरह से रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम सामुहिक प्रयासों के साथ हर समय तत्पर रहते हुए कठिन कार्यों को बेहतर तरीके से पूरा करता है, ऐसा उदाहरण कहीं अन्य नहीं दिखता। उन्होने कहा कि रेड क्रॉस सोसाईटी…

Read More

धनबाद : झारखंड-बिहार में रेलवे परीक्षा को लेकर चल रहे छात्रों का आंदोलन और विध्वंसक घटनाओं को लेकर बुधवार को लंबी दूरी की कई ट्रेनें फंसी रही। जिसके वजह से कुछ ट्रेनों को रद्द भी किया गया। वहीं धनबाद रेल मंडल ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि छात्रों द्वारा किये जा रहे धरना-प्रदर्शन के पश्चात देर शाम को परिचालन सामान्य होने पर ट्रेनों को अपने गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है। https://twitter.com/drmdhnecr/status/1486337430169202697?s=20 जिसमे गाड़ी संख्या 12381 पूर्वा एक्सप्रेस कोडरमा से संध्या 6:57 बजे , गाड़ी संख्या 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस पहाड़पुर से संध्या 6:57 बजे, गाड़ी संख्या…

Read More

सरायकेला-खऱसावां 73वें गणतंत्र दिवस पूरे हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। 73वाँ गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य कार्यक्रम भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला में आयोजन किया गया। जिसमें माननीय मंत्री श्री चंपई सोरेन ने झण्डोत्तोलन किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश द्वारा मुख्य अतिथि माननीय मंत्री चंपई सोरेन को मार्च पास्ट का निरीक्षण कराया गया I मार्च पास्ट में झारखंड पुलिस (महिला पुरुष जवान) की सलामी ली गई । इस दौरान सर्जन मेजर जेवियर बाखला एवं सर्जेन्ट दिलीप पासवान ने मार्च पास्ट के प्रतिभागियो का नेतृत्व किया I गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री…

Read More

——————– शहर में 18+ के 14 तथा 15-18 आयु वर्ग में 08 सेंटर, ग्रामीण क्षेत्र में 18+ के 48 तथा 15-18 के लिए 67 सेंटर पर कल होगा टीकाकरण, ग्रामीण क्षेत्र में बूस्टर डोज के 7 टीका केंद्र जमशेदपुर।- पूर्वी सिंहभूम जिले में गुरुवार को शहर में 18+ के 14 तथा 15-18 आयु वर्ग में 08 सेंटर वहीं ग्रामीण क्षेत्र में 18+ के लिए 48 तथा 15-18 के लिए 67 सेंटर पर टीकाकरण किया जाएगा । शहर में सभी 18+ के सेंटर पर तथा ग्रामीण क्षेत्र में 7 सेंटर पर बूस्टर डोज दिया जाना है । वरीय प्रभारी वैक्सीनेशन कोषांग-…

Read More

सभी प्रखंड मुख्यालयों एवं सरकारी कार्यालयों में कार्यालय प्रधान द्वारा झंडोतोलन कर राष्ट्रीय झंडे को सलामी दी गई जमशेदपुर। 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड श्री बन्ना गुप्ता ने झण्डारोहण किया एवं परेड की सलामी ली। परेड में जैप-6, जिला गृह रक्षक बल, डीएपी महिला एवं पुरूष तथा सहायक पुलिस की एक-एक प्लाटून शामिल थे । परेड में शामिल प्लाटून में डीएपी महिला को प्रथम, जैप-6 द्वीतीय तथा तृतीय स्थान जिला गृह रक्षक बल…

Read More

जमशेदपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के मार्गदर्शिका के अनुसार जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा 73 वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण समारोह के बाद “जीरो वेस्ट इवेंट्स” के मापदंडों के अनुसार स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार के मार्गदर्शन में अक्षेस के कार्यालय परिसर में “जीरो वेस्ट इवेंट” का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य लोगो को इवेंट्स/पार्टियों/आयोजनों/ कार्यक्रमों को जरूरत अनुसार जीरो वेस्ट रखने के लिए जागरूक करना है। “जीरो वेस्ट इवेंट्स” के तहत खाने -पीने का प्रबंध पुनः उपयोग करने वाले थाली एवं ग्लास में कराया गया, ताकि ना के बराबर कचड़ा उत्पन्न…

Read More

जमशेदपुर। 73वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर भाजपा आर.आई.टी मंडल द्वारा अध्यक्ष अमितेश अमर के नेतृत्व में झंडोत्तोलन मार्ग संख्या 04 स्थित कुणाल भवन के समीप किया गया। इस अवसर पर आदित्यपुर नगर निगम के प्रथम नागरिक महापौर  विनोद श्रीवास्तव के शुभ हाथों से झंडोत्तोलन किया गया। इस पावन अवसर पर वरिष्ठ नेता सुनील कुमार श्रीवास्तव, भोगेंद्र झा, अजय सिंह, ब्रह्मानंद झा, अवधेश्वर् ठाकुर, उषा पांडे, ललन शुक्ला, विनय कृष्ण राजू सिंह, संजीव रंजन, रिंकू राय, कृष्णा प्रधान, सतीश शर्मा, प्रभुनाथ प्रसाद, श्याम बाबू दास, जितेंद्र शुक्ला, लक्ष्मण राय, अनुराग श्रीवास्तव, मिंटू पांडे, लालू बेसरा, तपन निराला, धीरेंद्र ओझा,…

Read More

जमशेदपुर। भारत के 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर वीमेंस कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या डाॅ. सबीहा युनुस ने झंडोत्तोलन किया। कोविड एसओपी का पालन करते हुए बिष्टुपुर स्थित कैंपस में सुबह साढ़े आठ बजे और सिदगोड़ा स्थित वीमेंस युनिवर्सिटी के नवनिर्मित परिसर में साढ़े नौ बजे झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी वर्गों और आस्थाओं के लोगों को भाईचारे के साथ स्वस्थ और प्रसन्न रहने की शुभकामनाएँ दीं। सभा को परीक्षा नियंत्रक डॉ. रमा सुब्रमण्यम, बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. त्रिपुरा झा, प्रधान सहायक विश्वंभर यादव ने भी संबोधित किया। संचालन डाॅ. नूपुर अन्विता मिंज ने किया। संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. सनातन…

Read More

जमशेदपुर । गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर भारत सरकार के कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए चक्रधरपुर के सीलफोड़ी शांति नगर में से चयनित 20 मोतियाबिंद रोगियों का पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से निशुल्क ऑपरेशन कर लेंस गया पिछले दिनों इन मोतियाबिंद रोगियों का चयन चक्रधरपुर के सीलफोड़ी शांति नगर में किया गया था जिसमें लगभग 50 लोगों की आंखों की जांच हुई थी 5 से भी ज्यादा बुजुर्ग लोगों की आंख की मोतियाबिंद परिपक्व हो चुकी थी अगर जल्द ऑपरेशन नहीं किया जाता तो आंख भी खराब हो सकता था इस को मद्देनजर रखते हुए पूर्णिमा नेत्रालय में इनका…

Read More