Author: BJNN Desk

जामताड़ा : मंगलवार को जिला पत्रकार संघ के सदस्यों ने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य हरिमोहन मिश्रा को उनके आवास पर जाकर जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी I इस मौके पर पत्रकार साथियों ने श्री मिश्रा के लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना की I श्री मिश्रा ने सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त किया और उन्होंने इस सहृदयता के लिए सभी को धन्यवाद दिया I कहा कि जिले के सभी पत्रकार साथी हृदय से उदार और व्यवहार में कुशल है I उन्होंने कहा कि जिले के सभी पत्रकारों का हमेशा ही भरपूर सहयोग मुझे प्राप्त हुआ है…

Read More

जमशेदपुर। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी के अध्यक्षता में नगर प्रबंधक को सहायक अभियंता कनीय अभियंता के साथ बैठक किया गया।  जिसमें आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण के मध्य नजर तकनीकी बिंदुओं को मध्य नजर रखते हुए सीमांकन तैयार किया गया। घर-घर कचरा उठाओ को बेहतर बनाने हेतु नगर प्रबंधक अभियंता एवं सुपरवाइजर के तीन स्तरीय निरीक्षण एवं कार्य करने की पद्धति को विस्तार रूप से जिम्मेदारी दी गई। घर-घर कचरा उठाओ हेतु जिस गली मोहल्ले में गाड़ी जाती है और उसमें कचरा ना फिर खुले में कचरा फेंकने वालों को निगरानी रखने हेतु इंफोर्समेंट टीम का गठन किया गया…

Read More

जमशेदपुर- अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम इकाई ने भुईयाडीह स्थित प्रीतम पार्क सामुदायिक भवन में अरुणाचल प्रदेश में भारतीय थल सेना के 7 जवान शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।ये सभी वीर जवान रविवार को बर्फीले तूफान के बाद हिमस्खलन की चपेट में आ गये थे. सेना के ये जवान अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले हिस्से में कार्यरत थे। खबर आते ही पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों में शोक की लहर दौड़ गई। सेना की वीरता और सर्विस के दौरान आने वाली चुनौतियों को याद करते हुए आज सभी उपस्थित पूर्व सैनिकों ने…

Read More

जमशेदपुर। जमशेदपुर के प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने भारत में नारी सम्मान के लिए कड़े क़ानून बनाने की माँग केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार से की है उन्होंने कहा ही हर दिन कोई न कोई घटना हमरी (बहु बेटियों )ओरत के साथ हमें सुनने को मिलती है जो एक चिंता का विषय है गत दिनो पहले 26 दिसम्बर को भी दिल्ली में एक सिक्ख बच्ची का मामला सामने आया था जिसमें उस बच्ची के साथ दुस्करम किया गया उसके केश क़त्ल कर उसके महूँ में कालिक पोत कर सरे बाज़ार घुमाया गया ओर लोग खड़े तमाशा देखते रहे उन्होंने कहा…

Read More

Jamshedpur। झारखण्ड के जमशेदपुर के भाजपा सांसद विधुत बरण महतो द्वारा भोजपुरी, मगही, अंगिका को दिए गए बयान का मामला जमशेदपुर में राजनीतिक रंग ले लिया है।लेकिन दुसरी ओर इस मामले में झारखण्ड के जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने अपनी सफाई दी है।उन्होंन प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है किकल राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति से मुलाकात के संबंध में बताया कि कल वे लोग अर्थात आजसू से गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी,गोमिया के विधायक लंबोदर महतो एवं पुरुलिया से भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो एक साथ गए थे। वहां पर सभी लोगों ने अपने अपने क्षेत्रों…

Read More

जमशेदपुर। ब्रह्मानंद नारायण मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल (बीएनएमएच) जमशेदपुर ने 5 सेमी गुणा 3 सेमी गुणा 2 सेमी गुणा लंबे स्पाइनल ट्यूमर के रोगी का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया। धतकीडीह की रहने वाली 46 वर्षीय सरस्वती सिंह को दोनों निचले अंगों के पक्षाघात और तीन महीने से पेशाब और मल त्याग करने में असमर्थ होने की शिकायत के साथ इलाज के लिए बीएनएमएच लाया गया। रोगी को बीएनएमएच में भर्ती कराया गया, जहां न्यूरोसर्जरी विभाग और डॉ. राजीव महर्षि ने एमआरआई के साथ जांच की, जिसमें रीढ़ की हड्डी के सर्विकोडोर्सल जंक्शन पर तीन से अधिक कशेरुकाओं तक फैले बड़े इंट्राड्यूरल एक्स्ट्रामेडुलरी ट्यूमर…

Read More

जामताड़ा। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के सौजन्य से 100 दिवसीय रीडिंग कैंपेन के तहत रीड-ए -थोन जागरूकता रथ को उपायुक्त फ़ैज़ अक अहमद मुमताज ने बुधवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर उपायुक्त ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 100 दिवसीय रीडिंग कैंपेन योजना प्रारंभ की गई है। यह योजना 01 जनवरी से प्रारंभ है जो कि आगामी 10 अप्रैल 2022 तक चलेगी। उन्होंने बताया कि यह रथ जिले के वैसे सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जायेगा जहां विद्यार्थी कोविड-19 के इस दौर में पठन अभियान से वंचित हैं। साथ ही जागरूकता रथ पर विद्यालयों में उपलब्ध पुस्तकें,…

Read More

जामताड़ा। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला के तत्वाधान में फतेहपुर मंडल भाजयुमो कार्य समिति की बैठक सह माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजयुमो जिला अध्यक्ष अनूप पांडेय के उपस्थिति में फतेहपुर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अमरजीत बर्मन की अध्यक्षता में साल बागान में कार्यक्रम संपन्न हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा, नगर पंचायत जामताड़ा के पूर्व अध्यक्ष सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र मंडल उपस्थित थे। भाजपा नेता सत्यानंद झा ने कहा कि झारखंड में चारों ओर लूट हो रहा है और देखने वाला कोई नहीं है। झारखंड सरकार विफल हो गया है।…

Read More

*सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने टाटा संस के चेयरमैन  एन. चंद्रशेखरन एवं टाटा स्टील के ग्लोबल सीईओ टी वि नरेन्द्रन से जमशेदपुर से एयर इंडिया की उड़ान शुरू करने का किया अनुरोध जमशेदपुर। सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विजय आंनद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने प्रश्नता व्यक्त करते हुए बताया की हमें बेहद खुशी हो रही है कि एयर इंडिया टाटा समूह में वापस आई है। उन्होंने कहा की आज जमशेदपुर से देश में कहीं भी जाने के लिए कोई हवाई सेवा नहीं है। जमशेदपुर के नागरिक लंबे समय से इस शहर में…

Read More

श्री गोयल ने कपड़े पर 5% जीएसटी रखने के कैट के आग्रह पर वित्त मंत्री से बात करने का आश्वासन दिया जमशेदपुर। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री श्री पीयूष गोयल ने आज देश के व्यापारिक समुदाय से एमएसएमई मंत्रालय के उद्यम पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराने का आग्रह किया। उद्यम पोर्टल पर व्यापारियों के पंजीकरण से उनको बैंकों और वित्तीय संस्थानों से प्रायोरिटी सेक्टर लेंडिंग के अंतर्गत ऋण मिल सकेगा जो उनकी व्यावसायिक गतिविधियों को मजबूत करेगा और उन्हें किसी भी घरेलू या वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिएअनुकूल बनाएगा। पीयूष गोयल जी आज कैट के राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रवीन खंडेलवाल…

Read More