जमशेदपुर। हिंदू जागरण मंच की अगुआई में शहर की कई हिंदूवादी संगठनों ने बाबर खान पर रासुका लगाने की माँग केंद्रीय गृह मंत्री से की है। इस माँग से सम्बंधित ज्ञापन गुरुवार को जिला उपायुक्त को समर्पित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय को अग्रेसित करने का आग्रह किया गया है। ज्ञापन में बाबर खान को अराजक और लोकशान्ति में बाधक बताया गया है। शहर में दंगा भड़काने, ईवीएम तोड़ने सहित उनके पूर्व के मामलों का भी ज्ञापन में जिक्र है। हिंदूवादी संगठनों का आरोप है कि जमशेदपुर में धार्मिक हिंसा भड़काने की मंशा से बाबर खान ने 11 फ़रवरी (शुक्रवार)…
Author: BJNN Desk
उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पेशल इनवॉयरनमेंटल सर्विलांस टास्क फोर्स की बैठ *दुकान/प्रतिष्ठान, ठेला, सब्जी विक्रेताओं को कचरा निस्तारण हेतु डस्टबीन रखने का दिया गया निर्देश* *प्लास्टिक के उपयोग को लेकर नगर निकाय पदाधिकारियों को जांच अभियान चलाने का दिया गया निर्देश जमशेदपुर। जिला सभागार में जिला समाहरणालय सभागार सूरज कुमार की अध्यक्षता में स्पेशल इनवॉयरनमेंटल सर्विलांस टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई। बैठक में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एनजीटी के गाइडलाइन एवं साफ-सफाई की सुदृढ़ व्यवस्था को लेकर स्वच्छ सर्वेक्षण की मार्गदर्शिका के अनुसार कार्ययोजना बनाते हुए संबंधित पदाधिकारियों को कार्य करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा…
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र- चाकुलिया तथा धालभूमगढ़ में एक दिवसीय मानसिक तथा चर्मरोग जाँच शिविर का आयोजन किया गया। मानसिक रोगियों को डॉ0 दीपक कुमार गिरि,चर्मरोग के मरीजों को जिला डीएनटी टीम ने निशुल्क परामर्श के साथ दवाओं का वितरण किया । *▪️कुष्ठ रोगी का जल्द पहचान कर इलाज शुरू करने से दिव्यांगता से बचाया जा सकता है- राज कुमार मिश्रा-कायचिकित्सक। जमशेदपुर। झारखण्ड के पूर्वी सिंहभूम जिला के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र- चाकुलिया तथा धालभूमगढ़ में एक दिवसीय नि:शुल्क मानसिक रोग तथा चर्मरोग के लिए जाँच शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में मनोचिकित्सक डॉ0 दीपक कुमार गिरि के द्वारा चाकुलिया…
जमशेदपुर। शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था अर्पण ने एक जरूरतमंद परिवार मे श्राद्धकर्म हेतु राशन सामग्री मुहैया कराई गई। इस मौके पर अर्पण के मुख्य संरक्षक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही है अर्पण इस प्रकार के नेक कार्य को निरंतर जारी रखने के लिए सभी सदस्यों को साधुवाद भोलेनाथ से कामना है आप सभी को समाज हित में कार्य करने हेतु ताकत प्रदान करें। इस सेवा कार्य को सफल बनाने में संस्था के जूगुन पांडे, महेश मिश्रा, बिभाष मजुमदार, प्रिंस सिंह, घनश्याम भिरभरिया, रितिका श्रीवास्तव, दीपक सिंह, सुमन कुमार, मनोज मुखी, सुदेश…
जमशेदपुर: जमशेदपुर को- ऑपरेटिव कॉलेज में गुरूवार को प्राचार्य डा0 अमर सिंह की अध्यक्षता में मैगजीन एवं जरनल कमेटी की बैठक आयोजित की गयी।बैठक में महाविद्यालय के द्वारा मार्च, 2022 के अंत तक इ- मैगजीन का प्रकाशन किया जाएगा। महाविद्यालय का मैगजीन त्रैमासिक एवं जरनल अद्धवार्षिक प्रकाशित किया जाएगा।इस कार्य के लिए महाविद्यालय के सारे शिक्षक व शिक्षकेत्तर के साथ ही विद्यार्थी भी मैगज़ीन के लिए आलेख दे सकेंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि वर्तमान में मैगजीन व जरनल के लिए गठित कमेटी के द्वारा ही सम्पादन का कार्य किया जाएगा एवं बाद में इसका विस्तार किया जाएगा ।…
जमशेदपुर। शहर के जाने-माने लोकप्रिय डॉक्टर एम .आलम जिन्होंने न सिर्फ चिकित्सा के क्षेत्र में बल्कि समाज सेवा, साहित्य और शैक्षणिक गतिविधियों में भी समाज के साथ कदम से कदम मिलाते रहे और साथ ही वे करीमिया ट्रस्ट के न्यासी सदस्य भी रह चुके हैं और वह उर्दू के कई पुस्तकों के लेखक भी रह चुके हैं आज जब वह हृदय के गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं उनका ब्रह्मानंद अस्पताल में (ओपन हार्ट सर्जरी )विवृत्त हृदय शस्त्र क्रम हुआ।वही उनके स्वास्थ्य को लेकर जमशेदपुर के सभी चिकित्सक गण, शिक्षक गण एवं समस्त समाज सेवी प्रेमी के कुशल कामना से वे…
भाजमो जिला मंत्री अमर भगत ने कैंसर पीड़ित मरीज को अस्पताल पहुँचाया जमशेदपुर। झारखण्ड के पूर्वी सिंहभूम जिला के पोटका, जादूगोड़ा राखा माइंस निवासी करण भगत कैंसर से पीड़ित हैं. उनकी तबीयत बिगड़ने पर भाजमो जिला मंत्री अमर भगत ने तत्काल मरीज के लिए एम्बुलेंस उपलब्ध कराया और मुसाबनी सरकारी अस्पताल पहुँचाया. अमर भगत ने बताया की अभी मरीज की स्तिथि स्थिर है और बहतर इलाज के लिए उसे जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है.
जामताड़ा। शिक्षा के महत्व को समझाने और बच्चों को पठन-पाठन से जोड़ने के उद्देश्य को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट की ओर से स्कूली छात्रों के बीच पाठ्य सामग्री वितरण करने का अभियान शुरू किया गया है। इसी कड़ी में संस्था के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव हाफिज एहतेशाम उल मिर्जा ने नारायणपुर प्रखंड के नारोडीह गांव में एक कार्यक्रम आयोजित कर स्कूली बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम में नारोडीह मिडिल स्कूल में पढ़ने वाले छात्र- छात्राओं के बीच किताबें, कॉपी, कलम इत्यादि का वितरण संस्था के सचिव हाफिज मिर्जा ने किया। मौके पर संस्था के सचिव हाफिज…
*नाम्या स्माइल फाउंडेशन के द्वारा दिव्यांग को भेंट किया अत्याधुनिक व्हील चेयर, व्हील चेयर पाकर खिल उठे चेहर। जमशेदपुर। झारखण्ड के पूर्वी सिंहभूम जिला के पोटका विधानसभा अन्तर्गत खेरपाल पंचायत के खेरपाल गांव के लकडू महाकुड जो कि चलने फिरने में असमर्थ है उनके पुत्र ने समाजसेवी गणेश सरदार से संपर्क साधा और अपने पिता की परिस्थिति बताई गणेश सरदार ने या बात नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी जी को पहुंचाई उन्होंने नाम्या स्माइल फाउंडेशन से व्हीलचेयर का इंतजाम कर परिवार को मुहैया कराया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नाम्या स्माइल फाउंडेशन संस्थापक कुणाल षाड़ंगी एवं पोटका विधानसभा…
जमशेदपुर। श्री श्री साकची शिव मंदिर एवं श्री श्याम परिवार का 33वॉं श्री श्री श्याम महोत्सव शनिवार 12 फरवरी को मनाया जायेगा। इसकी सभी तैयारियां पुरी कर ली गयी हैं। आयोजन को सफल बनाने हेतु गुरूवार की शाम को साकची शिव मंदिर परिसर में संस्था के अध्यक्ष बबलू अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन करते हुए मोहित शाह ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए पिछले साल 2021 की तरह इस साल भी विराट शोभा (निशान) यात्रा नहीं निकलेगा। शोभा यात्रा निकलेगा, लेकिन उसमें केवल शिव मंदिर एवं श्याम परिवार के सदस्य शामिल होंगे। मंदिर परिसर…
