Author: BJNN Desk

जमशेदपुर। कोरोना महामारी के दौरान गत वर्ष जमशेदपुर में बनी शार्ट फिल्म कन्नकी हंगामा प्ले ओटीटी पर प्रदर्शित की गई हैं। फिल्म की पूरी शूटिंग जमशेदपुर एवं शहर के इर्द-गिर्द की गई है। फ़िल्म में सभी स्थानीय कलाकार हैं, जिसमें मुख्य किरदार संजय दत्ता और स्नेहा जॉर्ज ने निभाया हैं। साकची स्थित द डांस स्टुडियो की संचालक एवं फिल्म निर्माता पूजा अग्रवाल के द्वारा शॉर्ट फिल्म कन्नकी की शूटिंग की गई हैं। इसके लेखक और निर्देशक मुंबई के दीपक देव जो जमशेदपुर के कीताडीह पश्चिम, हरहरगुट्टू निवासी हैं। दीपक देव 2012 से मुंबई में निर्देशन के क्षेत्र में कार्यरत हैं।…

Read More

बराकर नदी नाव हादसा: जामताड़ा। जामताड़ा विरगाँव में बराकर नदी में हुई हृदयविदारक नाव दुर्घटना में अब तक मात्र एक शव की खोज हो पायी है। शेष लापता लोगों की खोज में जामताड़ा और धनबाद निरसा के पदाधिकारी लगे हुए है। इसी कड़ी में जामताड़ा के मेझियाँ, पंजानिया और मोमिन टोला में इस घटना में लापता हुए लोगों से मिलने विष्णु भैया मेमोरीयल फ़ाउंडेशन की मुख्य संरक्षक सह समाजसेवी चमेली देवी पहुँची। उन्होंने पीड़ितों से मिलकर उनके परिवार की व्यथा सुनी और हर मुमकिन सरकारी सहायता का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि घटना की शाम प्रशासन के साथ चमेली देवी…

Read More

जमशेदपुर। झारखंड के टाटा-हाता रोड में सड़क पर कई जगह हुए गड्ढे को अगले 10 दिनों में मरम्मतिकरण कार्य हो जाएगा। इसकी जानकारी  पथ निर्माण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने दिया । उक्त बाते पथ निर्माण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने  जमशेदपुर के समाहरणालय सभागार में  सांसद  विधुत वरण महतो की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कही । इसके  अलावे  बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा के साथ साथ सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने, आवश्यकतानुरूप सड़कों का मरम्मतीकरण/चौड़ीकरण एवं साइनेज, स्पीड ब्रेकर बनाने को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। मरीन ड्राइव में नो इंट्री के बावजूद वाहनों…

Read More

जमशेदपुर। शनिवार 26 फरवरी की शाम साकची धालभूम क्लब में मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा आयोजित रंगीलो फागण कार्यक्रम में ऐसा लग रहा था जैसे राजस्थान उतर आया हो। राजस्थानी वेश-भूषा में आये लोगों एवं राजस्थानी गीत-संगीत के कारण पूरा माहौल राजस्थानी रंग में रंगा हुआ था। कोलकाता की स्पर्श टीम के कलाकारों द्वारा राजस्थानी संस्कृतिक पर होली के गीत-संगीत एवं नृत्य (घूमर, कालबेलिया, राजस्थानी फोक सोंग्स) प्रस्तुत कर कुछ ऐसा रंग जमाया कि श्रोता कार्यक्रम समाप्ति का नाम ही नहीं ले रहे थे। हर प्रस्तुति के बाद कलाकारों का अंतिम प्रस्तुति कहना और श्रोताओं की ओर…

Read More

Jamshedpur। कोल्हान विश्वविद्यालय की अधिषद् के लिए वीमेंस कालेज से डा. मनीषा टाईटस निर्विरोध निर्वाचित की गई हैं। कॉलेज के रिटर्निंग ऑफिसर डॉक्टर जावेद अहमद ने बताया कि जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज के शिक्षक संघ ने सर्वसम्मति से डॉ मनीषा टाइटस को सीनेट की सम्मानित सदस्या के रूप में चुनने का प्रस्ताव पारित किया। इसलिए उन्हें विहित प्रक्रिया के तहत निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। आज शिक्षक संघ की बैठक आयोजित हुई जिसमें डॉ. मनीषा का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम को शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ जावेद अहमद ने संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. मनीषा एक सुलझी हुई और अनुशासित…

Read More

सभी कुष्ठ रोग से ग्रसित दिव्यांग रोगीयों का दिव्यांग प्रमाण पत्र तथा यू0डी0आई0डी कार्ड बनाया जाएगा ताकि सभी को पेन्शन से जोड़ा जा सके। कुष्ठ रोग का जल्द पहचान कर इलाज शुरू करने से दिव्यांगता से बचाया जा सकता है -डॉ0 राजीव, जिला कुष्ठ परामर्शी, पूर्वी सिंहभूम। जमशेदपुर.- जिला कुष्ठ परामर्शी, डॉ0 राजीव लोचन महतो ने पोटका स्थित दवांकी कुष्ठ आश्रम के अस्पताल का दौरा किया।उन्होंने अस्पताल में उपचारित कुष्ठ रोगियों का हाल चाल पुछा। उन्होंने बताया कि जिला के सभी दिव्यांग कुष्ठ रोगियों का दिव्यांग प्रमाण पत्र तथा यूडीआईडी कार्ड बनाया जाएगा ताकि सभी लोगो को दिव्यांग पेन्शन का…

Read More

जामताड़ा। बिंदापाथर के लाईबनी एक निजी कार्यक्रम में मुखिया अबिता हांसदा के घर पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने झारखंड राज्य के वर्तमान परिस्थिति पर चर्चा किया। मंडल ने कहा झारखंड में तुष्टीकरण, भाई भतीजावाद बढ़ा है। हर स्तर पर झारखंड के वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार में तुष्टीकरण बढ़ा है। अब तो झारखंड में विधानसभा में नमाज पढ़ने के कक्ष से लेकर भाषा तक तुष्टिकरण का रंग देखा जा सकता है। कहा विकास में भी भेदभाव और तुष्टिकरण किया जा रहा है। मंडल ने वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार द्वारा हिंदी, बांग्ला, संथाली भाषा का उपेक्षा करने का आरोप…

Read More

जामताड़ा। मैथन डैम के बिरगांव श्यामपुर घाट पर नौका दुर्घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता की गई। जिसमें नौका दुर्घटना के 3 दिन बीत जाने के बाद भी संतोषजनक परिणाम नहीं मिलने पर रोष व्यक्त किया। प्रेस वार्ता में भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल मुख्य रूप से उपस्थित थे। मंडल ने बताया कि झारखंड सरकार, जिला प्रशासन एवं स्थानीय विधायक इरफान अंसारी द्वारा कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया है। कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। कहा कि प्राप्त सूचना के अनुसार एक मृत महिला का…

Read More