Ranchi। केंद्रीय बजट में घोषित ‘एक स्टेशन एक उत्पाद योजना’ (One Station One Product Scheme) के अनुरूप दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची रेल मंडल के अंतर्गत रांची स्टेशन पर स्थानीय उत्पाद की बिक्री के लिए JHARCRAFT (झारखंड सिल्क टेक्सटाइल एंड हैंडीक्राफ्ट डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड ) की अस्थायी 15 दिवसीय स्टाल लगाई गयी है, जिसका शुभारंभ आज दिनांक 09-04-2022 को मंडल के पदाधिकारियों एवं JHARCRAFT के प्रतिनिधियों कि उपस्तिथि में महिला यात्रियों श्रीमती पिंकी देवी, श्रीमती साची राज एवं श्रीमती मीणा देवी के द्वारा किया गया | ज्ञातव्य है कि देशभर के रेलवे स्टेशनों पर क्षेत्र विशेष कि खास उत्पादों की…
Author: BJNN Desk
जामताड़ा। प्रसिद्ध भोजपुरी सीने स्टार सह दिल्ली उत्तर-पूर्व दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी शनिवार देर रात पूर्व विधायक स्वर्गीय विष्णु प्रसाद भैया की धर्मपत्नी चमेली देवी से मिलने उनके जामताड़ा आवास पहुँचे। स्वर्गीय भैया के निधन के बाद पहली बार जामताड़ा पहुँच रहे मनोज तिवारी ने सबसे पहले उनके निधन पर अफ़सोस ज़ाहिर किया और कहा की विष्णु भैया के रूप में उन्होंने एक अभिभावक और एक बड़े भाई को खोया है। इस नुक़सान की भरपाई बहुत मुश्किल है। उन्होंने कहा कि इस परिवार पर कई संकट आए और इन परेशानियों के बावजूद हमारी भाभी चमेली देवी ने उनका डटकर…
जमशेदपुर। टाटा –बदामपहाड़ रेल मार्ग (Tatanagar-Gorumahisani and Aunlajori-Badampahar sections) के लिए ऐतिहासिक दिन 13 अप्रैल होगा. जह इस मार्ग पर इलेक्ट्रीक इंजन से यात्री ट्रेन चला करेगी।अभी 100 वर्ष से भी अधिक पुराने इस रेलखंड में डीजल इंजन के सहारे ट्रेन चला कर रही है। वही दक्षिण पूर्व रेलवे( SOUTH EASTERN RAILWAY )के चक्रधरपुर रेल डिवीजन के टाटा -बदामपहाड़ रेल खंड में 13 अप्रैल से MEMU ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसको लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने अधिसुचना जारी कर दी हैं। अधिसुचना के मुताबिक गाड़ी संख्या (08131)टाटा –बादामपहाड़ स्पेशल पैसेंजर( Tatanagar-Badampahar Special ) और गाड़ी संख्या (08132) बादामपहाड़-…
मधुबनी। रामनवमी व जुड़ शीतल पर्व को लेकर शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। सदर एसडीओ अश्वनी कुमार एवं डीएसपी राजीव कुमार के नेतृत्व में शहर के विभिन्न चौक चौराहे से होते हुए फ्लैग गुजरी। इस दौरान लोगों को शांतिपूर्वक रामनवमी व जुड़ शीतल पर्व मनाने का आह्वान किया गया। लोगों को यह बताया गया कि इस बार रामनवमी जुलूस में बाइक सवार शामिल नहीं हो सकेंगे। जुलूस में शामिल होने वाले बाइक चालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बाइक चालकों की पहचान वीडियो फुटेज से होगी। सदर एसडीओ अश्विनी कुमार ने बताया कि शहर में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम…
रेल समाचार। देश में लंबी दूरी की ट्रेन सेवाओं की बहाली और त्योहारों और गर्मी की भीड़ की संभावना के चलते, मार्च 2022के महीने में आरक्षित ट्रेन सिटों की मांग में तेज वृद्धि की उम्मीद थी। इस मामले को ध्यान में रखते हुए, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने टिकट दलालों के खिलाफ अपने प्रयासों को तेज कर दिया और मार्च 2022 के महीने में पूरे देश में दलालों की गतिविधियों के खिलाफ एक देशव्यापी अभियान शुरू किया। आरपीएफ की क्षेत्रीय इकाइयों ने क्षेत्र, डिजिटल और साइबर दुनिया से जानकारी इकट्ठा की। फिर सूचनाओं का मिलान, सत्यापन और विश्लेषण किया और 1 मार्च 2022 से पूरे देश में टिकट दलालों के खिलाफ अभियान शुरू किया। आरफीएफ द्वारा शुरू किया गया यह अभियान बेहद सफल रहा और इसके परिणामस्वरूप 1459 टिकट दलालों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 341 अधिकृत आईआरसीटीसी एजेंट थे, लेकिन वे रेलवे टिकटों की दलाली में भी शामिल थे। इन आईआरसीटीसी एजेंटों को ब्लैकलिस्ट करने और 366 आईआरसीटीसी एजेंटों की आईडी और 6751 व्यक्तिगत आईडी को ब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। मार्च महीने में टिकट दलालों की गिरफ्तारी पिछले महीने यानी फरवरी 2022 के आंकड़े से करीब 3.64 गुना है। इन टिकट दलालों द्वारा अवैध रूप से खरीदे गए 65…
जमशेदपुर। बंगाल की मंत्री का स्वागत किया सतनाम ने ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फ़ेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर एवं समाजसेवी रूपेश शर्मा ने जमशेदपुर किसी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुँची बंगाल की वन एवं पर्यावरण मंत्री बीर बाहा हांसदा से परिसदन में मुलाक़ात की एवं उन्हें फूलो का गुलदस्ता देकर स्वागत किया इस दौरान सतनाम सिंह गंभीर ने बंगाल में सिख मैरिज ऐक्ट के बारे में विचार लिए तो उन्होंने कहा कि मेरी जानकारी में है सिख मैरिज ऐक्ट का मामला और मै इस मामले को लेकर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी बात करूँगी और…
जमशेदपुर: जमशेदपुर को ऑपरेटिव कॉलेज कर्मचारी महासंघ का चुनाव शनिवार को महाविद्यालय में सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता विश्वनाथ कुमार ने किया।बैठक में सर्वसम्मति से अरशद जमाल को अध्यक्ष,विश्वनाथ उर्फ ननका को सचिव,उपाध्यक्ष विष्णु बहादूर, अनिता सिंह, सह सचिव शंकर लाल, संजय यादव, गुलिया कुदादा प्रवक्ता, के साथ ही संरक्षक के रूप में चंदन कुमार, अभिलाषा कुमारी एवं प्रभात पांडे को बनाया गया। इस अवसर पर आगामी 16 व 17 को देवघर में होने वाले महाअधिवेशन में भाग लेने के लिए भी रणनीति बनाया गया।इस अवसर पर काफी संख्या में कर्मचारी गण उपस्थित थे। संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष अरशद जमाल…
jamshedpur पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी, सिंहभूम की अनुषांगिक इकाई सैनिक एंड फ्रेंड्स की फिटनेस टीम “जय हो” के 14 सदस्यों ने आज सुबह तड़के 5:15 पर दलमा ट्रैकिंग प्रारंभ किया और सब लोग सकुशल 8:50 पर वापस नीचे वेव इंटरनेशनल होटल के सामने, स्टार्टिंग पॉइंट पर, पहुंचे। इस ट्रैकिंग का मुख्य उद्देश्य शारीरिक फिटनेस के परख का पैमाना एवं साथ ही साथ स्वच्छता अभियान एवं वन संसाधन के संरक्षण के प्रवृत्ति को बढ़ावा देना था। सामान्य से ज्यादा तापमान, रामनवमी एवं रोजा होने के बावजूद भी टीम के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। “जय हो” टीम के संयोजक…
जमशेदपुर। रामनवमी पर्व के मद्देनजर जिले में दो दिन घोषित किया गया ड्राई-डे, सभी थोक एवं खुदरा शराब दुकानें 10 एवं 11 अप्रैल को पूर्णत: बंद रहेंगी।इसको लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला के उपायुक्त विजया जाधव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एम तमिल वणन द्नारा रामनवमी पर्व के मद्देनजर पूर्व में दिनांक 11.04.2022 को शराब दुकानों की घोषित बंदी में आंशिक संशोधन करते हुए उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी द्वारा दो दिनों के ड्राई डे घोषणा का आदेश जारी किया गया है। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेश में विधि व्यवस्था के संधारण के निमित्त रामनवमी पर्व-2022 एवं जुलूस निकालने की तिथि क्रमश: 10.04.22 एवं…
Jharkhand Panchayat Chunav: झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने राज्य में त्रिस्तरीय पंचयात चुनाव (Jharkhand Panchayat Chunav) कराने हेतु अपनी स्वीकृति प्रदान की। झारखंड राज्य अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायत निकायों के ग्राम पंचायत सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य के निर्वाचन हेतु कुल चार चरणों 14 मई, 19 मई, 24 मई एवं 27 मई, 2022 को चुनाव होंगे।बता दें कि झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने का प्रस्ताव राज्यपाल को भेज दिया गया था। राज्यपाल (Jharkhand Governor) ने शनिवार को सहमति दे दी। राज्यपाल की सहमति के बाद राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कभी भी चुनाव की घोषणा की…
