जमशेदपुर। टाटा टी जागो रे द्धारा एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के सहयोग से रांची के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम (खेलगांव) में चैंपियंस ऑफ़ टुमारो ऑल इंडिया फाइनल्स सीज़न 2 का आयोजन किया गया। इस खेल पहल में युवा लड़कें और लड़कियां अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेते हैं, जिनमें 100 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर की दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक शामिल हैं। चैंपियंस ऑफ़ टुमारो एक ऐसा मंच है जहां भारत के सर्वाेत्तम एथलीट्स को चुनकर उन्हें अपने कौशल प्रदर्शित करने और अपनी क्षमताओं को खोजने का अवसर प्रदान किया जाता है। विभिन्न खेलों में चैंपियंस ऑफ़ टुमारो ऑल…
Author: BJNN Desk
एक्सएलआरआइ के एक्सपीजीडीएम के प्लेसमेंट में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी,
जमशेदपुर में टीकाकरण कवरेज 87.8% से बढ़ाकर 90% होना चाहिए, शहरी इलाकों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत जमशेदपुर, 16 मई, 2022: विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, सभी आयु वर्गों में डिप्थीरिया, काली खांसी और टिटनस जैसे संक्रमणों की वजह से होने वाली मौतों से बचाव में टीकाकरण जैसे सार्वजनिक स्वास्थ्य हस्तक्षेप सबसे अधिक सफल साबित हुए हैं। 6 इन 1 कंबीनेशन वैक्सीनेशन से बच्चों का 6 गंभीर रोगों से बचाव होता है, ये हैं – डिप्थीरिया, काली खांसी, टिटनस, हिमोफिलस इंफ्लुएंज़ा टाइप बी, हेपेटाइटिस बी और पोलियेमाइलिटिस। इस बारे में डॉ राजेंद्र कुमार अग्रवाल, एमबीबीएस, डीसीएच, एमडी कंसल्टैंट चाइल्ड…
जमशेदपुर:। 16 मई कोआनंद मार्ग के संस्थापक श्री श्री आनंदमूर्ति जी का 101 वा जन्मदिन आनंद पूर्णिमा के रूप में धूमधाम से मनाया जाएगा आनंद मार्ग के संस्थापक श्री श्री आनंदमूर्ति जी का 101 वा जन्मदिन वैशाखी पूर्णिमा जिसे आनंद मार्गी आनंद पूर्णिमा के रूप में 16मई को जमशेदपुर के विभिन्न यूनिटों के साथ-साथ पूरे विश्व में धूमधाम से मनाया जाएगा 16 मई को जमशेदपुर आनंद मार्ग गदरा जागृति में भी मनाया जाएगा इस अवसर पर 3 घंटे का “बाबा नाम केवलम “अखंड कीर्तन, नारायण सेवा जरूरतमंद लोगों के बीच वस्त्र वितरण, चना एवं शरबत वितरण ,निशुल्क पौधा वितरण,…
जमशेदपुर . जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा आज रविवार को घाघीडीह सेन्ट्रल जेल में गूगल मीट ऐप के माध्यम से कैदियों के बीच ऑनलाइन सेशन आयोजित किया गया. इस जागरुकता कार्यक्रम में सिविल कोर्ट जमशेदपुर के न्यायायिक मैजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी नुमान खान आजम एवं विकास कुमार भगत तथा डालसा के पैनल अधिवक्ता राजेश कुमार श्रीवास्तव ने ऑनलाइन सेशन लिया. इस दौरान उन्होंने बंदियों के अधिकार एवं राईट टु आरेस्टेड प्रशन तथा फ्री लीगल ऐड के बारें में विस्तार से जानकारी दिया. साथ ही जेल मैनुअल के अंतर्गत कैदियों को कौन कौन से सुविधाएं दी जाती है एवं डालसा के…
संगत की प्रतिक्रिया देखकर आत्मविश्वास और बढ़ गया है: निशान सिंह जमशेदपुर। साकची गुरुद्वारा में चुनावी पारा चढ़ते ही प्रधान पद के दावेदार निशान सिंह भी कोई कसर नही छोड़ रहे हैं। साकची गुरुद्वारा बस्ती निवासी निशान सिंह ने रविवार को एक बार फिर चुनावी प्रचार के मद्देनजर जनसंपर्क अभियान जारी रखा। प्रचार अभियान के पांचवे दिन उन्होंने अपने समर्थकों के साथ शाम को कादिर मार्किट और बाराद्वारी क्षेत्र का दौरा कर अपने चुनावी एजेंडे पर खुल कर बात की। प्रचार अभियान के दौरान निशान सिंह ने कहा कि संगत की प्रतिक्रिया देखकर उनका मनोबल और अधिक बढ़ गया है…
जमशेदपुर। बोकारो में डीएवी स्कूल बोकारो के छात्र करण दीप सिंह की कृपाण जबरन उतरवाये जाने पर सेंट्रल सिख नौजवान सभा ने कड़ा रोष प्रकट किया है। रविवार को सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान सतबीर सिंह गोल्डु ने बयान जारी कर स्कूल प्रबंधन से मांग करते हुए कहा कि दोषी प्रधानाचार्य को अविलम्ब बर्खास्त करे और वो तुरंत सिख कौम से माफी मांगे अन्यथा नौजवान सभा कानून का सहारा लेगी। गोलडू ने कहा कि प्रिंसिपल ने धार्मिक आस्था को ठेस पहुँचायी हैं जिसे कतई बर्दाश्त नही किया जा सकता। सभा के महासचिव जितेन्द्र सिंह शालु ने कहा कि यदि…
जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर की पंजाबी कॉलोनी की समस्याओं को लेकर सतनाम सिंह गंभीर के नेतृत्व में पंजाबी कॉलोनी निवासियों ने विधायक सरयू राय से मुलाक़ात कर वहाँ की समस्याओं के बारे में बताया की सीवरेज लाइन हमेशा ही जाम रहती है ! सतनाम सिंह गंभीर ने बताया कि समस्याएँ सुनकर विधायक जी से रहा नही गया उन्होंने तुरंत अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी कृशन कुमार को फ़ोन कर कल सुबह पंजाबी कॉलोनी पहुँचे के लिए कहा और कहा की वे स्वयं पंजाबी कॉलोनी आएँगे और समस्याओं को दूर करेंगे ! इस दौरान सतनाम सिंह गंभीर के साथ अवतार…
जमशेदपुर। आज सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के तत्वावधान में शहर के खाद्यान्न व्यापारियों की एक विशेष बैठक चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मुनका की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें कृषि उत्पादन बाजार समिति पर लगाये गए शुल्क के विरोध में आगामी रणनीति तय की गई।बैठक में झारखंड सरकार द्वारा कृषि उत्पादन बाजार समिति पर लगाये गए शुल्क के बाद से आज तक कि परिस्थितियों पर विस्तृत चर्चा की गई एवं व्यापरियों के प्रति झारखंड सरकार के उदासीन रवैये पर क्षोभ व्यक्त किया गया।बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि मंडी टैक्स के विरोध में पूरे प्रदेश के व्यापरियों…
जमशेदपुर। राज्य में सिखों से ज्यादती, दुर्व्यवहार और अपमान की घटनाओं की बढ़ोतरी होने से भगवान सिंह ने गहरी चिंता जाहिर की है। गुरुद्वारा सिंह सभा मानगो के प्रधान भगवान सिंह ने एक बयान जारी कर तल्ख तेवर दिखाते हुए कहा है कि सिखों के साथ दुर्व्यवहार और अपमान सिख कौम हर्गिज बर्दाश्त नही करेगी। उन्होंने बोकारो में हुई सिख छात्र करणदीप सिंह के साथ हई घटना की भर्त्सना करते हुये कहा कि झारखंड के जिला बोकारो के दुग्दा स्थित सीबीएसई दसवीं के परीक्षा केंद्र पं. बा. पा. सरस्वती शिशु मंदिर दुग्दा बोकारो के प्रिंसिपल ने डीएवी स्कूल बोकारो के…
