शहर के बच्चों को सुरभि शाखा ने कराया गांव के माहौल से अवगत जमशेदपुर। मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा श्री अग्रसेन भवन साकची में चल रहे तीन दिवसीय समर कैंप के दूसरे दिन बुधवार को भी बच्चों द्वारा कई प्रकार की एक्टिविटी की गई। कैंप में दूसरे दिन भी बच्चों को गांव के माहौल से अवगत कराया गया। उन्हें कई तरह की चीजें दिखाई गई ताकि बच्चे यह जान सके कि गांव में किस तरह से लोग और किन चीजों के माध्यम से काम करते हैं। अपनी दिनचर्या की शुरुआत गांव के लोग कैसे करते हैं जैसे…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। झारखण्ड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के वरीय प्रांतीय उपाध्यक्ष अशोक भालोटिया ने रांची (झारखंड) से जयपुर (राजस्थान) सीधी विमान सेवा आरम्भ करने की मांग की हैं। इस संबंध में भालोटिया ने केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखा हैं। बुधवार को केन्द्रीय मंत्री को भेजे गये पत्र के अनुसार झारखण्ड के बहुत से व्यापारियों का सीधा व्यापारिक संबंध राजस्थान के जयपुर, चौमू, किसनगढ़, बीकानेर, उदयपुर जैसे कई शहरो से है। ज्यादातर मारवाड़ियो का परिवार आज भी राजस्थान के विभिन्न क्षेत्र में रहते है जिस कारण पारिवारिक कार्यक्रम भी लगे रहते है। धार्मिक दृष्टिकोण से राजस्थान तपोभूमि के रूप…
पुणे: कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों और उनके परिवारों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए समर्पित संगठन, सासाकावा-इंडिया लेप्रोसी फाउंडेशन (एस-आईएलएफ) ने कुष्ठ पृष्ठभूमि के युवाओं के पूर्व-छात्र नेटवर्क के निर्माण की पहल की है। पूर्व-छात्रों का ऐसा ही एक नेटवर्क महाराष्ट्र में बनाया गया है। 2012 से, एस-आईएलएफ ने उच्च व्यावसायिक शिक्षा हासिल करने के लिए राज्य की कुष्ठ कॉलोनियों के 100 से अधिक युवाओं की मदद की है। एस-आईएलएफ के कई स्कॉलर्स अब प्रतिष्ठित संस्थाओं में नौकरी कर रहे हैं और अच्छी तरह से स्थापित हैं। समाज की मुख्यधारा और कुष्ठ पृष्ठभूमि से अन्य युवाओं को…
गांधीनगर: गुजरात के खेल मंत्री माननीय श्री हर्ष संघवी ने द डायलॉग और गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (जीएनएलयू) द्वारा इंडियन फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्मर्स के रेगुलेशन (नियमन) विषय पर आयोजित एक राउंड टेबल चर्चा के दौरान कहा कि इस क्षेत्र में प्रगतिशील नीति-संचालित विनियमन (progressive policy-driven regulation ) की आवश्यकता है। श्री संघवी का विचार था कि अधिक प्रभावी, प्रगतिशील और समावेशी विनियमन का मसौदा तैयार करने में सक्षम होने के लिए पहले फैंटेसी स्पोर्ट्स के सामाजिक-आर्थिक प्रभाव और प्लेटफार्मों के सामने आने वाली चुनौतियों और बाधाओं का आकलन करना महत्वपूर्ण है। Link for MOS – Home | Youth, Sports &…
जमशेदपुर। मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा द्वारा आनंद सबके लिए कार्यक्रम के तहत शहर से लेकर गांव तक के सरकारी कार्यालय परिसर में आम लोगों के बीच लगातार 45 दिनों तक निःशुल्क छाछ का वितरण कराया जाएगा। मंगलवार को साकची स्थित जेएनएसी कार्यालय से इस कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसे सफल बनाने में सार्थक अग्रवाल, निलय अग्रवाल, मनीष कुमार चौधरी, मुरली मनोहर, अमर मुनका, अब्राहम, शशिधरण, का योगदान रहा। इस कार्यक्रम के संयोजक मनीष चौधरी ने बताया कि रोजाना 80 लीटर छाछ का वितरण किया जाएगा। यह कार्यक्रम मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी, केएसएमएस एलुमनी एसोसिएशन गोलमुरी और केरला…
जमशेदपुर। मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा मंगलवार से आयोजित तीन दिवसीय समर कैंप में बच्चों को गांव के माहौल से अवगत कराया जा रहा हैं। क्योंकि आज के बच्चे इस आधुनिक जीवन शैली में गांव के बारे में सिर्फ इतना ही जानते हैं कि गांव को विलेज कहा जाता है। परंतु वहां के दिनचर्या, वहां की जीवन शैली से बिल्कुल अवगत नहीं है। सुरभि शाखा का मुख्य उद्देश्य है बच्चों को गांव की जीवन शैली से अवगत कराना। इस कैंप का शुभारंभ श्री अग्रसेन भवन साकची में अतिथियों द्धारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर बतौर…
सराय़केला। सरायकेला –खरसावा जिला अंतर्गत राजनगर थाना क्षेत्र के नेटो गांव में कार के चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों में एक की पहचान भोला मुखी एवं रेंगटा मुखी के रुप में की गई। दोनों मृतक रिश्ते में ससूर और दमाद हैं।वही इस दौरान कार चालक पकड़ कर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया है। उधर पुलिस ने दोनों के शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। जानकारी अनुसार राजनगर के नेटो गांव में बुद्ध पुर्णिमा के अवसर पर मेला लगा हुआ था।इस कारण गांव में काफी लोगो का आना…
रेल खबर। देश की राष्ट्रीय राजधानी, नई दिल्ली और आर्थिक राजधानी, मुंबई को जोड़ने वाली मुंबई-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस अपनी यात्रा के आज 50 वर्ष पूरे कर लिए है। भारतीय रेल के द्वारा 17 मई, 1972 को इस ट्रेन का संचालन शुरू किया गया था। देश की राष्ट्रीय राजधानी, नई दिल्ली और आर्थिक राजधानी, मुंबई को निर्बाध गति से जोड़ने वाली मुंबई-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन आज अपनी यात्रा के 50 वर्ष पूरे कर चुकी है। मुंबई-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की स्वर्ण जयंती 17 मई, 2022 यानी मंगलवार को देश की दूसरी सबसे पुरानी ट्रेन मुंबई-नई दिल्ली राजधानी एक्स्प्रेस अपनी…
जमशेदपुर। पूर्वी सिहभूम जिला के पोटका के सरकारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय टांगराईन में छह दिवसीय समर कैंप का विधिवत उद्घाटन माननीय शिक्षाविद जय हरि सिंह मुंडा के द्वारा किया गया। यह समर कैंप 17 जून से 22 जून तक सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक चलेगी। उक्त समर कैंप में शहर के जाने-माने कलाकार एवं बिज्ञ जनों से बच्चों को परिचित करा कर प्रशिक्षित किया जा रहा है । आज प्रथम दिन फर्स्ट एड, चित्रकला, एथलेटिक्स आदि का प्रशिक्षण दिया गया। रेड क्रॉस सोसाइटी के श्याम कुमार ने बच्चों को फर्स्ट एड की जानकारी दी । उन्होंने दुर्घटना एवं…
जमशेदपुर। साकची गुरुद्वारा चुनाव में प्रत्याशी निशान सिंह समर्थकों के साथ बुधवार अपना नामांकन करेंगे। मंगलवार को साकची गुरुद्वारा बस्ती में चुनाव प्रचार कर संगत से अपने पक्ष में वोट मांगे और अपने नामांकन तिथि घोषणा की। वे शाम को साढ़े पांच और छः बजे के बीच अपना नामांकन गुरुद्वारा कार्यालय में करेंगे। आज निशान सिंह ने साकची गुरुद्वारा बस्ती के तीनों जोन ए, बी और सी का दौरा कर संगत से स्नेह सहित उनका साथ और वोट माँगा। संगत ने भी खुले हाथों से निशान सिंह का स्वागत किया और कुछ-कुछ स्थानों पर फूल मालाओं के साथ उनका सम्मान…
