जमशेदपुर। अपराधियों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एक घर में घुस कर एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी हैं।मृतक की पहचान मनप्रीत सिंह के रुप में की गई हैं।घटना सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के शिव सिंह बगान की हैं। बताया जाता हैं कि मृतक मनप्रीत सिंह अपने घर में बैठा था शाम को तीन से चार की संख्या में युवक घर में घुसे और मनप्रीत सिहं पर ताबड़ तोड़ गोली चला दी। इस दौरान उन अपराधियों के द्रारा मनप्रीत के मां के साथ मारपीट भी गई। वही गोली मारने के बाद सभी फऱार…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति द्वारा सम्प्रति आयोजित हो रहे सामूहिक उपनयन संस्कार के तीसरे प्रकरण में आज कुमरम की विधि पूरी कराई गई। गोविंदपुर स्थित मिथिला भवन में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम मड़वा की पूजा की गई, फिर गोधन से लीप कर महिलाओं ने मड़वा का शुद्धिकरण किया। पुनः सारे बटुकों को जलकुंड में हल्दीलेपन के पश्चात स्नान कराया गया। इसमे बटुकों के संबंधियों ने भी सहयोग किया। मड़वा को मिथिला की संस्कृति के अनुसार अरिपन आदि से सजाया गया। इसके बाद समस्त बटुकों का परम्परा के अनुरूप जुटिका (चोटी) बंधन सम्पन्न हुआ। समिति के…
जमशेदपुर। दिवंगत मशहूर पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ़ सिद्धू मुसेवाला द्वारा गाये अंतिम गीत में बोल हैं ……एक गल्ल याद रखीं यार पुतरा बापू तेरा बड़ा है प्राउड तेरे ते! (अर्थात एक बात याद रखना मेरे पुत्र तेरा पिता को बहुत गर्व है तुम पर) उनके इन्ही अंतिम शब्दों के साथ बुधवार को मुसेवाला की अंतिम अरदास पंजाब के मानसा जिले के मुसा गांव में की गयी। उनकी अंतिम अरदास के मद्देनजर गुरुद्वारा सिंह सभा मानगो के कमिटी सदस्यों और अन्य जनता ने मानगो चौक (खंडा चौक) पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। यह भी पढ़े ः JAMSHEDPUR TODAY…
जमशेदपुर। पूर्वी सिहभूम जिला के गुरुद्वारा सिंह सभा मानगो द्वारा आयोजित चार दिवसीय गुरमत चेतना कैंप में सुखमनी सिमरन कौर, जसप्रीत कौर व जपलीन कौर को सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी चुना गया जबकि लवलीन कौर, गुरप्रीत कौर व जसमीत सिंह को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। वहीं पवनदीप कौर, गुरूपदेश कौर व सुखलीन कौर को तीसरा स्थान हासिल किया। शिविर के चौथे व अंतिम दिन सिख प्रचारक भाई गुरप्रताप सिंह ने कहा सिख धर्म का भविष्य उज्जवल है क्योंकि बच्चे धर्म के प्रति अपना उत्साह दिखा रहें हैं। ज्ञात हो की गुरमत चेतना कैम्प मानगो गुरुद्वारा परिसर में पिछले चार दिनों से चल…
अजय धारी सिंह मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र के मढिया गाँव के होटल संचालक सुरेन्द्र यादव हत्या मामले में पुलिस ने दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने 1 देशी कट्टा, 1 गोली का खाली खोखा, 1 गोली का पिलेट, 1 एमआई मोबाइल, 1 रियलमि मोबाइल और घटना में प्रयुक्त 1 मोटर साइकिल को बरामद किया है। मालूम हो कि विगत 31 मई की सुबह में पुलिस ने होटल संचालक सुरेन्द्र यादव का शव बरामद किया था। सुरेन्द्र यादव की हत्या मामले में 2 व्यक्ति गिरफ्तार। डीएसपी विप्लव कुमार ने बासोपट्टी थाना पर बुधवार को…
जमशेदपुर। पूर्वी सिहभूम जिला के साकची गुरुद्वारा में मतदान की तिथि की घोषणा होते ही उम्मीदवार निशान सिंह ने चुनाव प्रचार अभियान तेज़ कर दिया है। बुधवार को निशान सिंह ने अपने समर्थकों के साकची के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर अपने समर्थन के लिये संगत से मिले। साकची गुरुद्वारा का चुनाव 12 जून को होना है इस बाबत गुरुवार को निशान सिंह ने साकची के रिफ्यूजी मार्केट और चावल मार्किट सिख वोटरों से संपर्क साध उन्हें विजय बनाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा कि साकची की संगत अब परिवर्तन चाहती है और वह…
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा चोरों पर नकेल कसने में शासन- प्रशासन पूरी तरह विफल, जल्द पकड़े जाएं चोर अन्यथा सड़क पर होगा आंदोलन।
*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व योग की अलख जगा गया “योगोत्सव-2022″*
जमशेदपुर। अनियमित विद्युत आपूर्ति से त्रस्त पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के विद्युत उपभोक्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात की और क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति दुरुस्त कराने के लिए आवश्यक पहल करने का आग्रह किया। बिरसानगर, बारीडीह बस्ती, बागुननगर, बागुनहातु, प्रेमनगर, गायत्रीनगर, लक्ष्मीनगर आदि गैर कंपनी क्षेत्र के निवासियों का कहना था कि एक ओर प्रचंड गर्मी से लोग बेहाल हैं और दूसरी ओर लोग विद्युत कटौती से परेशान हैं। लोगों का यह भी कहना था कि आपके मुख्यमंत्रित्व काल में हमें कभी विद्युत संकट या जलापूर्ति की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा। आज सरकार जन…
जमशेदपुर आर0 वी0 एस0 एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव भरत सिंह ने देवघर पंचायत के नव नियुक्त प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए सम्मानित किया। देवघर पंचायत के नव नियुक्त मुखिया श्री शशिभूषण सिंह को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर कर सम्मानित किया। नव नियुक्त पार्षद जमशेदपुर श्रीमती प्रभावती को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर कर सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह में पूर्व पार्षद पींटू दत्ता उपस्थित थे। अपनी प्रतिक्रिया में शशिभूषण सिंह ने तन मन धन से देवघर पंचायत की सेवा करने का भरोसा दिलाया। वहीं पार्षद श्रीमती प्रभावती दŸाा ने कहा कि इस क्षेत्र के विकास के लिए मैं हर कोशिश करूंगी।…
