संगत चाहती है बदलाव और केवल संगत ही ला सकती है परिवर्तन: निशान सिंह जमशेदपुर। शहर के उद्यमी और साकची गुरुद्वारा में प्रधान पद के प्रत्याशी सरदार निशान सिंह ने अपने आप को संगत का प्रतिनिधि बताते हुए साकची की संगत को चुनाव का प्रत्याशी बताया है। उनका कहना है कि साकची की सम्मानीय संगत यह चुनाव लड़ रही है वे केवल संगत के प्रतिनिधि मात्र हैं। निशान सिंह शुक्रवार को शहर के एक होटल में संवाददाता सम्मलेन को सम्बोधित कर रहे थे। आत्मविश्वास से लबरेज निशान सिंह ने कहा कि वे मुख्य सेवादार पद के लिए प्रत्याशी के रूप में…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर: हज़रत बादशाह अब्दुर रहीम शाह उर्फ चुना शाह बाबा रहमतुल्ला का सालाना उर्स के 20 दिन बाद उनकी अहलिया (पत्नी) पिरानी अम्मा हजरत जोहरा बीबी र.अ. उर्फ रानी अम्मा का दो दिवसीय सालाना उर्स मुबारक 11 जून शनिवार से शुरू हो रहा। कल सुबह 7.30 बजे कुरानख्वानी होगा। उसी दिन बाद नमाज ए ईशा रात 9 बजे से नात ख्वानी और तकरीर होगा। 12 जून रविवार को रात 12 से कव्वाली शुरू होगा और उसके बाद अहले सुबह 3.40 बजे चादर पोशी होगा। उक्त जानकारी दरगाह कमिटी, चुना शाह बाबा, बिष्टुपुर, जमशेदपुर ने दी।
लखनऊ। विश्व पटल पर पहचान रखने वाले संस्कार भारती संगठन के संरक्षक पद्मश्री बाबा योगेन्द्र का 98 वर्ष की आयु में शुक्रवार सुबह निधन हो गया।संस्कार भारती के संस्थापक बाबा योगेन्द्र के निधन की खबर से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है. बाबा योगेन्द्र के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा, ‘संस्कार भारती’ के संस्थापक, असंख्य कला साधकों के प्रेरणास्रोत, कला ऋषि, ‘पद्म श्री’ बाबा योगेंद्र जी का निधन अत्यंत दुःखद है. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों…
।
– फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी ट्रांसफर (एफआईटीटी), आईआईटी दिल्ली नॉलेज पार्टनर।
जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर पुलिस ने वाहन बनाने वाली नामी गिरामी कंपनी टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट के स्टोर से चांदी का सिक्का और घड़ियों को गायब करने के मामले में गणेश बेहरा नामक व्यक्ति क गिरफ्तार किया हैं।पकड़ा गया गणेश बेहरा टाटा मोटर्स का एस्टेब्लिशमेंट विभाग का बाई सिक्स कर्मचारी हैं .पुलिस के पुछताछ में उसने स्वीकार किया है कि उसने चोरी के सिक्के को टेल्कों थाना क्षेत्र स्थित आजाद मार्केट स्थित आशा ज्वेलर्स को बेचा हैं.वही पुलिस ने आशा ज्वेलर्स से वह चांदी का सिक्का बरामद कर लिया है और उस ज्वलेर्स के दुकानदार को भी हिरासत में…
जमशेदपुर। जमशेदपुर के केन्द्रीय रजक समाज का चुनाव 15 जून को होना हैं। वही चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद का दावा करने वाले प्रत्याशी अपने मत में वोट को लेकर मतदाताओ सें मिलना शुरु कर दिए हैं। केन्द्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे भोला रजक समाज के लोगो से मिल रहे है। इस दौरान उनलोगो की समस्या को भी वे सुन रहे है। इसी क्रम में वे आज मनीफीट जाकर रजक समाज के लोगो से मुलाकात की और अपने पक्ष मे मतदान करने की अपील की । उन्होनें लोगो से अपील की है कि वे…
रेल खबर. रेलवे आरआरबी(RRB) परीक्षा को लेकर परीक्षा देनें वालो छात्राों को किसी प्रकार की परेशानी ने हो उसे लेकर तैयारी शुरु कर दी है. रेलवे (RAILWAY) ने आरआरबी(RRB) परीक्षा को लेकर रेलों में होने वाले अतिरी्त भीड़ को देखते हुए रेलवे समस्तीपुर से कोलकोत्ता के बीच समस्तीपुर -कोलकोत्ता -समस्तीपुर एग्जामिनेशन स्पेशल ट्रेंन चलाने का निर्णय लिया हैं. यह ट्रेंन समस्तीपुर – कोलकोत्ता – समस्तीपुर के बीच तीन फेरा लगाएगी,इसको लेकर पूर्व मध्य रेलवे ने अधिसुचना जारी कर दी है. तीन फेरा लगाएगी यह ट्रेंन यह कोलकोत्ता(KOLKATA) से गाड़ी संख्या 03155 बनकर 10 जून ,14 जून और 17 जून को रात…
जमशेदपुर। निशान सिंह ने अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार में तेजी लाते हुए गुरुवार को काशीडीह, रामलीला मैदान, आम बागान, पेनार रोड और कालीमाटी रोड में सम्पर्क साधा। साकची गुरुद्वारा में चुनाव को लेकर निशान सिंह गुट पूरी तरह तैयार और आत्मविश्वास से लबरेज़ दिखी। आने चुनावी दौरे के दौरान निशान ने आश्वस्त किया कि संगत को उनकी चाह के अनुसार बदलाव देखने को अवश्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि संगत उन्हें अपना पूर्ण समर्थन का दान उनकी झोली में डाले ताकि साकची गुरुद्वारा में विकास कार्य करने का बल मिल सके। उन्होंने कहा सिख परिवारों को गुरुद्वारे से जोड़ना…
जमशेदपुर, 9 जून. धरती आबा की जीवनी देशप्रेम, वीरता, साहस, दृढ़ता व शहादत की अद्भुत मिसाल है. बिरसा मुंडा से प्रेरित हो हजारों युवा स्वाधीनता संग्राम में सम्मिलित हुए व अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया आज इस महापुरुष की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके जीवन से सीख लेते हुए हम उनके बताये रास्ते पर चलें, यही उस अमर बलिदानी के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी. उक्त बातें नमन के संरक्षक व वरिष्ठ पत्रकार ब्रजभूषण सिंह ने कही. इस मौके पर नमन से जुड़े वरिष्ठ सहयोगी राम केवल मिश्रा ने कहा कि वीर बिरसा मुंडा जैसे महापुरूषों व…
जमशेदपुर। ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति द्वारा सम्प्रति आयोजित हो रहे सामूहिक उपनयन संस्कार के अंतर्गत आज उपनयन संस्कार वैदिक विधि विधान से सम्पन्न हुआ गोविंदपुर स्थित मिथिला भवन में आयोजित कार्यक्रम का प्रारंभ आम-महु विवाह के विधान के साथ हुआ, तत्पश्चात मातृका पूजन कर कुल देवी और पितरों का आह्वान किया गया। इसके पश्चात समस्त बटुक अपने अपने आचार्यों के साथ मण्डप पर मुख्य संस्कार के लिए बैठे। बारी बारी से ब्रह्मा आदि का विधान हुआ। तत्पश्चात मातृ भिक्षा सम्पन्न कराया गया। वैदिक परंपरा के अनुसार मातृभिक्षा के बाद बटुक शिक्षा ग्रहण को गुरुकुल चले जाते…
