जमशेदपुर। एक्सएलआरआइ में एडमिशन का ट्रेंड बदला है. दो साल के मैनेजमेंट के कोर्स में अब तक इंजीनियरों का दबदबा रहता था. लेकिन इस बार ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में ये मिथक टूटी है. सत्र 2022-2024 में ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में 58.8 प्रतिशत विद्यार्थी इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के हैं, लेकिन पहली बार संस्थान में 41.2 प्रतिशत नॉन इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के विद्यार्थियों को भी एडमिशन मिल सका है. हालांकि बिजनेस मैनेजमेंट में कुल 66.6 प्रतिशत इंजीनियरिंग जबकि 33.4 प्रतिशत नॉन इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के विद्यार्थियों का चयन किया गया है. ये बातें शुक्रवार को नये शैक्षणिक सत्र 2022-2024 के उद्घाटन सत्र शुरू होने के…
Author: BJNN Desk
रेल खबर ।अग्निपथ योजना का विरोध को देखते हुए आज टाटानगर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 18181 टाटा -कटिहार एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। इसको लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने अधिसुचना जारी कर दी है। यही नही कल सुबह टाटा से दानापुर को प्रस्थान करनेवाली गाड़ी संख्या 18183 टाटा -दानापुर सुपर एक्सप्रेस को टाटानगर से रद्द कर दिया गया है। वही 19 जून को सुबह टाटा पहुंचने वाली पुरी से चलकर नई दिल्ली जाने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया गया हैं .इसके अलावे गाड़ी संख्या 18626 हटिया -पुर्णियाकोर्ट एक्सप्रेस भी 19 जून को हटिया…
जमशेदपुर। देश में तकनीकी शिक्षा का बेहतर माहौल है,ऐसे में छात्र छात्राएं सकारात्मक दृष्टिकोण व् समय की मांग के अनुरूप अपने आप को तैयार करें.यह बात डिप्टी जनरल मैनेजर स्किल डेवलपमेंट टाटा मोटर्स के सुधांशु के पाढ़ी ने कही। वह एनटीटीएफ आर डी टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर के सभागार में आयोजित ‘सर्विस अवॉर्ड सेरिमनी’ मे बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. एनटीटीएफ आर डी टाटा तकनीकी संस्थान गोलमुरी मे संस्थान द्वारा ‘सर्विस अवॉर्ड सेरोमनी’ आयोजित किया गया जिसमें अपनी 10 वर्ष संस्थान में पूरी करने वाले को सम्मानित किया गया।समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में डिप्टी जनरल मैनेजर…
जमशेदपुर। अर्पण का महा रक्तदान शिविर कल, काले ने शहरवासियों से रक्तदान करने की अपील ।। इस बैठक में कार्यक्रम संबंधित बातें रखीं गई साथ ही ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करवाने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में पर्यावरण संरक्षण को लेकर संस्था द्वारा 3100 पौधे वितरण करने का निर्णय लिया गया। मौके पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि अर्पण ने रक्तदान के मामले में एक अलग ही मुकाम हासिल किया है संस्था द्वारा पूर्व में शहर ही नहीं बल्कि देश में युवाओं द्वारा रक्तदान करने में कीर्तिमान स्थापित किया गया था संस्था 1500 युनीट लक्ष्य को हासिल करने…
जमशेदपुर। जमशेदपुर के प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने अफगनिसतान के क़बूल में एक गुरदुवरा साहिब में हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है उन्होंने कहा की कई दिनो पहले भी अफगानिस्तान में सिखों के ऊपर जुल्म की वारदात को अंजाम दिया गया था अब क़बूल में इस तरीक़े की वारदात को अंजाम देना वाक़ई दुखदाई है हरविंदर ने कहा की आज काबुल में जो घटना को अंजाम दिया गया है वह हर सिख के लिए दुखदाई भारी खबर है क्यों की ये वही जगह है जहाँ कभी सिखों के पहले गुरु श्री नानक साहिब जी ने सिक्खि का प्रचार…
जमशेदपुर। गुरुद्वारा सिंह सभा मानगो के प्रधान भगवान सिंह ने काबुल गुरुद्वारा पर हुए हमले को अफसोसजनक और ह्रदय विदारक बताया है। शनिवार को बयान जारी कर भगवान सिंह ने अफ़सोस जाहिर करते हुए कहा की गुरुद्वारा साहिब पर हमला और गुरु ग्रन्थ साहिब की बेअदबी मामलों पर भारत सरकार को स्वतः संज्ञान लेकर कार्यवाई करनी चाहिए। भगवान सिंह ने कहा की गुरद्वारों पर हमले सिख कौम हर्गिज बर्दाश्त नही करेगी। उन्होंने भारत सरकार से मांग की कि विदेशों में रह रहे सिखों तथा गुरुद्वारों को सुरक्षा सुनिश्चित की जाये। मानगो गुरुद्वारा के महासचिव जसवंत सिंह जस्सू ने कहा कि…
जमशेदपुर। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के ‘कर्ते परवान’ गुरुद्वारा साहिब पर आतंकी हमला के बाद जमशेदपुर के सिखों में भी उबाल है। घटना की गंभीरता को देखते हुए साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह ने शनिवार को उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री को पत्र लिख अफगानिस्तान के सिखों को सुरक्षा प्रदान करते हुए एयरलिफ्ट कर भारत वापस लाने की मांग सरकार से की है। इस बाबत साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह की अगुवाई में परमजीत सिंह काले, सतबीर सिंह गोल्डू, रॉकी सिंह, जोगिंदर सिंह जोगी, बलबीर सिंह, सुरजीत सिंह छितै,हरविंदर सिंह, जसवंत सिंह लाडी और अन्य ने उपायुक्त की…
जमशेदपुर: मानगो स्थित एहसीन इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को नन्हे बच्चों ने फ़ादर्स डे मनाया। इस अवसर पर बच्चों ने गीत, कविता, भाषण आदि की प्रस्तुतियाँ दी। बच्चों ने पिता के लिए ग्रीटिंग कार्ड्स बनाए एवं कविता सुनाई। कोई ने पिता की दी हुई सीख को साझा करता हुआ दिखा। कार्यक्रम में बच्चों ने अपने-अपने तरीकों से पिता के प्रति प्यार जताया। अध्यापिका, प्रधानाध्यापिका और स्कूल की सभी शिक्षिका द्वारा पिता का सम्मान कर इस मौके को और खास बना दिया।
जमशेदपुर। ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन अखिल भारतीय कमिटी के आवाहन पर अग्निपथ योजना के विरोध में पूरे देश भर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है इसी क्रम में आज एआईडीवाईओ और एआईडीएसओ की ओर से साकची गोलचक्कर में अग्निपथ योजना की प्रति जलाई गई और नुक्कड़ सभा किया गया। सभा को संबोधित करते हुए एआईडीवाईओ के झारखंड राज्य उपाध्यक्ष पतित पावन कुईला ने कहा 14 जून को रक्षा मंत्री द्वारा रोजगार के क्षेत्र में एक नई स्कीम अग्निपथ का ऐलान किया गया जिसके तहत अब सेना में जवानों की भर्ती सिर्फ 4 साल के लिए होगी और उसके…
जमशेदपुर। जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज के योग विभाग की ओर से आयोजित राष्ट्रीय वेबीनार का आज समापन हुआl 16 जून से 18 जून के बीच हुए इस वेबीनार में अलग-अलग विशेषज्ञों ने अपने व्याख्यान दिएl पहले दिन देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज, हरिद्वार की एसोसिएट प्रोफेसर व हेड डॉ. वंदना श्रीवास्तव और दूसरे दिन उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार के एसोसिएट प्रोफेसर और हेड डॉ. कामाख्या कुमार के संबोधन हुए। आज तीसरे और अंतिम दिन वैकल्पिक चिकित्सा विषय पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर एवं वैकल्पिक चिकित्सा विभाग के हेड डॉ. अमृतलाल गुरवेंद्र ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने पंच तत्वों की…
