जमशेदपुर। सिंहभूम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के 2004-2005 बैच का एलुमनी मीट मरीन ड्राइव स्थित अप एंड अवब रेस्टोरेंट में आयोजित की गई।अरसे बाद एक दूसरे से मिल कर सभी भावूक हो गए। सभी पूराने यादें ताजा हो गई। सभी लोग सिंहभूम होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज को पुनः चालू करने के लिए दृढ़ संकल्प लिया। आज के इस मिलन समारोह में हजारीबाग के जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ0 कुमार रंजन, जमशेदपुर के जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ0 राजीव लोचन महतो,पटमदा से आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 शहबाज खान, डॉ0 जीतेश मुण्डा,पश्चिमी सिंहभूम के आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 नागमणि बेहरा एवं डॉ0 अभिषेक, राँची से…
Author: BJNN Desk
RANCHI। रथ यात्रा के पावन अवसर पर राज्यपाल रमेश बैस एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज रांची धुर्वा स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा, भाई बलभद्र की विधिवत पूजा-अर्चना की। राज्यपाल ने महाप्रभु जगन्नाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना कर देश एवं राज्य की खुशहाली, सुख-समृद्धि, शांति और प्रगति की कामना की। माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस ने कहा कि विधिवत मंत्रोच्चार के साथ आज प्रभु जगन्नाथ, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा के चरणों में पूजा-अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भगवान जगन्नाथ सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें। माननीय राज्यपाल ने राज्यवासियों को रथ यात्रा की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री…
जमशेदपुर : जात-धर्म से ऊंचा जिनका दुनिया में है नाम धरती के भगवान हैं वो डाक्टर वीर महान…। शहर में पहली बार चिकित्सक दिवस के मौके पर तैयार हुई एलबम ‘धरती के भगवान’ लांच की गई। मानगो डिमना रोड स्थित सहाय क्लीनिक में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) महिला विंग की अध्यक्ष डा. वनिता सहाय, विशिष्ट अतिथि हृदय रोग विशेषज्ञ डा. संतोष गुप्ता व फिजियोथेरेपिस्ट डा. गौतम भारती उपस्थित थे। डा. वनिता सहाय ने एलबम की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की टीम ने चिकित्सकों को बड़ा सम्मान दिया है, जिसे कभी…
जमशेदपुर। सीतारामडेरा थाना अंतर्गत गुरुद्वारा साहिब शहीद बाबा दीप सिंह जी गुरुद्वारा के फेसबुक पेज पर की गई पोस्ट के खिलाफ साइबर अपराध थाना में सरदार सुरजीत सिंह सबलोक के द्वारा एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। जिसमें कहा गया कि फेसबुक के उक्त पेज से असामाजिक तत्वों द्वारा उनकी छवि को धूमिल करने के लिए एक साजिश के तहत पोस्ट की गई है और जिस मामले को लेकर ये पोस्ट हुई है उनसे इनका दूर दूर तक कोई भी नाता नहीं है। आपको बता दें कि सीतारामडेरा के उक्त गुरुद्वारा में पिछले कुछ दिनों से चुनावी मुद्दा को लेकर…
जमशेदपुर : टाटा स्टील जमशेदपुर शहर को हरा भरा करने के उद्देश्य से अगामी चार माह के अंदर 90, 000 पौधे लगाएगी। उक्त बाते टाटा स्टील के कॉर्पोरेट सर्विसेज वीपी चाणक्य चौधरी ने कही । वे जमशेदपुर के सिदगोड़ा में टाटा स्टील के द्रारा आयोजित वन महोत्सव के शुरुआत कर रहे थे। आपको बता दें कि टाटा स्टील ने वन महोत्सव सप्ताह मनाने के लिए वृक्षारोपण अभियान शुरू किया है, जिसकी शुरुआत आज से हुई। इस अवसर पर टाटा स्टील के कॉरपोरेट सर्विसेज के वाईस प्रेसिडेंट चाणक्य चौघरी के अलावे , तरुण डागा, प्रबंध निदेशक, टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड…
जमशेदपुर। सिख समाज की ओर से साकची काली माटी रोड महिवाल ट्रेवल्स के सामने रख यात्रा का भावना भक्ति के साथ अभिनंदन स्वागत किया गया। रथ एवं श्रद्धालुओं पर बारिश की गई। सिखों ने तीन रथों पर शोभायमान भगवान महाप्रभु जगन्नाथ जी, भगवान बालोतरा एवं देवी सुभद्रा का अभिनंदन माल्यार्पण कर किया। इन की आरती उतारी गई और इन्हें मिष्ठान भोग लगाया गया। इस मौके पर भारतीय जनता पाटी के प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, झारखंड सिख विकास मंच के प्रधान सरदार गुरदीप सिंह पप्पू उनकी धर्मपत्नी बीबी कमलजीत कौर, झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह…
जमशेदपुर: रथ यात्रा में शामिल होने से व महाप्रभु जगन्नाथ जी के दर्शन व आशीर्वाद प्राप्त करने से इंसान के सारे पापों का अंत होता है और मोक्ष मिलता है। यह त्योहार भगवान जगन्नाथ की उनके भाई-बहनों – भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के साथ वार्षिक यात्रा की याद में मनाया जाता है। मुसाबनी एवं गांधी आश्रम, बाराद्वारी की रथ यात्रा में पिछले कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले शामिल हुए व महाप्रभु जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर बधाई! संदेश देकर कहा कि ईश्वरीय त्रिमूर्ति हमें…
जमशेदपुर : 1 जुलाई को पूरे भारत में डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। यह दिन उन डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए होता है, जो अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की सेवा कर रहे हैं। इसी उपलक्ष्य में अर्पण परिवार के सदस्य डॉ नवेन्दु कुमार एवं शहर के प्रतिष्ठित डॉ संतोष झा को कोरोना काल में उनके द्वारा निशुल्क, निस्वार्थ, 24 घंटे किये गए सेवा कार्य हेतु अर्पण संस्था द्वारा स्मृति चिन्ह एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। संस्था की ओर से बताया गया कि जीवन का इलाज करने, हमारे जीवन में स्वास्थ्य लाने और सभी आशाओं को खो…
रांची: एचपी ने आज अपने गेमिंग पोर्टफोलियो की नई जनरेशन पेश की जिसमें नए ओमेन 16, ओमेन 17 और विक्टस 15 और विक्टस 16 लैपटॉप्स शामिल हैं, इनमें 12वीं जनरेशन का इंटेल कोर और एएमडी रायजेन 6000 सीरीज प्रोसेसर लगा है, इसके साथ ही ओमेन और विक्टस डेस्कटॉप व ओमेन गेमिंग हब के लिए कई पावरफुल अपडेट भी पेश किए गए हैं। अपग्रेड से बेहतरीन गेमिंग प्रदर्शन मिलेगा जिससे पेशेवर और शौकिया गेमर्स दोनों का गेमप्ले बेहतर होगा और वे गेम में अपनी पूरी क्षमता का इस्तेमाल कर सकेंगे। उत्पादन में सस्टेनेबिलिटी को अपनाने की एचपी की प्रतिबद्धता के तौर…
जमशेदपुर। बच्चों में नेतृत्व क्षमता को उजागर करने के लिए डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल कदमा में जमशेदपुर के सभी रोटरी क्लबों द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर रोटरी क्लब के जिला गर्वनर आरटीएन प्रतिम बनर्जी ने किया। यह कार्यक्रम 26 जून रविवार तक चलेगा। इसमें जमशेदपुर के 30 स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डीबीएमएस स्कूल की प्रिंसिपल रजनी शेखर और चीफ प्रोक्योरमेंट टाटा स्टील आरटीएन अमिताभ बख्शी उपस्थित थे। चेयरपर्सन सिमरन सागू ने अतिथियों का स्वागत किया और आरवाईएलए कार्यक्रम से होने वाले फायदों के बारे में…
