जमशेदपुर। तवलीन कौर, अमृत कौर और हरजिंदर कौर ने “राग रतन” कीर्तन मुकाबला के ऑडीशन चक्र में विजेता घोषित किये गये। रविवार को गुरुद्वारा सिंह सभा मानगो में शब्द-कीर्तन के कड़े मुकाबले में तीनों विजेता जजों की कसौटी में खरे उतरे। रिफ्यूजी कॉलोनी की तवलीन कौर, सुंदरनगर की अमृत कौर और मानगो की हरजिंदर कौर ने मधुर कीर्तन गायन करते हुए सिख रहत-मर्यादा तथा अनुशासन से जजों के दिल जीत लिया और ऑडिशन के विजेता बन गये। इस ऑडिशन चक्र में गुरुगोविन्द स्टडी सर्किल आसनसोल से आये जसपाल सिंह, गुरदीप सिंह, गुरविंदर सिंह और प्रभजोत कौर जज के रूप में…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। लौहनगरी के जाने-माने उद्योगपति, प्रसिद्ध परम गौ भक्त अशोक भालोटिया को झारखंड प्रादेशिक गौशाला संघ का उपाध्यक्ष बनाये जाने पर जुगसलाई स्थित टाटानगर गौशाला कमेटी के सदस्यों द्धारा भालोटिया को राजस्थानी पगड़ी पहनाकर एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। जुगसलाई टाटानगर गौशाला कमिटी के कार्यालय में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर गौशाला कमिटी के अध्यक्ष कैलाश सरायवाला ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि अशोक भालोटिया के मार्गदर्शन में आने वाले दिनों गौशाला और नई ऊंचाइयों को छुएगा। अपने संबोधन में अशोक भालोटिया ने कहा कि मैं और मेरे परिवार ने हमेशा गौमाता की सेवा की…
रेल समाचार। रेल यात्री सेवा समिति के सदस्य और पूर्व अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह सेठी ने सिख समुदाय को आश्वासन दिया कि टाटा से चलने वाली जलियांवाला बाग एक्सप्रेस और टाटा-जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन की गति बढ़वाने और ठहराव कम कराने हेतु वे रेलवे प्रशासन से गंभीरता से बात करेंगे। श्री सेठी अपने जमशेदपुर प्रवास के दौरान रविवार को साकची गुरुद्वारा माथा टेकने पहुंचे थे जहां उन्होंने कमिटि सदस्यों संग बातचीत के दौरान आश्वासन दिया कि सिख समुदाय के लिए जो भी सम्भव होगा वे आगे आकर मदद करेंगे। सबसे पहले उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब के आगे…
जमशेदपुर। मानगो डिमना रोड़ स्थित राजस्थान भवन में मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 45 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित रक्तदान अमृत महोत्सव के अंतर्गत इस सत्र (वर्ष 22-23) में 12 महीने 12 रक्तदान शिविर का आयोजन करना हैं। शाखा द्वारा यह चौथा शिविर आयोजित किया गया जिसमे 12 लोगो ने पहली बार रक्तदान किया और उन्होंने प्रण लिया की हर तीन महीने में रक्तदान करेगें। शिविर शाखा अध्यक्ष सार्थक अग्रवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। शिविर में बतौर अतिथि राजस्थान नवयुवक संघ के उपाध्यक्ष बिनोद खेमका, सचिव…
JAMSHEDPUR। Mr. Girijesh Srivastava, an EFPM Scholar in Organizational Behaviour at XLRI Jamshedpur has been felicitated with the “Leading Minds in HR” Award at the PeopleFirst HR Excellence Awards 2022. This award recognizes HR Leaders & Consultants based anywhere in the world, who are recognized as Thought leaders not just within their organization but across the HR community and Business world. It celebrates achievements of people that have made monumental contributions to both, the HR and business fraternity. This award is for people who have set challenging benchmarks for others in the HR fraternity to follow. XLRI is proud that…
एक्सएलआरआइ के छात्र को मिला पीपल फर्स्ट एचआर एक्सीलेंस अवार्ड 2022
चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम के चाईबासा इंडोर बैडिमिंटन स्टेडियम के एक सीनियर खिलाड़ी राहुल कुमार पर दो जूनियर महिला खिलाड़ी के साथ छेड़खानी, शराब पीकर बदमाशी करने का आरोप लगाया है.वही महिला खिलाड़ी ने जिला खेल पदाधिकारी को लिखित शिकायत की थी. लेकिन किसी तरह की कर्रवाई नहीं हुई. इसके बाद दोनों सदर थाना चाईबासा पहुंच कर संबंधित खिलाड़ी पर कर्रवाई करने की मांग की है. रविवार को सदर थाना पहुंचकर दोनों छात्राओं ने पुलिस का सहयोग मांगा. इसके बाद जांच कर कर्रवाई करने की बात कही गई. मालूम हो कि एक खिलाड़ी ने 2 जून 2022 को जिला खेल पदाधिकारी…
जमशेदपुर। श्रावण माह के अत्यंत पावन अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) के लिए रविवार को नवयुवक कांवरिया संघ का बड़ा जत्था काली मंदिर, पारडीह से रवाना हुआ। यात्रा को परम श्रद्धेय मंहत श्री विद्यानंद सरस्वती जी ने व भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने संयुक्त रूप से रवाना किया। मौके पर मुख्य रूप से उपस्तिथ भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि प्रतिवर्ष कांवरियों का यह जत्था बाबा बैजनाथ धाम को जलाभिषेक के लिए जाता है व विश्व कल्याण की कामना करता है। बोल बम ,हर हर महादेव के जयघोष के साथ…
जमशेदपुर। गोलमुरी पुलिस लाइन स्थित आवासीय कॉलोनी के एक फ्लैट में 21 जुलाई को बंद फ्लैट से मृत मिले महिला कांस्टेबल सविता रानी हेम्ब्रम, उनकी माँ और बेटी की मर्डर की गुत्थी पुलिस टीम ने 15 घंटे में सुलझा ली है. पुलिस की तफ्तीश में इस तिहरे हत्याकांड को आरक्षी चालक रामचन्द्र सिंह जामुदा ने अंजाम दिया था. जिसके खिलाफ पुलिस को पर्याप्त साक्ष्य भी मिले हैं. शनिवार को मामले का उदभेदन करते हुए जिले के एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि एसएसपी ऑफिस में कार्यरत महिला क्लर्क सविता रानी हेम्ब्रम , उसकी बेटी गीता और माँ लखिया मुर्मू की…
चाईबासा।जगन्नाथपुर प्रखंड क्षेत्र में चल रहे जागरूकता कार्यक्रम के बीच विभिन्न तरह से जागरूकता होकर मोंगरा पंचायत के ग्रामीणों ने सामाजिक जागरूकता अभियाम टीम के समक्ष मनरेगा के अंतर्गत चल रहे योजना के खिलाफ जमकर नाराजगी व्यक्त किया । ग्रामीणों ने जानकारी दिया है कि पिछले दो वित्तीय वर्ष की मेढ़ बंदीकरण, भूमि समतलीकरण, डोभा निर्माण योजना,पौधारोपण एवं अन्य योजनाओं में काम कर चुके मजदूरों को मजदूरी का पैसा नही मिला है । इससे संबंधित मनरेगाकर्मी एवं प्रखण्ड के अधिकारियों को मामले के बारे में जानकारी दिया गया है,परंतु मजदूरों के हित में किसी प्रकार का कोई कार्रवाई अब तक…
