Author: BJNN Desk

रेल समाचार। दक्षिण पूर्व रेलवे के कोटशिला-राजाबेड़ा रेलखंड के तुपकाडीह और राजाबेड़ा स्टेशनों के मध्य रेल अवसंरचना से जुड़े कार्य के मद्देनजर ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा।इस कारण धनबाद मंडल से खुलने/गुजरने वाली ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है- 🔹 रद्द ट्रेनें-11.08.22 को 1. 12365/12366 पटना-रांची -पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस। 2. 12019/12020 हावड़ा-रांची – हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस। 3. 13319/13320 दुमका-रांची -दुमका एक्सप्रेस। 4. 13503/13504 बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस। 🔹 पुनर्निर्धारित ट्रेन-धनबाद से 11.08.22 को खुलने वाली 13351 धनबाद-एलेप्पी एक्सप्रेस पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार में 320 मिनट पुनर्निर्धारित की जायेगी। 🔹 परिवर्तित मार्ग- 10.08.22 को पुरी से खुलने वाली 12801 पुरी-नई दिल्ली पुरूषोत्तम…

Read More

नक्सल प्रभावित क्षेत्र बरकेला (खुँटपानी प्रखंड) में 174 बटालियन CRPF द्वारा स्कूली बच्चों के साथ हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया चाईबासा। आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर दिनांक : 08/08/2022 को A/174 बटालियन CRPF द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत नक्सल प्रभावित क्षेत्र बरकेला (खूंटपानी प्रखंड) स्थित मध्य विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिकागण के साथ मिलकर A/174 बटालियन CRPF द्वारा स्कूली छात्र छात्राओं के साथ मिलकर हर घर तिरंगा कार्यक्रम मनाया गया | इस अवसर पर A/174 बटालियन CRPF द्वारा स्कूली छात्रों के बीच तिरंगा झंडा का वितरण किया गया, एवं तिरंगा झंडे के साथ बच्चों को…

Read More

जमशेदपुर। सम्पूर्ण भारतवर्ष आजादी के अमृत काल को पूरे धूमधाम से मना रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय निवासियों ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के संदेश को लेकर गोलमुरी मंडल अंतर्गत न्यू केबुल टाउन क्षेत्र में ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के जयघोष के साथ प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी में बूथ नंबर 244, 245, 246, 247 एवं 248 के बूथ अध्यक्ष समेत बूथों के सदस्य व स्थानीय निवासीगण शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूरे क्षेत्र का…

Read More

भव्य देशभक्ति कार्यक्रम, पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे हजारों देशभक्त व स्कूली बच्चे। जमशेदपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में शहर में विभिन्न आयोजन किये जा रहे हैं। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने की खुशी में 13 अगस्त को एग्रिको मैदान में भव्य देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। बुधवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने आयोजन को लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण भारतवर्ष आजादी के अमृत काल को पूरे धूमधाम से मना रहा है। आजादी के 75वें वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाते हुए भव्य…

Read More

जमशेदपुर। झारखंड राज्य के युवा मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन जी का जन्मदिन के शुभ अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता महाबीर मुर्मू के सौजन्य से झामुमो नेता मिथुन चक्रवर्ती जिला परिषद प्रत्याशी सोमादेवी सरजामदा के मुखिया नागी मुर्मू समाजसेवी जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में सैकड़ों बच्चों के बीच केक काटकर जन्मदिन मनाया गया एवं सारे बच्चों को पढ़ाई लिखाई के लिए प्रेरणा हेतु पाठ्य सामग्री वितरित किया गया सभी बच्चों और आम जनता ने माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को जन्मदिन का बधाई दिया और लंबी उम्र हो और जनता के बीच में हमेशा सेवा करते रहे यही भगवान…

Read More

जमशेदपुर : अग्रहरि समाज के युवा सदस्य हरिओम अग्रहरि के निधन मामले ने समाज की तीन सदस्यीय जांच कमिटी ने विभिन्न तथ्यों के आधार पर जांच कर रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष चंद्र अग्रहरि व राष्ट्रीय महामंत्री अशोक कुमार अग्रहरि को भेज दी है. इसमे पवन अग्रहरि को दोषी बताते हुए कहा गया है कि हरिओम अस्वस्थ होने के बावजूद पवन ने उन्हें अकेला छोड़कर दर्शन करने चले गए और थोड़ी ही देर बाद हरिओम का निधन हो गया. बाद में उसके शव थाना आने तक वे नही आये थे तथा मृतक के परिजनों से कोई संपर्क नही साधा गया. इस…

Read More

जमशेदपुर आई सी एस ई और आई एस सी की बोर्ड परीक्षा में उम्दा प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को स्टेशन रोड गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी द्वारा आयोजित एक समागम में सम्मानित किया गया. सम्मानित छात्र-छात्राओं मेंरवलीन कौर, अशमीन कौर, ईशप्रभ कौर, सुखमन सिंह, जपनीत सिंह, हरमनजीत सिंह, और हर्षदीप सिंह शामिल हैं. इन्होने आई सी एस ई और आई एस सी की परीक्षा में ९० और उससे अधिक अंक प्राप्त कर समाज का नाम रोशन किया है. स्टेशन रोड गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान महेन्द्रपाल सिंह, सचिव कमलजीत सिंह, सलाहकार हरदीप सिंह और परमजीत सिंह ने इन्हें शील्ड दे कर…

Read More

जमशेदपुर। शहर के सैकड़ों युवा केसरी दस्तार सजा मोटरसाइकिल पर सवार होकर “एक गेड़ी तिरंगे के नाम” रैली के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान का सड़कों पर किया प्रचार किया। बुधवार को सैकड़ों युवकों का जत्था जमशेदपुर के विभिन्न स्थानों से गुजरते हुए हर घर तिरंगा का प्रचार किया। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले केंद्र सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के समर्थन में निकली “एक गेड़ी तिरंगे के नाम” मोटरसाइकिल सवार पुरे जोश में दिखे। खालसा सेवा दल, जमशेदपुर के बैनर तले बुधवार को साकची गुरुद्वारा मैदान से अरदास के…

Read More

जमशेदपुर। साकची प्रखंड कांग्रेस कमिटी एवं जुगसलाई-बिस्टुपुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी के संयुक्त तत्वावधान में आज कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता तीन राज्यो के प्रभारी, पूर्व सांसद अजय कुमार का जन्मदिन बाराद्वारी स्थित आर्शीवाद भवन में बड़े बुजुर्गों के साथ उनके बीच केक, फल एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरण कर मनाया गया। वृद्धाश्रम के बुजर्गाे ने डॉक्टर अजय कुमार की लंबी आयु एवं उनके सफल राजनीतिक जीवन की कामना की। राहुल गोस्वामी एवं अभिजीत सिंह के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित हंए कार्यक्रम मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश साहू, पूर्व प्रदेश महासचिव नलिनी सिन्हा, रंजीत झा, महिला गोलमुरी प्रखंड…

Read More

बेंगलुरु/ जमशेदपुर : शॉप्सी बाई फ्लिपकार्ट जो भारत का सबसे तेज़ी से बढ़ता हुई हाइपर-वैल्यू ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है, ने आज महिला ग्राहकों के सेगमेंट को ध्यान में रखते हुए सारा अली खान के साथ अपना नया टीवीसी अभियान “आज शॉप्सी किया क्या?” की शुरुआत की। इस कैंपेन में अलग-अलग तरह के उत्पादों की उपलब्धता और किफायत के शॉप्सी की खास खूबियों को हाइलाइट किया गया है जिसे कैचलाइन “हर दिन ऐसा सेल जैसा” के माध्यम से दर्शाया गया है। नायिका के तौर पर सारा अली खान के साथ इस अभियान का लक्ष्य महिला उपभोक्ताओं तक पहुंचना है, खास तौर पर…

Read More