जमशेदपुर: सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का प्रतिनिधिमंडल आज जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार भा•पु•से से मिलकर बिस्तुपुर छगनलाल दयालजी एवम उलीडीह बैंक में हुए लूट की घटना का उद्भेन करने के लिए जिला पुलिस का आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी को शाल उड़ाकर पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि 8 महीने बाद हुए उद्भेदन से यह पता चलता है कि जिला पुलिस मामले को लेकर बेहद ही गंभीर थी, जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व में…
Author: BJNN Desk
चाईबासा।सरकारी आई०टी०आई० चाईबासा में BYJU’S और नीति आयोग के समन्वय से JEE/NEET अभ्यर्थियों के लिए एक ओरियंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व में 40 बच्चों का चयन बाईजूस के द्वारा परीक्षा आयोजित करके किया गया था। इन 40 चयनित बच्चों को मुफ्त में टेबलेट व परीक्षा की तैयारी एवं स्टडी मटेरियल दी गयी प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए जिले के उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल एवं ओम प्रकाश गुप्ता प्रशिक्षु आई०ए०एस० उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला उपायुक्त ने अभ्यार्थियों को अपने स्कूली जीवन के बारे में बताते हुए उन्हें पढ़ाई के प्रति आकर्षित करते हुए पढ़ाई के महत्व के…
चाईबासा।आपकी योजना -आपकी सरकार – आपके द्वार कार्यक्रम के तहत चाईबासा सदर प्रखंड अंतर्गत तमाल बांध एवं मंझारी प्रखंड अंतर्गत पिलाका में सांसद श्रीमती गीता कोड़ा आज मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुई, विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाकर सीधे ग्रामीणों को सरकार द्वारा प्रदत सुविधाएं एवं अनुदान प्रदान किया गया, पेंशन योजनाएं, गर्भवती महिलाओं को आहार योजना, श्रम योजना के अंतर्गत श्रमिकों को साइकिल, धोती साड़ी कंबल वितरण, जे एस एल पी एल के द्वारा महिला समूहों को अनुदान, सिलाई मशीन, कृषि विभाग द्वारा अनुदान पर पंपसेट एवं कृषि यंत्र इत्यादि कई कल्याणकारी योजनाओं के तहत ग्रामीणों को…
जमशेदुपर। सर्वांगीण स्वास्थ्य अपनाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने और स्वास्थ्य व स्वच्छता को घर के अंदर, बाहर तथा चारों ओर प्राथमिकता देने के अपने प्रयास के अनुरूप एमवे इंडिया ने एमवे ग्राहकों के लिए पूरे क्षेत्र में स्वस्थ रहने व खाना पकाने, सौंदर्य व घरेलू स्वच्छता पर सत्र आयोजित करके उत्सव की खुशी बढ़ाने के लिए हैल्दी वाली दिवाली् अभियान प्रस्तुत की है। एमवे इंडिया के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट, ईस्ट एंड वेस्ट, चंद्र भूषण चक्रवर्ती ने कहा स्वस्थ चयन प्रोत्साहित करने के लिए एमवे ने एमवे क्वीन कुकवेयर रेंज का उपयोग करते हुए एमवे के न्यूट्रीलाइट ऑल प्लांट…
जमशेदपुर। इस माह सात से नौ अक्टूबर के बीच पुणे में तीसरे फेडरेशन कप का आयोजन हुआ। इसमें भाग लेते हुए जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की महिला टीम ने रोलबॉल प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजयी टीम की छात्राओं ने मंगलवार को माननीया कुलपति प्रो (डॉ) अंजिला गुप्ता से अपनी उपलब्धि का वृतांत सुनाया। उन्होंने पूरी टीम के साथ कोच चंद्रेश्वर साहू, टीम ऑफिशियल्स में प्रमुख योगदान देनेवाली ज्योति साहू को भी बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मैंने यह महसूस किया है कि देश के कोने कोने में जाकर हमारी छात्राएं यूनिवर्सिटी का नाम रौशन करती है,…
जमशेदपुर। राष्ट्रीय कृमि रोधी अभियान के तहत छूटे हुए बच्चों को चिन्हित करने के उद्देश्य से जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो ने डुमरिया प्रखंड का क्षेत्र भ्रमण किया। इस दौरान माहालीसाई तथा चौराघुटु गांव में अल्बेंडाजोल दवा का सेवन नहीं कर पाए तीन बच्चे मिले, उन्हें माहालीसाई के आंगनबाड़ी केंद्र में ले जाकर दवा खिलाया गया। उसके बाद उन्होंने डुमरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय तथा प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय का दौरा किया। दोनों जगह दवा खिलाया गया था। मौके पर एम.पी.डब्ल्यू सुकराम महाली, डेमियन फाउंडेशन के दुर्योधन बागती तथा संजय मुण्डा उपस्थित थे।
जमशेदपुर : जमशेदपुर में अब देश में सबसे ज्यादा चमकनेवाले हीरे मिलेंगे. ये हीरे देश के चर्चित ज्वेलरी ब्रांड ओरा के स्टोर में मिलेंगे जो जल्दी ही बिष्टुपुर के रीगल स्क्वायर में खुलने जा रहा है. ओरा की सबसे बड़ी खासियत हैं इसके डायमंड्स जो सबसे ज्यादा चमकते हैं. इन्हें ऐसी कुशलता से तराशा जाता है कि इनकी चमक बढ़ जाती है.हीरे तराशने में ओरा को विशेषज्ञता हासिल है. ओरा एक ऐसा ज्वेलरी ब्रांड है जिसका सफर 1888 में शुरू हुआ था और विरासत के रूप में इसे बाद में ओरा नाम मिला. हीरे और सोने को गढऩे, तराशने और…
जमशेदपुर। एनआईटी जमशेदपुर एलुमनी एसोसिएशन (NITJAA) जमशेदपुर चैप्टर ने 18 अक्टूबर, 2022 को बेल्डीह क्लब, बिष्टुपुर, जमशेदपुर में शाम 5:30 बजे से रात 10:00 बजे तक अपने पहले मेगा फैमिली गेट-टुगेदर का आयोजन किया। एनआईटीजेएए – जमशेदपुर चैप्टर को एक महीने पहले 18 सितंबर 2022 को औपचारिक रूप दिया गया था जब जमशेदपुर और उसके आसपास रहने वाले विभिन्न बैचों (1960 से 2018 तक) के एनआईटी – जमशेदपुर के पूर्व छात्र एक साथ आए और इस संगठन को एक ठोस आकार दिया। तत्पश्चात 18 अक्टूबर 2022 को एक पारिवारिक मिलन करने का निर्णय लिया गया और सभी सदस्यों ने एनआईटीजेएए-जमशेदपुर…
जमशेदपुर। जमशेदपुर मे दीपावली के त्यौहार को लेकर अस्थाई पटाखा दुकानों का लाइसेंस जिला प्रशाशन ने निर्गत कर दिया है. धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी ने इस बार 507 लोगों को अस्थाई पटाखा की दुकानों का लाइसेंस प्रदान किया गया है. धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी संदीप मीणा ने इस बाबत जानकारी देते हुए कहा की पटाखा की अस्थाई बिक्री हेतु ये तमाम लाइसेंस प्रदान किया गया है. पूरे धालभूम अनुमंडल क्षेत्र में 20 खुले मैदानों मे ये दुकाने लगेंगी, जिसमें जमशेदपुर अक्षेस क्षेत्र मे 14, मानगो तथा जुगस्लाई एक-एक और पोटका क्षेत्र में चार खुले मैदानों में दुकान लगेगी. उन्होंने कहा की किसी…
रांची। गुरुवार को रांची प्रोजेक्ट भवन सभागार में नगर विकास सचिव विनय चौबे, SUDA के निदेशक अमित कुमार, डीसी विजया जाधव समेत अन्य वरीय अधिकारीयों के साथ हुए बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री सह जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक बन्ना गुप्ता के निर्देश पर निर्णय लिया गया कि मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद, झुमरी तिलैया नगर परिषद और डोमचांच में बढ़ाई गई प्रॉपर्टी टैक्स (होल्डिंग टैक्स) में अप्रत्याशीत की गई वृद्धि पर अगले आदेश तक रोक लगाई जाती हैं,साथ ही जमशेदपुर में सैरात बाजार के रेंट में की गई अप्रत्याशित वृद्धि पर भी अगले आदेश तक रोक लगा…
