जमशेदपुर। भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में फोटोयुक्त मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 हेतु प्रारूप निर्वाचक सूची का प्रकाशन आज सभी मतदान केन्द्रों में किया गया है। इसी क्रम में मतदाताओं को मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने तथा निर्वाचन कार्य में वृहत्तर सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई । रैली में स्वीप आईकन अरूणा मिश्रा, एसडीएम धालभूम पियूष सिन्हा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर नन्दकिशोर लाल, अपर उपायुक्त सौरभ सिन्हा, एलआरडीसी रविन्द्र गागराई, डीटीओ दिनेश रंजन, उप निर्वाचन पदाधिकारी कानू राम नाग, जिला पंचायत राज पदाधिकारी…
Author: BJNN Desk
Jamshedpur: Ensemble-Valhalla’23rd edition – the annual cultural, sports and management festival of XLRI, in association with Ballebaazi, is all set to commence from 11th-13th November 2022. It will witness participation from 45+ B-schools across the country in over 40+ events hosted across the three-day fest. This year, with the theme – Symphony in Chaos, the largest festival of eastern India will be inaugurated on 10th November 2022 by Mr Chanakya Chaudhary (Vice President, Tata Steel) who will address the XLRI fraternity at the Tata Auditorium. The 30+ flagship events like The Next Gen Leader, Strike or Yield, War of Wits…
जमशेदपुर। श्री श्याम कला भवन चांडिल द्वारा तीन दिवसीय 26वां श्री श्याम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पहले दिन शोभा यात्रा निकाली गयी। दूसरे दिन बाबा का जन्मोत्सव मनाया गया। तीसरे दिन हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। श्री श्याम जन्मोत्सव को लेकर आकर्षक तरीके से दरबार का श्रृंगार तथा पंडाल को सजाया गया था। मुख्य कार्यक्रम में दूसरे दिन बतौर अतिथि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, रांची के सांसद संजय सेठ, समाजसेवी शंकर सिंघल शामिल हुए। अतिथियों ने बाबा के दरबार में माथा टेका और आर्शीवाद लिया। इस मौके पर संस्था की तरफ से अतिथियों को मोमेंटो…
चाईबासा : रबिन्द्र भवन , चाईबासा के समीप फटे हुए पाईप लाईन की मरम्मति के संदर्भ मंगलवार को प०सिंहभूम जिला बीस सूत्री सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि त्रिशानु राय ने जनहित में कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल , चाईबासा को पत्र प्रेषित कर फटे हुए पाईप लाईन को ठीक करवाने का मांग किया है । पत्र में त्रिशानु राय ने कहा कि स्थानीय रबिन्द्र भवन , चाईबासा के समीप जलापूर्ति पाईप लाईन फट गया है । पाईप लाईन फट जाने के कारण जलापूर्ति के वक्त पेयजल व्यर्थ में सड़क पर बहता है । पेयजल व्यर्थ में सड़क पर बहने के…
चाईबासा।टाटा स्टील में खेल जीवन जीने का एक तरीका है। अपनी स्थापना के बाद से कंपनी ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलों को बढ़ावा देकर खेल में उत्कृष्टता के अवसर पैदा करने का लक्ष्य रखा है। जिससे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक समाज का निर्माण हो सके और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति प्रोत्साहित किया जा सके। उक्त बातें टाटा स्टील फाउंडेशन के जनरल मैनेजर अतुल भटनागर ने चाईबासा के एक होटल में मंगलवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कही। इस दौरान टाटा स्टील के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।उन्होंने कहा कि दो वर्ष के बाद टाटा स्टील बहुप्रतीक्षित ”टाटा…
रेल खबर। रेलवे के पूर्व घोषणा के अनुसार आज से टाटा से घनबाद के बीच चलने वाली स्वर्णऱेखा एक्सप्रेस का कोच एल एच बी में नहीं तब्दील हो सका । रेलवे ने इसके लिए धनबाद –पटना गंगा दामोदर एक्सप्रेस का रैक को उपयोग करने के निर्णय लिया। लेकिन आनन फानन रेलवे ने अपने निर्णय को वापस लेते हुए स्वर्णरेखा एक्सप्रेस को पुराने कोच में चलाने का निर्णय लिया है।और 8 नवंबर से स्वर्णरेखा एक्सप्रेस नए समय से पुराने कोच के साथ चली है। ऐसा माना जा रहा हैं कि धनबाद में भारी विरोध होने पर रेलवे ने पुनर्विचार करने की बात…
रांची।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि इंटरनेशनल पेंटेकोस्टल होलीनेस चर्च (आई.पी.एच.सी.) विगत 100 साल से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब, जरूरतमंद, पिछड़े-कमजोर तथा आदिवासी समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। यह संस्थान ऐसे वर्ग के लोगों को अपने पैरों पर खड़ा कर उन्हें बल देने का काम कर रही है। झारखंड अत्यंत पिछड़े राज्यों में से एक माना जाता है। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में बसने वाले लोग कठिन जीवन से गुजरते हैं, ऐसे लोगों के बीच पहुंचकर आपकी संस्था उन्हें मार्गदर्शन देकर आगे बढ़ने की ताकत दे रही है। आज मैं इस मंच के माध्यम से आप…
चाईबासा। शिक्षा एवं शिक्षक हित से जुड़े समस्याओं को दूर कराने का आग्रह अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, पश्चिम सिंहभूम ने चाईबासा के विधायक दीपक बिरुवा से किया। इस संबंध में संघ प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को सरनाडीह स्थित विधायक आवासीय कार्यालय में विधायक दीपक बिरुवा से मुलाकात की। शिक्षक प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं से अवगत होते हुए विधायक दीपक बिरुवा ने शिक्षकों की मांगों का नैतिक समर्थन किया। श्री बिरुवा ने कहा कि शिक्षकों की मांगों जायज है, उनकी मांगों को राज्य सरकार के समक्ष रखेंगे और आगामी शीतकालीन सत्र में भी शिक्षकों की मांगों को सदन में उठाएंगे। शिक्षक संघ…
जमशेदपुर। साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा विशेष रूप से आमंत्रण पर राँची से सपरिवार जमशेदपुर पहुँचे आईपीएस अधिकारी मोहम्मद अर्शी. गुरूनानक देव जी के 553वें प्रकाश उत्सव पर राज्य के चर्चित आईपीएस अधिकारी मो.अर्शी ने गुरुद्वारे में “मितर प्यारे नूँ हाल मुरीदा दा कहना” सबद कीर्तन का गायन किया.बताते चलें कि मो.अर्शी एक चर्चित आईपीएस अधिकारी के साथ ही अच्छे गायक भी हैं.वे सरायकेला-एसपी और जमशेदपुर रेल एसपी भी रह चुके हैं.वे बिना भेदभाव के सभी धार्मिक स्थल सपरिवार जाते हैं.विशेषकर देश के विभिन्न गुरुद्वारों में वे सपरिवार दर्शन और लंगर ग्रहण करने जाया करते हैं. आज गुरुपर्व के अवसर…
जमशेदपुर। केएसएमएस के पूर्व छात्रों ने सोमवार की देर शाम केएसएमएस दीवार पर आई लव केएसएमएस का उद्घाटन किया। पूर्व छात्रों द्धारा स्कूल परिसर के सौंदर्यीकरण की पेशकश करने का यह एक और तरीका है। इसका उद्घाटन केएसएमएस के अध्यक्ष के पी जी नायर और पूर्व छात्र समन्वयक अब्राहम ने किया। इस अवसर पर पूर्व छात्र अध्यक्ष मनीष कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष वी मुरली मनोहर, सचिव दीपक कुमार, संयुक्त सचिव ढिंकृत अग्रवाल और कोषाध्यक्ष एम नितेश कुमार सहित कई पूर्व छात्र उपस्थित थे। मालूम हो कि केएसएमएस के पूर्व छात्रों का गठन इस वर्ष किया गया था। पूर्व छात्रों का यह…
