जमशेदपुर : बर्मामाइंस के कैरेज कालोनी में चल रहे श्रीमद भागवत कथा के पांचवे दिन बिहार के रोहतास से पधारे महंत स्वामी केशवाचार्य ने व्यासपीठ से कृष्णा की बाल लीलाओं का वर्णन कर उपस्थित श्रोताओं का ज्ञानवर्धन किया. पूतना चरित्र का वर्णन करते हुए महाराज ने बताया कि कंश ने कृष्ण का मारने के लिए पूतना राक्षसी को भेजा. पुतना ने सुंदर नारी का रूप धारणकर बालकृष्ण को उठा लिया और स्तनपान कराने लगी. श्रीकृष्ण ने स्तनपान करते ही पुतना की मंशा को भांप लिया. उन्होंने पुतना का बध कर उसका उद्धार किया. अबोध कृष्ण के एक राक्षसी के पास…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। साकची बंगाल क्लब में आगामी 19 मार्च रविवार को जीण माता का भव्य 17वां वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा। जिसकी सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गयी हैं। साकची बंगाल क्लब के एसी हॉल में दोपहर तीन बजे से मां भवानी जीण शक्ति का मंगल पाठ और संध्या आठ बजे से भजनों की अमृत वर्षा होगी। पहले आओ.पहले पाओं की तर्ज पर मंगल पाठ का कूपन वितरण कार्य समाप्त हो गया हैं। होली के बाद 10 मार्च शुक्रवार से भक्तों के बीच कूपन बांटना शुरू किया गया था। मंगलपाठ का वाचन करने हेतु जयपुर (राजस्थान) से रविश-सोनम सोनी की…
संस्थापक काले ने दर्जनों बैठकें कर शहरवासियों से शहीद सम्मान यात्रा को सफल बनाने का किया आग्रह। जमशेदपुर। 23 मार्च भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के बलिदान दिवस पर ‘नमन’ द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा को सफल बनाने हेतु संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में बिरसानगर जोन 5, 10 नं बस्ती, साकची, बिरसानगर जोन 6, लक्ष्मीनगर, जेम्को, बागुनहातु, गुरुद्वारा बस्ती साकची सहित अन्य क्षेत्रों की बैठकों में शामिल होकर तिरंगा यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया। इस दौरान नमन कार्यालय में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में महिलाओं ने शामिल होकर तिरंगा यात्रा में शामिल होकर यात्रा को सफल बनाने…
जमशेदपुर: करीम सिटी कॉलेज के वूमेंस सेल ने आज कॉलेज परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाते हुए अपनी तीन दिवसीय वार्षिक प्रतियोगिता का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन किया। इस वर्ष की थीम ‘एंब्रेसिंग इक्विटी’ थी। इस अवसर की मुख्य अतिथि वैज्ञानिक और करियर उन्नयन कोच डॉ. रीमा डे थीं। इस कार्यक्रम के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसकी शुरुआत निबंध प्रतियोगिता, कविता प्रतियोगिता, कॉमिक स्क्रिप्टिंग प्रतियोगिता और नो फायर कुकिंग से हुई। डॉ डे ने छात्रों के साथ एक बहुत ही जीवंत इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किया और उन्हें पूरी तरह से व्यस्त रखा। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत…
जमशेदपुर: दो दिवसीय 56वें रोलिंग मिल्स ऑपरेटिंग कमेटी मीट का उद्घाटन आज यूनाइटेड क्लब में किया गया। मीट की थीम “लांग तथा फ्लैट रोलिंग मिलों के प्रदर्शन में सुधार” है। चैतन्य भानु, वाइस प्रेसिडेंट (स्टील मैन्युफैक्चरिंग), टाटा स्टील, जमशेदपुर उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने रोलिंग मिलों के संचालन में सुधार के लिए इंडस्ट्री 4.0 सिस्टम जैसे वायरलेस नेटवर्क, क्लाउड कंप्यूटिंग, मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अनुप्रयोग पर जोर दिया। उन्होंने इस्पात संयंत्रों में सस्टेनेबिलिटी और CO2 उत्सर्जन में कमी के महत्व पर भी बात की। रोलिंग मिल्स ऑपरेटिंग कमेटी (आरएमओसी) टाटा स्टील, सेल (स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया…
जमशेदपुर। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के पीएम मॉल के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। वही पास ही स्वीफ्ट डिजाएर कार भी बरामद किया गया है। उस शव के पॉकेट से ही गाड़ी के चाबी मिली है। वही शव की पहचान कदमा के भाटिया बस्ती के रहने वाले रोशन वर्मा के रुप में की गई है। वही पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया है।वही मृतक के परिजनों को सुचना दे दी गई है। वही घटना की सुचना के बाद परिवार के सदस्य घटनास्थल पहुंचे और…
जमशेदपुर :बर्मामाइंस के कैरेज कालोनी में चल रहे श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन बिहार के रोहतास से पधारे महंत स्वामी केशवाचार्य ने व्यासपीठ से कृष्णा जन्मोत्सव एवं वामन अवतार की कथा का प्रसंग विस्तार से सुनाया. इसे सुनकर श्रोता भाव विभोर हो उठे. कथा के दौरान जैसे ही कृष्ण जन्म का प्रसंग आया पूरा पंडाल जयकारा से गुंजने लगा. कृष्ण जन्मोत्सव सोहर गीत शुरु होते ही श्रद्धालु झूम-झूम कर नाचने लगे. पूरा कथा पंडाल भक्तिभाव से गोकुलधाम नजर आने लगा. महाराज ने कथा श्रवण कराते हुए कहा कि भागवत कथा सुनना और भगवान को अपने मन में बसाने से…
जमशेदपुर। बुधवार की शाम को साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन साकची में आयोजित हुए शपथ ग्रहण समारोह में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष मुकेश मित्तल ने पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के बाद उन्होंने अपनी टीम की घोषणा की। समारोह के मुख्य अतिथि सह जिला मारवाड़ी सम्मेलन के मुख्य संरक्षक राधेश्याम अग्रवाल ने मुकेश मित्तल को शपथ दिलवायी। मौके पर मुख्य अतिथि राधेश्याम अग्रवाल ने सत्र 2023-25 के लिए नयी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी समाज की हर संस्था का चुनाव होना चाहिए। चुनाव में हार और जीत दोनों होती हैं, लेकिन चुनाव के…
जमशेदपुर। बुधवार को साकची स्थित आमबागान मैदान में भारत की अग्रणी थ्री व्हीलर निर्माता कंपनी बजाज ऑटो कंपनी के अधिकृत डीलर कृष्णा बजाज एवं रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी के संयुक्त तत्वधान में जमशेदपुर में पहली बार ऑटो चालकों के लिए दो दिवसीय मेगा हेल्थ कैंप ‘स्वस्थ वाहन स्वस्थ चालक’ शिविर का आयोजन किया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सह झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी शामिल हुए। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी की अध्यक्ष निकिता मेहता, कृष्णा बजाज के…
जमशेदपुर। जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में एलुमनाई मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 अमर सिंह ने की। महाविद्यालय के पूर्ववर्ती छात्रों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। इस दौरान बी0एड0 की छात्र-छात्राओं के द्वारा स्वागत-गान द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। स्वागत संबोधन में डॉ0 अमर सिंह ने कॉलेज में चल रहे विकास कार्य एवं भावी योजनाओं की विस्तृत जानकारी पूर्व छात्र-छात्राओं को दी। उन्होंने एलुमनाई एसोसिएशन के गठन के उद्देश्यों पर भी प्रकाश डाला। पूर्ववर्ती छात्रों में पूर्व विधायक अरविंद सिंह, कांग्रेस नेता अजय कुमार सिंह, टाटा स्टील के एचआर हेड…
