जमशेदपुर: टाटा मेन हॉस्पीटल ने जमशेदपुर के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए एक नए ऑप्थल्मोलॉजी ऑपरेशन थियेटर का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में चाणक्य चौधरी, वाइस प्रेसिडेंट कॉर्पोरेट सर्विसेज, टाटा स्टील के साथ रुचि नरेंद्रन, प्रेसिडेंट, जमशेदपुर आई हॉस्पिटल और डॉ. सुधीर राय, जनरल मैनेजर, मेडिकल सर्विसेज, टाटा स्टील व अन्य गणमान्य लोग शामिल थे। ऑप्थल्मोलॉजी विभाग अब माइक्रोस्कोप, ऑपरेशन थिएटर टेबल, फ़ाकोमल्सीफिकेशन सिस्टम और एनेस्थीसिया मशीन जैसे आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस है। यह पहली बार है जब टीएमएच में आंखों की सर्जरी की जाएगी। नई सुविधा में उन्नत चिकित्सा…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के यंग इंडियंस (वायआई) के साथ मिलकर शनिवार को अरका जैन यूनिवर्सिटी गम्हरिया में एक पैनल डिस्कशन का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्र के युवा विशेषज्ञों ने भविष्य के लिए व्यापार को फिर से तैयार करना (रिइमेजिंग बिजनेस फॉर फ्यूचर) विषय पर अपनी बात रखी. जी-20 के तहत देश भर में हो रहे वाय-20 का यह पहला सत्र जमशेदपुर में हुआ. स्वागत भाषण यंग इंडियंस जमशेदपुर चैप्टर के चेयर प्रतीक अग्रवाल ने दिया जबकि संचालन राजीव शुक्ला ने किया. अंत में धन्यवाद ज्ञापन यंग इंडियंस जमशेदपुर…
जमशेदपुर । मानगो पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह का उदभेदन किया हैं।यह गिरोह जुलूस के दौरान भीड़ का फायदा उठाते हुये मोबाइल की चोरी करता था। पुलिस ने गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई हैैं। पकड़े गए चोरो के पास से पुलिस कुल 7 मोबाइल भी बरामद किया है। पुलिस मानगो थाना क्षेत्र में ही ड्यूटी कर रही थी। इस बीच ही मोबाइल की चोरी करते हुये एक युवक को रंगेहाथ पकड़ा। इसके बाद उसकी निशानदेही पर कुल छह लोगों को मोबाइल चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया. सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया…
जमशेदपुर। भारतीय जनतंत्र मोर्चा के पदाधिकारियों की एक बैठक बिष्टुपुर में विधायक सरयू राय की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक में विधायक श्री राय ने एक शिष्ट मंडल गठित करने की बात कही। यह शिष्ट मंडल जमशेदपुर पूर्वी तथा पश्चिम के विभिन्न जनसमस्याओं को चिन्हित करेगी और इसका एक स्मार-पत्र तैयार इसके त्वरित समाधान हेतु
अजय धारी सिंह मधुबनी: बिहार के मैट्रिक की परीक्षा का परिणाम शुक्रवार दोपहर को बिहार बोर्ड ने जारी कर दिया है। इसमें 8वीं, 9वीं और 10वीं रैंक के छात्र मधुबनी से हैं। बिहार के टॉप 10 रैंक में 90 छात्र हैं जिसमे मधुबनी जिले के 6 छात्र भी शामिल हैं। इसे भी पढ़ें :Madhubani:बेखौफ अपराधियों ने शिक्षक की गोली मारकर की हत्या। मृतक का बाइक घटना स्थल से गायब मैट्रिक परीक्षा में 478 अंक लाकर दिवाकर ने बिहार में लाया 8वां स्थान मधुबनी जिले के सार्वजनिक उच्च विद्यालय बरौर के छात्र दिवाकर ने बिहार के मैट्रिक परीक्षा में 478…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने चाईबासा व्यवहार न्यायालय में जमशेदपुर, सिदगोड़ा निवासी भूपेन्द्र सिंह और टेल्को, ग्वाला बस्ती निवासी राकेश सिंह के विरूद्ध दर्ज किए गये मानहानी के मुकदमे में दिनांक 31 मार्च, 2023 को अपना बयान न्यायिक दंडाधिकारी ऋषि कुमार के समक्ष कलमबद्ध कराया। विधायक सरयू राय का बयान अधिवक्ता अनिंदा मिश्रा और सौरभ सिन्हा की मौजुदगी में दर्ज किया गया। ज्ञातव्य है कि भूपेन्द्र सिंह एवं राकेश सिंह द्वारा अपने फेसबुक अकाउंट से पोस्ट कर विधायक श्री राय की ईमानदारी पर सवाल उठाया था और दावा किया था कि श्री राय ने 2015-19 के दौरान…
जमशेदपुर। देश के प्रमुख आभूषण ब्रांडों में से एक कल्याण ज्वैलर्स ने बिष्टुपुर मेन रोड़ एस बी शॉप एरिया में नया शोरूम खोलने जा रहा हैं। झारखंड राज्य में यह दूसरा शोरूम शुरू है। इस शोरूम का उद्घाटन 2 अप्रैल रविवार को बॉलीवुड स्टार शिल्पा शेट्टी करेंगी। इस शोरूम के साथ ब्रांड इस प्रदेश के सबसे बड़े बाजार जमशेदपुर में प्रवेश करेगा। कल्याण ज्वैलर्स का नया शोरूम, इस क्षेत्र में अपने रिटेल फुटप्रिंट और परिचालन का विस्तार करने के लिए कंपनी की रणनीति का हिस्सा है, जिससे ग्राहकों को ब्रांड तक आसान पहुंच प्रदान की जा सके। इस शोरूम में…
अजय धारी सिंह *मधुबनी:* बुधवार रात्रि 10 बजे में अरेर थाना क्षेत्र के कपसिय गांव के नहर के पास एक प्राइवेट शिक्षक की बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर हत्या करदी। शिक्षक की हत्या से जिले में सनसनी फैल गई है। *परिजन से फोन पर बात करने के दौरान अपराधियों ने मारी गोली।* मृतक के परिजन चितरंजन चौधरी ने बताया की वह रहिका थाना के धनुकी गांव में घर बना कर रह रहा था। मृतक रोज नहर के रास्ते घर आता था। उसी दौरान रात तकरीबन 10 बजे में फोन पर परिजन से बात कर रहा था। उसी दौरान अपराधियों ने…
जमशेदपुर : राम नवमी उत्सव में पूरा शहर भगवा और जय श्रीराम के नाम गूँज रहे है| वहीं शहर के कलाकारों द्वारा इस वर्ष एक से बढ़कर एक भक्ति गीत रिलीज किया गया है| जो शहर के विभिन्न आखाड़ों में गूँज रहा है| बिहार झारखंड के चर्चित गायक अजीत अमन की वीडियो एलबम “हर घर भागवा” इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है| वहीं दूसरी ओर सोनारी के रहने वाले गायक हरि दर्शन सिंह के गीत “भगवा रंग” लोग खूब पसंद कर रहे है| इसके अलावे गायक युवराज अनुभव के गाए “जय श्रीराम”, रानू भारती के “जय बजरंग बली” गायक…
जमशेदपुर । साकची थाना क्षेत्र के होटल देवदूत में ठहरे रांची के एक युवा करोड़पति कारोबारी की गुरुवार की सुबह 10 बजे रहस्यमय तरीके से मौत हो गयी है. उसके मौत होने की पुष्टी टीएमएच के डॉक्टरों ने तब की जब उसे टीएमएच ले जाया गया था. उसके साथ एक युवती भी थी. घटना की जानकारी पाकर साकची पुलिस की परेशानी बढ़ गयी है और पूरे मामले की जांच में जुट गयी है. कारोबारी की पहचान रांची के लालपुर, हजारीबाग रोड देवी मंदिर के बगल के रहनेवाले जमीन कारोबारी अश्वनी जैसवाल (27) के रूप में हुई है. जबकि युवती सरायकेला-खरसावां…
