जमशेदपुऱ। कमज़ोर एवं अभिवंचित वर्ग के बच्चों को निःशुल्क पेंटिंग सिखाने के लिए ह्यू विंग्स आर्ट सेंटर की संचालिका ने कदम बढ़ाया है। ग्रीष्म अवकाश को उपयोगी बनाने के लिए शहर के अलग अलग जगहों पर पेंटिंग की प्रशिक्षण मुहैया कराई जायेगी। बिरसानगर के जोन नंबर 8 स्थित मोची बस्ती में ह्यू विंग्स आर्ट सेंटर की नीतू दूबे ने बच्चों को आसान तरीके में सरास्वती माँ की स्केच बनाने का हुनर सिखाया। महिला विकास समिति द्वारा संचालित चित्रकला कक्षा में उक्त शिविर का आयोजन हुआ। एक घंटे के प्रशिक्षण में ही बच्चों ने स्केच की आसान ट्रिक को सिखा। युवा…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के संगीत विभाग की चार छात्राओं ने संगीत शिक्षिका बनने का सपना साकार कर लिया है। माननीय कुलपति प्रो.(डॉ.) अंजिला गुप्ता ने सभी छात्राओं को बधाई दी है। “यूनिवर्सिटी का संगीत विभाग सभी विभागों की तरह सक्रिय तो रहता ही है, साथ ही साथ, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों में भी हमेशा योगदान देता रहता है। विभाग की छात्राएं इन कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं। यही कारण है कि झारखंड सरकार के उच्च विद्यालयों में जब चार छात्राओं का चयन हुआ तो मुझे आश्चर्य नहीं हुआ, बल्कि यह लगा कि…
जमशेदपुर। गुरुवार से जमशेदपुर और उसके आस- पास के लोगो को गर्मी से हल्का राहत मिलने की संभावना हैं। मौसम केंद्र रांची के अनुसार राज्य में कहीं कहीं गर्जन के साथ साथ हल्के दर्जे की वर्षा होने की संभावना है।वही इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने बताया कि राज्य के उत्तर पूर्वी भागों में कहीं -कहीं ओलावृष्टि की संभावना है इसके अलावे कहीं कहीं दर्जन/ वज्रपात के साथ तेज सतही हवा (गति 40-60)चलने की संभावना है।वही मौसम केन्द्र रांची के अनुसार राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे- धीरे (2-3)…
भीषण गर्मी के बीच आंधी-तूफान से बचाव का नहीं है यहां कोई इंतजाम, जा सकती है किसी की जान
नौ हजार छात्र-छात्राओं के परीक्षार्थियों के साथ अभिभावकों को मिलकार 18 हजार लोगों के जुटाने की संभावना
जमशेदपुर। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) जमशेदपुर में गरीब सिख छात्र-छात्राओं के लिए ग्यारहवीं और बारहवीं तक की कक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था जल्द करने जा रही है। जिसका खाका लगभग तैयार हो चुका है आगामी 18 जून से कोचिंग शुरू की जायेगी। बुधवार को साकची स्थित सीजीपीसी कार्यालय में प्रधान सरदार भगवान सिंह हर्ष व्यक्त हुए बताया कि शिक्षा प्रणाली विकास के लिए वे अत्यंत गंभीर है। भगवान सिंह का कहना है कि सीजीपीसी की शिक्षा विंग कुलविंदर सिंह पन्नू के नेतृत्व में बहुत अच्छा कार्य कर रही है और बाहरवीं तक की कक्षा के लिए निःशुल्क…
भोजपुरी की उन्नति के लिए हर शहर में होगा सारेगामा खेसारी नाईट का आयोजन : बद्रीनाथ झा जमशेदपुर। भोजपुरी भाषा, फिल्म और गानों के विकास के लिए शुरू हुआ सारेगामा खेसारी नाईट का कारवां आज जमशेदपुर (झारखंड) पहुंचा, जहां भोजपुरी अभिनेता और ट्रेंडिंग मशीन के नाम से मशहूर खेसारीलाल यादव ने दर्शकों को अपने गानों पर झूमने को मजबूर कर दिया। सारेगामा खेसारी नाईट में खेसारीलाल यादव भी झूमकर नाचे और वहाँ मौजूद अपने फैंस को भी खूब नचाया। इससे पहले यहाँ उन्होंने अपना आज रिलीज हुआ गाना “मुरब्बा” का भी प्रमोशन किया और कहा कि दर्शकों के प्यार और…
अजय धारी सिंह मधुबनी। कलुआही प्रखंड के हरिपुर बक्शी टोल गांव में गोवर्धन मठ जगन्नाथ पुरी के पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के सानिध्य में करीब 2 करोड़ की लागत से बना मां मनसा देवी की मंदिर में 24 मई बुधवार को शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी के द्वारा मनसा देवी के मूर्ति को राम प्रतिष्ठा सम्पन्न हुआ। इसके साथ साथ आम लोगों को मंदिर समर्पित किया गया। बुधवार शाम शंकराचार्य 6:30 बजे अपने कुटी से हजारों श्रद्धालुओं के साथ हरिपुर बख्शी टोला गांव स्थित सती माई मंदिर के बगल मे स्थापित नवनिर्मित मां मनसा देवी मंदिर…
अजय धारी सिंह *मधुबनी:* मधेपुर थाना क्षेत्र स्थित बांकी पंचायत के फटकी कुट्टी गांव वार्ड दस में बुधवार शाम को एक वृद्ध का शव संदेहास्पद स्थित में घर में पाए जाने से लोग हतप्रभ हैं। मृतक की पहचान 60 वर्षीय राम किशुन महतो बताया गया है। बताया जाता है की मृतक किसान थे। बुधवार शाम को एक वृद्ध का शव मृतक के ही झोपड़ी नुमा घर में जमीन पर पाया गया है। सूचना पाकर घटनास्थल पर मधेपुर थाने के थानाध्यक्ष हरी किशोर यादव, एएसआई फहीम खां पुलिस बलों के साथ पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मधुबनी…
रेल खबर। चाकुलिया के रेल यात्रियों की काफी पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने हाव़ड़ा -कुर्ला – हावड़ा एक्सप्रेस के ठहराव की सुविधा चाकुलिया स्टेशन में प्रदान कर दी है। इसको लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे अधिसूचना जारी कर दी है। वही ट्रेन के ठहराव मिलने पर स्थानीय लोगों में काफी खुशी है। इस ट्रेन के ठहराव के लिए जमशेदपुर के सांसद विद्युतवरण महतो काफी प्रयास कर रहे थे। यह होगी टाइमिंग यह सुविधा दोनों ओर से 25 मई से शुरु होने जा रही है। जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 18029 लोकमान्यतिलक -शालीमार एक्सप्रेस सुबह 7.34…
जमशेदपुर. जमशेदपुर को ऑपरेटिव काॅलेज में एंटी रैगिंग सेल, वीमेन सेल और ग्रीवान्स रीड्रेसल सक्रिय हैं जहां छात्रावास-छात्राएं अपनी समस्याएं रख सकते हैं.छात्र छात्राओं को इन सेलों के प्रति जागरूक करने के लिए आज स्वामी विवेकानंद सभागार में एंटी रैगिंग सेल, वीमेन सेल तथा ग्रीवान्स रिड्रेसल सेल ने संयुक्त रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरूआत एंटी रैगिंग सेल के समन्वयक डाॅ0 प्रभात कुमार सिंह ने की जहां उन्होंने महाविद्यालय परिसर में छात्रों के कर्तव्य और अधिकार के बारे में बताया। वहीं वीमेन्स सेल की समन्वयिका डाॅ0 स्वाति सोरेन ने अपने सम्बोधन में Capacity Building पर जोर दिया।…
