जमशेदपुर। सिख छात्र-छात्राओं के बीच अलख जगाने हेतु सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) ने शिक्षा विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक मुहिम छेड़ दी है और इस मुहिम का नाम दिया गया है ‘सिख विजडम’। भविष्य के स्कॉलर्स बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए ‘सिख विजडम’ जैसे मंच की स्थापना की गयी है। मंगलवार को एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में इस पर विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह ने बताया की शिक्षा विकास को लेकर वे और उनकी पूरी टीम विशेषकर शिक्षा विंग पूरी तरह मुस्तैद व गंभीर है। भगवान…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। शहर की जानी मानी साहित्यकार और कई सामाजिक संगठनों से जुड़ी कुसुम ठाकुर के दोनो पोते दर्श ठाकुर एवं अवि ठाकुर ने अमेरिका का “राष्ट्रीय साइंस बी” (National Science Bee) खिताब जीता. दर्श को यह खिताब गत वर्ष भी प्राप्त हुआ था. उनकी दादी श्रीमती कुसुम ठाकुर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बहुत ही गर्व की बात है खासकर दोनों पोतों का एक साथ चैंपियन का खिताब जीतना. उन्होंने बताया कि पिछले बार भी इस खिताब को पाने में बड़ा पोता दर्श ठाकूर सफल हुआ था। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चे न्यू जर्सी स्थित बर्नेट हिल एलीमेंट्री…
जमशेदपुर। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर सामाजिक संस्था छाया फाउंडेशन चेरिटेबल ट्रस्ट, परसुडीह एवं भारत पेट्रोलियम के सौजन्य से परसुडीह पेट्रोल पंप पर निःशुल्क पौधा वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 200 एलोबेरा एवं 100 अन्य प्रकार के कुल 300 पौधे स्थानीय लोगों के बीच बांटा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राज कुमार सिंह एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में पत्रकार शंकर अग्रवाल एवं वर्तमान जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा शामिल हुए। मौके पर राजकुमार सिंह एवं पंकज सिन्हा ने पर्यावरण प्रदूषण पर चिंता जताते हुए पेड़ पौधों की महत्ता…
जमशेदपुर। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, डुमरिया द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर कांटाशोल पंचायत के हांरदा गाँव में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया जिसमें 50की संख्या में पौधे लगाए गए। इस अवसर पर वहां उपस्थित सभी जन समुदाय को पर्यावरण संरक्षित करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम प्रखण्ड संयोजक सिंगराय हांसदा की अध्यक्षता में यह वृक्षारोपण सम्पन्न हुआ। सिंगराय हांसदा ने कहा कि हम अपने आसपास के छात्र-छात्राओं को भी प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाते हैं और उन्हें प्रकृति से जोड़े रखने की कोशिश करते हैं । इससे बड़े होकर वे भी पर्यावरण के प्रति सजग रहेंगे । आज के…
जमशेदपुर।जिले में अवैध बालू खनन, परिवहन एवं भंडारण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सोमवार की देर शाम की गई बड़ी कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया । इस कार्रवाई में करीब 38 हजार CFT बालू का अवैध भंडारण पकड़ा गया है। घाटशिला के अनुमंडलाधिकारी सत्यवीर रजक के नेतृत्व में की गई कार्रवाई करीब 4 घंटे चली जिसमें धालभूमगढ़ प्रखंड में 6 स्थान एवं गुड़ाबांदा में 1 स्थान से बालू का अवैध भंडारण का खेप पकड़ा गया । टीम में सीओ धालभूमगढ़ सदानंद महतो, सीओ-सह- बीडीओ गुड़ाबांदा स्मिता नगेसिया, कार्यपालक दण्डाधिकारी केशव भारती, अवर निरीक्षक अभिनय कुनार, गुड़ाबांदा थाना…
विश्व पर्यावरण दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी टाटानगर ने बोड़ाम के सुदूरवर्ती क्षेत्र में लगाए पांच सौ से अधिक पौधे, शामिल हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, कहा- पेड़-पौधे धरती का श्रंगार, पर्यावरण सुरक्षित तभी रहेगा जीवन सुरक्षित।
जमशेदपुर। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार जमशेदपुर और इसके आसपास रहने वाले लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 41.4 सेल्सियस डिग्री नापा गया था। यह तापमान सामान्य से 3.7डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस डिग्री है जो सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। राज्य के अन्य जिलों की बात करें तो डाल्टेनगंज का तापमान 41.8 डिग्री अधिकतम नापा गया। यह तापमान सामान्य से 1.9 अधिक था। राज्य की राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 38.7 सेल्सियस…
जमशेदपुर। आगामी स्वर्ण जयंती वर्ष के आयोजन को ध्यान में रखते हुए आज अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखंड प्रांत की ओर से एक ऑनलाइन मीटिंग का आयोजन किया गया.इस मीटिंग में संगठन मंत्री जी शिवाजी क्रांति, सचिव डॉक्टर कल्याणी कबीर, प्रांत कार्यकारिणी के सदस्य और पर्यावरण विभाग के प्रमुख राहुल कुमार ,स्वर्ण जयंती समारोह के प्रांत संयोजक अजय कुमार और सह संयोजक उमेश गुप्ता भी जुड़े हुए थे. बैठक का आरंभ राहुल की ओर से संगठन मंत्र के साथ किया गया.उसके बाद आगामी स्वर्ण जयंती वर्ष की जानकारी देते हुए संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति ने कहा कि हमें दक्ष ग्राहक…
पटना। अंतर्राष्ट्रीय विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर रिलायंस फाउंडेशन की ओर से सीतामढ़ी, दरभंगा, अररिया और पूर्णिया में लगाए पेड़। कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के तहत बिहार के बाढ़ प्रभावित जिलों में हजारों पेड़ लगाए गए। बाढ़ की प्राकृतिक आपदा के दौरान PHC यानि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाते है। ऐसे में इन PHC को हर हाल में सुरक्षित रखना बेहद जरूरी हो जाता है। मिट्टी का कटाव रोकने में पेड़ बड़े कारगर होते हैं और पेड़ों को कटाव निरोधी प्राकृतिक सॉल्यूशन भी माना जाता है। लिहाजा रिलायंस फाउंडेशन ने इस बार पौधारोपण के…
रेल खबर। ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे में 275 लोगों की मौत के सदमे से लोग अभी उबरे भी नहीं हैं कि ओडिशा में एक और रेल हादसे की खबर है। दरअसल ओडिशा के बारगढ़ जिले में एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई है। ये रेल हादसा बालासोर में हुई दर्दनाक ट्रेन दुर्घटना के तीन के बाद हुआ है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक ओडिशा के बारगढ़ जिले समरधरा के पास एसीसी रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है। ट्रेन मेदापल्ली के पास डिरेल हुई है.। ये मालगाड़ी जिले के डूंगरी चूना पत्थर खदान से बारगढ़ की…
