जमशेदपुर। बिष्टुपुर तुलसी भवन में चल रहे सप्ताह व्यापी श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन सोमवार को कथावाचक सीताराम शास्त्री ने व्यास पीठ से अजामिल उद्धार, भक्त प्रहलाद चरित्र एवं नरसिंह अवतार का प्रसंग का सुंदर व्याख्यान किया। उन्होंने कहा कि अभिमान शून्य हदय ही प्रभु को वंदन कर सकता हैं। अभिमान त्यागने की चीज हैं, किन्तु भक्ति दर्शन कहता हैं कि यदि अभिमान को नहीं छोड़ सकते तो वह अभिमान प्रभु के चरणों से जोड़ दें। मैं भगवान का हूॅ और भगवान मेरे हैं ऐसा अभिमान तो ऋषियों ने भी मांगा हैं। भक्त प्रहलाद चरित्र का प्रसंग सुनाते हुए…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। बस्ती विकास समिति के प्रथम केंद्रीय अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जयनारायण सिंह के निधन से पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास काफी मर्माहत हैं। श्री सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए श्री दास ने कहा कि वे एक मृदुभाषी एवं मिलनसार व्यक्ति थे। उन्होंने टेल्को मजदूर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। उनके द्वारा किये गये मजदूर हित एवं सामाजिक कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जयनारायण सिंह का स्मरण करते हुए कहा है कि मृत्यु पर आदमी का वश नहीं चलता…
जमशेदपुर। आज झारखंड के लाल वीर शहीद किशन दुबे के आठवें पुण्यतिथि पर पूर्व सैनिक सेवा परिषद् जमशेदपुर और अन्य नागरिकों ने पुष्पांजलि देकर झारखंड के लाल को उनकी वीरता एवं देश प्रेम के लिए नमन किया एवं उनकी माता से मिलकर उनका हाल चाल जाना। इस अवसर पर भारत माता की जय एवं शहीद किशन दुबे अमर रहे के नारे से वातावरण गूँजमय हो गया ।ज्ञात हो वीर शहीद कॉन्स्टेबल किशन कुमार दुबे ,सुपुत्र श्रीमती जगमाया देवी कश्मीर के कुपवाड़ा करम पोस्ट नौगांव में तैनात थे ।9 जुलाई 2015 को वीर गति को प्राप्त हुए,श्रीनगर के बारामूला सेक्टर की…
जमशेदपुर। श्रावण माह के अत्यंत पावन अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) के लिए रविवार को ‘नवयुवक कांवरिया संघ टाटानगर’ का बड़ा जत्था काली मंदिर, पारडीह से रवाना हुआ। मंहत विद्यानंद सरस्वती व हर हर महादेव सेवा संघ परिवार ने सभी कांवरियों को अंगवस्त्र प्रदान करके सम्मानित करके यात्रा को रवाना किया। इस मौके पर महंत विद्यानंद सरस्वती ने उपस्थित शिवभक्तों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी भक्तों को बाबाधाम जाने का सुअवसर मिलता है जो लोग बाबा भोलेनाथ की दरबार जाते हैं वो कभी खाली हाथ नहीं लौटते हैं। उन्होंने नें सभी कांवरियों से आग्रह किया कि…
रेल खबर। देश के अलग- अलग राज्यों में 25 वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन हो रहा है। अभी तक वंदे भारत एक्सप्रेस सफेद और नीला रंग में देखा जा रहा हैं, लेकिन अब वंदे भारत एक्सप्रेस अब नए रंग रूप में नजर आएगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को देश को इसकी पहली झलक दिखाई। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर नई वंदे भारत की कई तस्वीरें साझा कीं। नए रूप में वंदे भारत में केसरिया, सफेद और काले रंग का सम्मिश्रण दिखेगा। इसे भी पढ़ें :-Vande Bharat Express : प्रधानमंत्री ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन से दो नई वंदे भारत…
जमशेदपुर। प्रधान सरदार भगवान सिंह नौ जुलाई को पुनः सीजीपीसी का कार्यभार संभाल लिया है। वे पारिवारिक कारणों से पंजाब प्रवास पर थे। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह 29 जून से पारिवारिक कारणों से पंजाब प्रवास पर थे तथा उनके स्थान पर वरीय उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह बुग्गा सीजीपीसी के कार्यवाहक प्रधान की भूमिका निभा रहे थे। उनकी अनुपस्थिति में सीजीपीसी कार्यकलापों की सुचारु रूप से देखरेख करने के लिए भगवान सिंह ने समस्त सीजीपीसी के सदस्यों का सहृदय धन्यवाद ज्ञापन किया।
मारवाड़ी महिला मंच का बिष्टुपुर तुलसी भवन में भागवत कथा का दूसरा दिन
मायुमं ने किया मारवाड़ी समुदाय के नए चार्टर्ड अकाउंटेंट का सम्मान
जमशेदपुर। बिष्टुपुर तुलसी भवन में सप्ताह व्यापी श्रीमद् भागवत कथा (एक भागवत ऐसी भी) के प्रथम दिन शनिवार को हरिद्वार के पास स्थित सुखताल से पधारे कथावाचक सीताराम शास्त्री ने व्यास पीठ से भागवत महात्मय, भीष्म स्तुति, परिक्षित शुकदेव संवाद, विदूर चरित्र की प्रसंग का सुंदर व्याख्यान के साथ ही भागवत की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने श्रीमद् भागवत कथा के विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि भागवत कथा मनोरंजन का साधन नहीं, जन जागरण का रूप हैं। नकारात्मक मानसिक विचारों से ही मनुष्य का पतन होता हैं। श्रीमद भागवत कथा देवताओं के लिए भी दुर्लभ है।…
अन्नी अमृता… जमशेदपुर। केन्द्र में जब पहली बार नरेंंद्र मोदी की सरकार बनी तब उन्होंने ट्रिपल तलाक के खिलाफ कानून लाया.तब बडी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने स्वागत किया.झारखंड के जमशेदपुर से पहली आवाज निशात खातून की थी जिसने अपने पति के ट्रिपल तलाक की धमकियों के खिलाफ सरकार, प्रशासन और मीडिया का ध्यान खींचा…तब मैं ईटीवी बिहार-झारखंड/न्यूज 18में बतौर कोल्हान/जमशेदपुर ब्यूरो हेड कार्यरत थी.खबर मिली कि ट्रिपल तलाक का कोई मुद्दा है और भागकर बिष्टुपुर जाना होगा और मैं अपनी टीम के साथ निशात खातून के घर पहुंची.मेरे न्यूज डेस्क को लगा था कि कोई नकाब पहने मुस्लिम महिला…
