Author: BJNN Desk

जमशेदपुर। सावन माह के शुभ अवसर पर लगातार दूसरे साल मंगलवार 11 जुलाई को साकची बाजार स्थित श्री श्री साकची शिव मंदिर में सुलतानगंज से आये हुए गंगाजल से भोले बाबा का सहस्त्रघट जलाभिषेक पूजा की गयी। इसका आयोजन शिव मंदिर कमिटी के लालचंद अग्रवाल एंव बबलु अग्रवाल द्धारा अपने पिता (स्व. विनोद कुमार अग्रवाल) की याद में किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में भक्तगण शामिल होकर गंगाजल से भोले बाबा का सहस्त्रघट जलाभिषेक किये। मंगलवार सुबह 10 बजे से शिव पूजन तथा दोपहर एक बजे से सुलतानगंज से टैंकर में आये हुए 12 हजार लीटर गंगाजल…

Read More

जमशेदपुर। जनसंघ काल से भारतीय जनता पार्टी को सींचने वाले एवं जमशेदपुर में भाजपा के आधार स्तंभ जयनारायण सिंह एवं भाजपा गोविंदपुर मंडल के पूर्व अध्यक्ष किशोरी लाल मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। बिरसानगर निवासी जयनारायण सिंह एवं गोविंदपुर निवासी किशोरी लाल का भुइयांडीह स्थित बर्निंग घाट पर उनके सुपुत्र के द्वारा मुखाग्नि दी गयी। अंतिम संस्कार में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, पवन सिंह समेत पार्टी के सभी वरीय नेतागण, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इससे पूर्व, बिरसानगर जोन…

Read More

जमशेदपुऱ। जमशेदपुर  के गोविंदपुर के रहने वाले बिग बी के फैंस राजेश श्रीवास्तव को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने मैसेज के साथ-साथ अपने  ब्लॉग के माध्यम से जन्मदिन की शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। यहीं नहीं अमिताभ बच्चन ने राजेश की मां के बीमार होने पर चिंता भी जताई और भगवान से जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है। इसे भी पढ़ें : -JAMSHEDPUR TODAY NEWS : शहर के इस शख्स को अमिताभ बच्चन ने भेजा जन्मदिन की शुभकामना कौन हैं राजेश राजेश श्रीवास्तव जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर के कैलाश नगर के रहने वाले हैं। वह पेशे से…

Read More

बोकारो:16 जुलाई को धनबाद में होने वाले प्रमाण पत्र वितरण सह सम्मान समारोह में शिरकत करने को लेकर आज बोकारो में एक बैठक का आयोजन हुआ.बोकारो ज़िला के संरक्षक विल्सन फ्रांसिस ऊर्फ बबलू एव प्रदेश कानूनी सलाहकार सुभाष कटरियार के नेतृत्व में जारंगडीह सामुदायिक भवन में हुई बैठक में धनबाद सम्मेल्लन को सफल बनाने पर चर्चा हुई.दोनों ही नेताओं ने पत्रकार साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में पत्रकारों की सुरक्षा, स्वतंत्रता और संवर्द्धन को लेकर आज AISMJWA ही लगातार आगे बढ़ रहा है.वे बोले हम बोकारो से सभी पत्रकार एकजुट होकर धनबाद के समरोह को सफल बनाने…

Read More

जमशेदपुर.. फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल-इंडिया इंटर-स्कूल वाद-विवाद प्रतियोगिता काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के संस्थापक श्री फ्रैंक एंथोनी के सम्मान में आयोजित की जाती है। यह CISCE द्वारा आयोजित एक प्रतिष्ठित इंटर-स्कूल वार्षिक कार्यक्रम है। इस वर्ष, लोयोला स्कूल ने श्रेणी 2, चरण 1 स्तर पर पूल बी-17 के लिए बहस की मेजबानी की। बहस में 9 टीमों एलएफएस, सेंट एंथोनी अकादमी, केपीएस कदमा, केपीएस गम्हरिया, जेएच तारापोर, एसकेपीएस, कार्मेल जूनियर कॉलेज, लोयोला स्कूल भुवनेश्वर और डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल ने भाग लिया.विषय था–“फेसबुक मित्र वास्तविक मित्रों से अधिक वास्तविक हो गये हैं।” विषय के पक्ष और विपक्ष…

Read More

Jamshedpur। वृक्षों की जड़ों को कंक्रीट और टाइलिंग से ढककर उन्हें नुक्सान पहूँचाने सम्बन्धी एक बहुचर्चित मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने फैसला सुनाते हुए जमशेदपुर नोटीफाइड एरिया कमिटी, टाटा मोटर्स तथा टाटा स्टील को तत्काल पेड़ों की जड़ो के आसपास टाइलिंग और कंक्रीट सम्बन्धी कार्यों को तत्काल रोकने का आदेश दिया है। साथ ही 11 सितंबर 2023 तक सभी वृक्षों की जड़ों को कंक्रीट अथवा टाईलिंग से मुक्त कर शपथ पत्र दायर करने का भी निर्देश दिया है | माननीय ट्रिब्यूनल ने इस पूरे मामले की जांच के लिए जमशेदपुर उपायुक्त के नेतृत्व में एक कमिटी का भी गठन…

Read More

जमशेदपुर। अभी हाल के दिनों में सिख खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में उम्दा प्रदर्शन करते हुए झारखण्ड राज्य सहित सिख कौम का नाम रोशन किया है। इन्ही सिख खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा करने के लिए सीजीपीसी उन्हें सम्मानित करेगी। सोमवार को सम्मान की घोषणा करते हुए सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के प्रधान भगवान सिंह ने बताया की यह गर्व की बात है है कि खेल के क्षेत्र में सिख उम्दा प्रदर्शन कर रहें हैं इसलिए संस्थाओं को भी खिलाड़ियों का सम्मान कर उनका मनोबल ऊँचा रखना चाहिए। उन्होंने आयरलैंड में आयोजित यूथ एंड कैडेट विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप सिख तीरंदाज…

Read More

डेस्क। जाने माने इंडियन एक्टर एंड मॉडल राना लिंकन दास एक बार फिर चर्चा में आ गए जब उन्होंने अपने सोशल मीडिया साइट्स पर एक लड़की के रूप में इमेज पोस्ट किया। ये पोस्ट डालते ही उनके फैंस एक्साइटेड हो गए क्यों की राना का लुक किसी फीमेल के रूप में यह पहली बार देखा गया है। पोस्ट डालने के बाद से ही उनके फैंस बेसब्री से फुल लुक ओपन होने का इंतजार करने लग गए है और कॉमेंट्स के माध्यम से अपनी अपनी अलग अलग प्रतिक्रिया भी शेयर कर रहे है। https://www.instagram.com/reel/CuehCCNtGCB/?igshid=MzRlODBiNWFlZA== क्या है पूजा का कांसेप्ट? आपको बता…

Read More