जमशेदपुर। सोशल मीडिया कई लोगों के लिए रक्षक बन कर उभरा है.सोशल मीडिया की ताकत का एक उदाहरण जमशेदपुर में भी देखने को मिला. जमशेदपुर के बागबेड़ा अंतर्गत हरहरगुट्टु निवासी आकाश साहू के सात वर्षीय पुत्र खुशवंत साहू के दोनों ही आँखों के ऑपरेशन के लिए डेढ़ लाख से दो लाख रुपये की आवश्यकता थी. वित्तीय कठिनाईयों से जूझ रहे आकाश ने इस आशय में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार से मिलकर अपनी परिस्थिति से अवगत कराते हुए मदद का आग्रह किया था. आकाश साहू के परिवार पर पिछले कुछ महीनों में मुसीबतों का पहाड़ सा टूट पड़ा है.दो महीने…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर : ‘जीवन’ आत्महत्या निवारण केंद्र ने अर्का जैन विश्वविद्यालय में बीबीए प्रथम वर्ष के लगभग 85 छात्रों के लिए ‘तनाव प्रबंधन और आत्महत्या निवारण’ पर दो घंटे की कार्यशाला आयोजित की। अरका जैन के प्रबंधन ने छात्रों के बीच मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए जीवन को इस कार्यशाला का संचालन करने के लिए आमंत्रित किया। राष्ट्रीय सचिव, बेफ्रेंडर्स इंडिया और उप निदेशक, आउटरीच, जीवन गुरप्रीत कौर भाटिया ने ‘तनाव को समझना और संभालना’ पर पहला सत्र लिया। उन्होंने तनाव के कारकों, तनाव और अवसाद के कारण व्यक्ति में शारीरिक और व्यवहारिक परिवर्तनों…
अररिया।बिहार के अररिया में शुक्रवार की सुबह रानीगंज थाना क्षेत्र में एक अखबार के पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पत्रकार की पहचान विमल कुमार यादव के रूप में की गई है । बताया जा रहा हैं अपराधियों विमल को उनके आवास के सामने स्थित गेट पर मारी। वही पुलिस विमल के शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। विमल कुमार यादव अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी और पत्नी को छोड़ गया है। बता दें कि दो साल…
बेबाक @अन्नी अमृता–खबर का असर–वृद्धों का शहर और जमशेदपुर पुलिस, शीर्षक वही लेकिन खबर में अपडेट है, वृद्धों को मिली बड़ी राहत जमशेदपुर इस साल की मई महीने में जब व्यंग्यात्मक तरीके से ये आलेख ‘वृद्धों का शहर और जमशेदपुर पुलिस’ लिखा था तब कुछ लोगों ने कहा कि ये सब लिखने का कोई फायदा नहीं, पुलिस को फर्क नहीं पडता, उल्टे संबंध खराब होते हैं.पर ऐसा नहीं है यह जमशेदपुर पुलिस ने साबित कर दिया.कमजोर और बीमार वृद्धों के साथ की व्यवहारिक कठिनाइयों को देखते हुए एस एस पी प्रभात कुमार ने पहल करते हुए सभी ट्रैफिक प्रभारियों को…
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले की 7 ज्वलंत व लंबित समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक सह प्रदेश भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने गुरुवार को राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह से मुलाकात किया। इस क्रम में कुणाल ने कई मामलों पर मुख्य सचिव का ध्यान आकृष्ट कराया और आग्रह किया की जनहित से जुड़े इन सात मुद्दों पर विभागीय कार्यवाही की जाये। 1. चाकुलिया प्रखंड के बिहारीपुर से बराघाट तक की सड़क, व बहरागोडा प्रखंड के जयपुरा से फुलसंदरी बड़तल तक सड़क निर्माण, रघुनाथपुर से जामशोला तक की सड़क मरम्मत के काम का टेंडर प्रक्रिया पूरी करने में विभाग द्वारा बेवजह…
धनबाद:आज 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धनबाद के कतरास मोड़ से झरिया चिल्ड्रेन पार्क तक निकली शोभायात्रा में धार्मिक,सामाजिक,राजनीतिक और मीडिया हाउस से जुड़े 1000 से भी ज्यादा की संख्या में जुटकर लोगों ने इतिहास रच डाला.झरिया की गलियों में वंदे मातरम और भारत माता की जयकारे से शोभायात्रा में शामिल विभिन्न संगठनों से आए युवाओं क्या आम और क्या खास सभी का उत्साह देखते ही बन रहा था.100 मीटर लंबाई वाले तिरंगे के पीछे-पीछे भारत माता की झांकी और डीजे साउण्ड पर देशभक्ति गीत आकर्षण का केंद्र बने हुए थे. जी हां देश में पहली बार पत्रकार संगठनों…
श्रावण माह के तीसरी सोमवारी के जलाभिषेक यात्रा की सफलता को लेकर सूर्य मंदिर समिति ने की तैयारियों की समीक्षा बैठक, मौजूद रहे मुख्य संरक्षक रघुवर दास, सामूहिक जलाभिषेक यात्रा को ऐतिहासिक बनाने में जुटे मंदिर समिति के सदस्य।
जमशेदपुर। जमशेदपुर एफसी ने डूरंड कप 2023 में अपनी पहली जीत हासिल की, जहां उन्होंने आज कोलकाता के मोहन बागान ग्राउंड में भारतीय नौसेना फुटबॉल टीम को 1-0 से हराया. 70वें मिनट में एशले कोली के अंतिम गोल ने मेन ऑफ स्टील को भारतीय नौसेना टीम के खिलाफ पूरे तीन अंक दिला दिए. दोनों पक्षों ने पहली सीटी बजते ही आक्रमण खेल की शुरुआत की, जहां दोनों टीमों ने अपना खाता खोलने की कोशिश की. 39वें मिनट में जमशेदपुर एफसी को पेनल्टी का मौका मिला, जिसे भारतीय नौसेना के गोलकीपर रॉबिन्सन ने लालरिअथपुइया चावंगथु गोल करने का मौका मिला. इससे…
जमशेदपुर। जमशेदपुर और इसके आसपास क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामले पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बबलू झा ने चिंता जताई है उन्होंने इसके लिए जिला उपायुक्त को ट्विटर के माध्यम से संज्ञान लेने की मांग कीहै । उन्होंने कहा है कि डेंगू के मच्छर को मादा एडीज मच्छर कहते हैं। चीते जैसे धारियां वाले एडिज इजिप्ट मच्छर के काटने से शरीर में डेंगू फैलता है। बब्लू झा जिला उपाध्यक्ष ने उपयुक्त को ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दिया कि जमशेदपुर शहर में डेंगू का प्रकोप काफी बढ़ रहा है परंतु आज के प्रसिद्ध अखबार में संक्रमित 10 का…
जमशेदपुर। जमशेदपुर के विभिन्न पंचायत क्षेत्र इन दिनों डेंगू एवं अन्य मच्छर जनित बीमारियों के प्रकोप से जूझ रहे हैं। जिला परिषद क्षेत्र संख्या 05 के कुछ क्षेत्र डेंगू के हॉट स्पॉट जोन के रूप में चिंहित भी हुए हैं। इसी क्षेत्र से सटे पश्चिम घोड़ाबंधा ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों की लापरवाही और संवेदनहीनता का एक मामला सामने आया है। जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने इस बाबत ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए पंचायत की मुखिया एवं अन्य पर जनहित के मामलों पर लापरवाही एवं शिथिलता बरतने का आरोप लगाया है। शेयर किये गये वीडियो…
