जमशेदपुर. माँ दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के दिन बिष्टुपुर स्थित बेलीबोधन वाला घाट में हुए हादसा को लेकर जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चालक प्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जिला पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि बिष्टुपुर थाना कांड संख्या 254 /23 दिनांक 24.10.2023 धारा 279/304(A) /337/338 भादवि के अभियुक्त प्रकाश सिंह, पिता स्वर्गीय फमता सिंह, पता नया बाजार स्पेक्ट्रम गली जुगसलाई, थाना जुगसलाई को गिरफ्तार कर आज दिनांक 26.10.23 को जेल भेजा गया है. यह मामला उस वक्त बेलीबोधन घाट में तैनात दण्डाधिकारी शान्तनु घोष के बयान पर दर्ज…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर. दक्षिण पूर्व रेलवे हाल के दिनों में चार वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन कर रहा है. यह वंदे भारत एक्सप्रेस हावड़ा-पुरी, हावड़ा-रांची, रांची-पटना और राउरकेला-पुरी के बीच चल रही है. दक्षिण पूर्व रेलवे की तरफ से जारी आकड़ों के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस में सबसे ज्यादा यात्री के रूप में महिला यात्री इस ट्रेन में यात्रा कर रही हैं जबकि बच्चों का अनुपात 6 प्रतिशत है. यही नहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी यह ट्रेन पहली पसंद बनती जा रही है. आंकड़ों के अनुसार करीब 13 प्रतिशत वरिष्ठ नागरिक भी इस ट्रेन का आनंद ले रहे हैं. इसे भी…
जमशेदपुर। माँ दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के दिन बिष्टुपुर स्थित बेलीबोधन वाला घाट में हुए हादसा को लेकर जिला पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है. यह मामला उस वक्त बेलीबोधन घाट में तैनात दण्डाधिकारी शान्तनु घोष के बयान पर दर्ज कराया गया है. इसके साथ ही दंडाधिकारी के बयान के आधार पर बिष्टुपुर थाना कांड संख्या 254/2023 दिनांक 24/10/2023 धारा 279/304(ए)/337/338भा द वि के तहत वाहन संख्या JH-05CJ-0143 के अज्ञात चालक के विरूद्ध अंकित किया गया है. इस दौरान पुलिस ने उक्त वाहन को जब्त कर लिया है. बता दें कि बीते 24 अक्टूबर को…
जमशेदपुर। जमशेदपुर बिप्टुपुर बेली बोधन वाला घाट पर दुर्गा पूजा प्रतिमान प्रतिमा विसर्जन के दौरान बीती रात विसर्जन के दौरान दुखद घटन पर समाजसेवी बंटी सिंह ने गहरी संवेदना व्यक्त की है. गोविंदपुर निवासी बंटी सिंह ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के आश्रितों को 25-25 हजार आर्थिक सहयोग की राशि देने की घोषणा की है. साथ ही हादसे में घायल हुए सभी लोगों को 15-15 हजार सहयोग करने की बात कही है. गुरुवार को बंटी सिंह मृतक के परिजनों और घायलों को सहयोग राशि देंगे. बंटी सिंह टाटा मोटर्स के बाई सिक्स कर्मचारी थे. टाटा मोटर्स से सस्पेंड…
जमशेदपुर। उड़ीसा के मनोनीत राज्यपाल एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से बुधवार को गुरु गोविंद सिंह जी की जन्मस्थली तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी के महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह ने शिष्टाचार भेंट की एवं राज्यपाल मनोनीत होने पर उन्हें तख्त एवं सिख जगत की ओर से बधाई दी। उन्होंने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और पटना आने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने रघुवर दास को गुरु नानक देव जी से जुड़े कटक, भुवनेश्वर एवं पूरी के ऐतिहासिक स्थल की जानकारी देते हुए उनके धार्मिक केंद्र के तौर पर विकास उन्नयन के लिए प्रभावी भूमिका निभाने का…
जमशेदपुर। दुर्गा पूजा की पवित्र भव्यता के रंगों से पश्चिम बंगाल सजा रहा। पश्चिम बंगाल राज्य का पसंदीदा चाय ब्रांड, टाटा टी गोल्ड भी इस क्षेत्र की हैंडलूम की शैलियों से प्रेरित अपने फेस्टिव पैक के लॉन्च के साथ इस अनूठे पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया। ब्रांड ने टाटा टी गोल्ड फेस्टिव पैक के साथ पूजा को मनाने के लिए कोलकाता के साउथ सिटी मॉल में एक विशेष डुअल-स्क्रीन 3डी एनामॉर्फिक डिस्प्ले लक्ष्य मीडिया ग्रुप के साथ गठजोड़ कर स्थापित किया। यह पहला मौका है, जब किसी ब्रांड ने डुअल-स्क्रीन 3डी फॉर्मेट डिस्प्ले किया है। इस तरह यह अपने आप में…
जमशेदपुर : पूरे देश को एक धागे में पिरोने वाले क्रिकेट के आनंद को बढ़ाते हुए लेज ने बेहतरीन और सबसे पसंदीदा क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को एक बार अपने साथ ब्रांड एंबेसडर के रूप में जोड़ा है। ब्रांड एंबेसडर के रूप में दूसरी पारी शुरू करते हुए धोनी लेज के नए कैंपेन ‘नो लेज, नो गेम’ में नजर आए हैं। इस शानदार पार्टनरशिप के तहत लेज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय अपने कैंपेन ‘नो लेज, नो गेम को भारतीय दर्शकों के लिए लेकर आया है। स्पोर्टस टूर्नामेंट्स के साथ साझेदारी के लिए लेज के इस कैंपेन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर…
जमशेदपुर : बागुनहातु फुटबॉल मैदान में श्री श्री सार्वजनिक रावण दहन समिति द्वारा भव्य रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुगण सह परिवार इस महा उत्सव में भाग लेने शामिल हुए। इस कार्यक्रम में प्रत्येक वर्षों की भांति मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले शामिल होकर बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर श्री काले ने कहा विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है तथा हमें ईमानदारी, सहिष्णुता, सेवा और करुणा आदि शाश्वत जीवन मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। मेरी कामना है कि…
Anni Amrita अन्नी अमृता इस साल जमशेदपुर में विजयादशमी का दिन कभी न भूलनेवाला एक दुखद हादसे का दिन दे गया.अब इसे हादसा कहा जाए या लापरवाही या कुछ और, प्रशासन के साथ साथ केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति पर भी सवाल उठने लगे हैं. अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति को ऊंची दुकान फीके पकवान की संज्ञा दी है.उन्होंने सवाल उठाया कि सोनारी में डोबो पुल के पास बालू घाट में जहां सोनारी थाना शांति समिति का सहयोग शिविर लगा था जिसमें प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था थी वहीं केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की ओर से आखिर…
जमशेदपुर. बिष्टुपुर स्थित बेली बोधनवाला घाट पर मूर्ति विसर्जन में शामिल एक ट्रक अनियंत्रित हो गया जिसकी चपेट में आकर 5 व्यक्ति घायल हो गए.घायलों को टी एम एच लाया गया जहां एक व्यक्ति को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया. वहीं गंभीर हालत में लाए गए एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई. दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों का इलाज टीएमएच में चल रहा है. बताया जाता है कि विसर्जन के लिए आए एक ट्रक का बैक करने के दौरान ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हो गया. वहीं प्रशासन के प्रति…
