Author: BJNN Desk

ANNI AMRITA अन्नी अमृता जमशेदपुर. जमशेदपुर के टेल्को स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल(LFS) की छात्राओं ने उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में अपना डंका बजा दिया. 5 नवंबर 2023 को भुवनेश्वर के XIM यूनिवर्सिटी में आयोजित नैशनल ASISC लिटरेरी इवेंट्स में LFS की छात्राओं समेत देश भर से 13 रीजन्स(क्षेत्रों) के विद्यार्थियों ने भाग लिया था. LFS की छात्राओं ने बिहार झारखंड रीजन(क्षेत्र)का प्रतिनिधित्व किया(अक्टूबर में एल एफ एस की छात्राओं ने क्षेत्रीय स्तर पर जीत दर्ज की थी). सीनियर केटेगरी की डेक्लेमैशन (भाषण) प्रतियोगिता में एल एफ एस की जी.वेदा वर्षिणी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया.वहीं डेक्लेमेशन की जूनियर केटेगरी में…

Read More

रेल खबर. आगामी आस्था के महापर्व छठ में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने बिहार और उत्तर प्रदेश के लिए रांची से छठ स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. इनमें एक ट्रेन हटिया से गोरखपुर और दूसरी ट्रेन रांची से लहेरिया सराय (दरभंगा) के लिए चला करेगी. इसको लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है. इसे भी पढ़े :-South Eastern Railway:आदित्यपुर में क्या फिर से ठहराव होगा दक्षिण बिहार एक्सप्रेस और टाटा-थावे/कटिहार एक्सप्रेस का ? रांची -लहरियासराय (दरभंगा)-रांची छठ स्पेशल रांची-लहेरियासराय छठ स्पेशल रांची से 9 नवंबर और 16 नवंबर को…

Read More

जमशेदपुर: करीम सिटी कॉलेज की वूमेंस सेल ने आज वूमेन इंस्पायरिंग वूमेन : कन्वर्सेशन ऑन एंपावरमेंट’ शीर्षक से एक सेशन का आयोजन किया। सत्र की वक्ता विज्ञापन उद्योग की वरिष्ठ कॉपीराइटर सृष्टि कुमारी थीं। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. बसुंधरा रॉय द्वारा वक्ता और छात्रों के स्वागत के साथ हुई। सृष्टि कुमारी करीम सिटी कॉलेज की पूर्व छात्रा थी। इस दौरान उन्होंने विज्ञापन उद्योग में अपना अनुभव साझा किया और बताया कि कैसे विद्यार्थी एडवरटाइजिंग इंडस्ट्री में प्रवेश कर सकते हैं। सत्र में कॉलेज के काफी छात्र – छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. कौसर तसनीम, डॉ.…

Read More

जमशेदपुर। 1971 युद्ध के नायक रहे हवलदार रविंद्र नाथ स्वाई जो मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित अशोका टावर में रहते थे। लम्बी बीमारी के बाद टाटा मुख्य अस्पताल में बीती रात उनका निधन हो गया। उनके परिवार में केवल एक बेटी और माता जी है। जबकि बेटा का कुछ साल पहले निधन हो गया था। खबर मिलते ही यूनाइटेड फ्रंट ऑफ़ एक्स सर्विसमैन के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने सेना के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क कर इसकी जानकारी दी एवं पुर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई के प्रतिनिधियों ने उनके पार्थिव शरीर को अस्पताल से उनके घर…

Read More

जमशेदपुर। जमशेदपुर शहर में पहली बार आयोजित हुए तीन दिवसीय सीआईएससीई राष्ट्रीय छात्र खो-खो चौंपियनशिप में शामिल हुए राजस्थान की 11 छात्रों की टीम मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के प्रशंसक के रूप में शहर में अपनी पहचान बना चुके पप्पू सरदार से मिले। साकची बाजार स्थित मनोहर चाट दुकान में पप्पू सरदार से मिलने के पहले छात्रों ने शहर के कई क्षेत्र क्रमशः जुबली पार्क, जुलोजिकल पार्क, पी एण्ड एम मॉल, बिष्टुपुर एवं साकची बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान राजस्थान के छात्रों की टीम का नेतृत्व कर रहे स्प्रिंगफील्ड स्कूल, मानसरोवर, जयपुर के शिक्षक पंकज गुप्ता ने…

Read More

जमशेदपुर। महिलाओं के प्रति समाज की सोच को तोड़ते हुए घाटशिला प्रखंड के तमकपाल गांव की रहने वाली आलोका रानी महतो आज महिलाओं के लिये प्रेरणास्रोत बनकर उभरी हैं । यह सफलता की कहानी उस महिला की है जिन्होने घर का काम संभालने के साथ-साथ खेत-खलिहान भी देखती हैं, इन्होंने खेती की शुरूआत तो पुराने तरीके से की, लेकिन आज नई तकनीकों से खेती करके लाभ कमा रही हैं । आलोका रानी महतो की पहचान विशेषकर बंधागोभी की खेती को लेकर है । वे पिछले 6 सालों से सब्जी की खेती कर रही हैं । खेती के कार्य में आलोका…

Read More

जमशेदपुर। छत्तीसगढ़ चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के लिए दुर्ग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभा किया. इसी दौरान डोंगरगढ़ स्थित माता बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए पीएम का आगमन हुआ. मंदिर के निकट बने हेलिपैड के समक्ष झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी के नेतृत्व में जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार ने पीएम का स्वागत किया. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष श्री बाउरी और दिनेश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुष्प भेंट किया और स्थानीय भाजपा नेताओं सहित उनका स्वागत किया. मालूम हो की छत्तीसगढ़ चुनाव प्रचार के आशय में भाजपा…

Read More

जमशेदपुर। टाटानगर के युवा सिख प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी को पत्र लिख नगरकीर्तन के दौरान अनुचित रूप से किसी को भी सिरोपा देने और होर्डिंग में गुरुओं की तस्वीर लगाने पर पूर्णता रोक लगाने की दरखास्त की है। सोमवार को गुरमत प्रचार सेंटर के बैनर तले मांग पत्र सौंपने के बाद हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने बताया उन्होंने इससे पूर्व भी सरोपा के अनुचित रूप से दिए जाने के विरुद्ध आवाज बुलंद की थी जो पूरी तरह से लागु नहीं हो सकी थी। इसलिए उन्होंने इस पर पूर्णता रोक लगाने के लिए टीम के अन्य मनगो…

Read More

*झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023: भारत ने जापान को हराकर दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक, चीन को मिला कांस्य _~ स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारतीय टीम के प्रत्येक खिलाड़ियों को तीन-तीन लाख रुपये और प्रत्येक सपोर्ट स्टाफ को 1.5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी~_ रांची:भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपना विजयरथ जारी रखते हुए झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची-2023 का फाइनल मुकाबला जीतकर दूसरी बार इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। मेजबान टीम ने रविवार को यहां मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में जापान…

Read More

जमशेदपुर। पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने मजदूरों के हित में हुंकार भरते हुए आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की कंपनियों को मजदूरों के शोषण के खिलाफ चेतावनी दी है. मौका रहा आदित्यपुर मजदूर यूनियन की ओर से कंपनी प्रबंधन की मनमानी और मजदूरों के शोषण के खिलाफ रविवार को गम्हरिया लाल बिल्डंग से निकाली गई विशाल रैली और शहनाई भवन में आयोजित आमसभा का. इस रैली और सभा की अगुआई कर रहे यूनियन के संरक्षक सह पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने हा कि मजदूरों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. साथ ही,…

Read More