
जमशेदपुर।


परसुडीह थाना क्षेत्र अन्तर्गत रहने वाली एक सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इस सबंध में बताया जाता कि बच्ची टयूश्न पढ कर घर लौट रही थी उसी वक्त पड़ोस के रहने वाले चालीस वर्षीय युवक ने उसे अपने पास बुलाकर सुनसान जगह ले गया। और उसके साथ छेड़खानी करने लगी। इस दौरान बच्ची रोने लगी। वहां से भाग कर घर आई पुरे मामले की जानकारी दी। उसके बाद परिजन बच्ची को लेकर परसुडीह थाना पहुंचे। और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।
वही परसुडीह थाना प्रभारी अजय कुमार ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वही बच्ची का मेडिकल के लिए एम जी एम अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले में अपनी ओर से कार्रवाई कर रही है।

