जमशेदपुर।
जमशेदपुर के सिख युवक तरणप्रीत सिंह सैमी की हत्या फिलीपींस की राजधानी मनिला में रविवार को कर दी गयी जिसको लेकर सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान सतबीर सिंह गोलडू ने तल्ख तेवर दिखाए हैं।
रविवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि सिखों पर हमला चिंता का विषय है। उन्होंने ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अपील की है कि मृतक तरणप्रीत के शव को जमशेदपुर लाने के लिए भारत सरकार से संपर्क कर पीड़ित परिवार का सहयोग करें।
झारखंड राज्य के जमशेदपुर शहर के मानगो गुरुद्वारा बस्ती निवासी सरदार दयाल सिंह के 34 वर्षीय बेटे तरनप्रीत सिंह उर्फ सैमी की हत्या फिलीपींस की राजधानी मनीला में आज रविवार को वहां के समय अनुसार दोपहर तकरीबन 12:00 बजे गोली मारकर अराजक तत्वों ने हत्या कर दी। मृतक के मामा सरदार कुलदीप सिंह जो सीतारामडेरा निवासी है वह उसे मनीला अस्पताल ले गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विडंबना है कि भारत के साथ सीधी हवाई सेवा नहीं है और उस का पार्थिव शरीर भारत झारखंड में नहीं लाया जा सकता है।
परंतु भारत सरकार का केंद्रीय विदेश मंत्रालय और विदेश मंत्री और फिलीपींस के राजदूत यदि चाहेंगे तो बुजुर्ग माता-पिता को उसका पार्थिव देव का दर्शन हो सकता है।
तरनप्रीत सिंह झारखंड सिख विकास मंच के केंद्रीय अध्यक्ष एवं जनता दल यू के पूर्व जिला अध्यक्ष गुरदीप सिंह पप्पू का भगिना है। वहां मनीला में उसने अपना रेस्टोरेंट खोल रखा था। ग्राहक बन कर दो युवक आए और उन्होंने आइसक्रीम देखने का उपक्रम किया और पिस्तौल निकाली। स्थिति भांपकर तरनप्रीत वहां से भागा, परंतु हत्यारे दौड़ कर उसके पीछे गए सर से सटाकर दो गोली और सीने से सटाकर दो गोली मार दी।
